31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

अनुपमा 5th मई 2026 रिटेन अपडेट : बा को याद आई प्रार्थना की ? प्रेम ने दिया चैलेंज

अनुपमा 5th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान क्योंकि दिग्विजय संग उठ रहे है रिश्ते पर सवाल।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा अंश को मसाले देती है सुखाने के लिए। वही दूसरी तरफ अंश के काम करने के बाद बा अनुपमा को रिश्ते को लेकर संभलकर चलने के लिए कहती है।

बा का फूटा गुस्सा

दिग्विजय संग अनुपमा के कई तरह के चर्चे चल रहे होते है। जिसके वजह से बा परेशान हो जाती है। बा कहती है हर जगह अनुपमा की बात चल रही है लेकिन अनुपमा इस बार अकेले नहीं बल्कि सब साथ रहते है और बाउजी कहते है कि, अनुपमा का सफर है उसे खुद ही करना होगा ये सब उसे रोकने वाला कोई नहीं है। इस बीच ही प्रेम घर में आता है और अनुपमा को बताता है कैफे वो चालू करने जा रहा है। जिसके बाद अनुपमा को प्रेम कहता है इन्विटेशन भी उसे जल्द ही मिल जाएगा। उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। अनुपमा प्रेम के लिए खुश होती है लेकिन किसी को समझ नहीं आता है ये प्रेम क्या कहकर गया है ? अनुपमा अंश को भी ध्यान देने से मना करती हैं। श्रृति अब राही को कहती है कि, उसे अब समझना होगा और हर बात में उसे प्रेम का साथ देना होगा। श्रुति के अहसान को राही समझती है और कहती है कि, किस तरह से उसने पूरी जिदंगी अनुपमा के साथ बिताई है और अब उसे प्रेम के साथ पत्नी का फर्ज निभाना है। दिग्विजय बाउजी का टूटा हुआ चश्मा देखता है और कहता है ये बाजार से आते वक्त बनाकर ला देगा। अनुपमा को दिग्विजय की ये चीज अच्छी लगती है। वही जया भी अपने कुछ समान देती है उसे बाजार से लाने के लिए। बा को प्रार्थना की याद आ रही होती है क्योंकि उसे गए हुए एक साल होने वाले है और अब उसे जिदंगी में कुछ करने का मन नहीं कर रहा है।

राही और दिग्विजय की मुलाकात

बाउजी अनुपमा के हाथ के चाय की तारीफ करती है और कहती है किसी भी तरह अनुपमा से कोई जीत नहीं सकता है। अनुपमा और बाउजी वनराज के बारे में बात करते है। वही बाजार में दिग्विजय को गुजराती समझ नहीं आ रही होती है। जहां अंजान राही उसकी मदद करती है और सब्जी दिलवा देती है। वही दिग्विजय के पास कैश नहीं होते है और कैश किए राही उसकी मदद कर देती है। खुशी में राही बताती है उसके पति का कैफे ओपन होने वाला है इसलिए वो आज इतनी खुश है। दिग्विजय कहता है राही को जिदंगी की सारी खुशियां मिले। वही दोनों अपने परिवार और सारी चीजों को लेकर बात करते है। दूसरी तरफ बा से सब छिपते हुए बाहर जाने की प्लानिंग करते है लेकिन बा देख लेती है और वो कहते है कि सभी को चाट खाने का मन कर रहा है। इसलिए सभी लोग बाहर जा रहे है। अनुपमा के शॉप में आकर सभी एकसाथ बातचीत करते है और वहां परी भी आती है। परी को देखकर अनुपमा को लगता है शायद राही भी आई हो। लेकिन परी कहती है वो अकेले आई हुई है। दिग्विजय की मुलाकात होती है। जिसके बाद सभी लोग ईशानी का मजाक बनाते है क्योंकि, बंकू और ईशानी की नोंकझोंक हो जाती है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, बा और बाउजी दोनों की एनिवर्सरी पर कोठारी परिवार आता है। जहां राही और अनुपमा का आमना – सामना होता है। जिसके बाद वसुंधरा बताती है प्रेम के कैफे में श्रुति पैसा लगा रही है। ये सुनकर अनुपमा के होश उड़ जाते है। वही दूसरी तरफ, अब पार्टी में दिग्विजय गाना गाता है जहां, अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी को पति – पत्नी का टैग मिलता है और ये सुनकर अनुपमा हैरान हो जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here