34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 4th मई 2026 : मोगरा और आशीष का रिश्ता हुआ पक्का, टूट गया रजी का रिश्ता

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 4th मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब भानु को समझ नहीं आता है किस तरह वो तोड़ेगी रिश्ता ?

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां, रजी विश्वा पर FIR दर्ज कर आशीष को बाहर निकलवाने के लिए कहती है। पुलिस का कहना होता है आशीष के साथ बुरा नहीं होगा लेकिन विश्वा के साथ हो सकता है।

भानु का बदला

दोनों परिवार को हंसी खुशी घर जाने के लिए कहते है। लेकिन विश्वा तैयार नहीं होता है। लेकिन भानु फैसला करती है और वो आशीष को बाहर निकालने के लिए कहती है। आशीष से सभी लोग मिलते है और वहां से जाने के लिए कहते है। जिसके बाद भानु बाहर आती है और रजी को थप्पड़ मार देती है। ये देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है और भानु कहती है आज से उसका रिश्ता खत्म हो गया है। भानु रजी के लिए मर गई है। रजी का दिल पूरी तरह से टूट जाता है जिसके बाद रजी को विद्या और नर्मदा दोनों संभालते है और कहते है कि, किसी भी तरह वो मना लेगी भानु को। रजी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। घर आते ही धीरज रजी को थैंक यूं कहता है और कहता है कि, उसने आज जो भी किया है धीरज उसका आभारी है। रजी कहती है इसकी कीमत वो बहुत बड़ी चुका रही है। धीरज कहता है कि, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है सब ठीक हो जाएगा। दोनों के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। वही आशीष को याद आती है मोगरा की। जहां मोगरा भी करती है आशीष को फोन और इसके बाद दोनों की होती है फोन पर बात। मोगरा कहती है कि,अब रिश्ता जुड़े या ना लेकिन अब मोगरा उस मिस करने लगी है। आशीष उसे चिंता करने से मना करता है। लेकिन, असल में ये मोगरा और सभी की प्लानिंग होती है।

विद्या की जिद्द

अगली सुबह सभी अपने काम पर निकल रहे होते है और मोगरा उसकी मां महादेव के घर के बाहर आती है। जहां मैडी ये बात भानु को बताता है। भानु को समझ नहीं आता है इतना सब कुछ बताने के बाद भी वो कैसे आ गई है ? विद्या सब की आरती करने लिए रोकती है और आरती करने के बाद मोगरा घर में आती है और कहती है अब मोगरा को आशीष पसंद है। दोनों को मिलवाना ही सही रहने वाला है। घर में तैयारियां शुरू हो जाती है लेकिन नर्मदा को समझ नहीं आता है कि, क्या सच में सब कुछ ठीक है ? या नाटक हो रहा है ये सब ? विद्या घर में सगाई की तैयारियां शुरू करवाती है। जिसके बाद नर्मदा को विद्या एक बहुत सुंदर सा हार देती है। दोनों के बीच घर की बड़ी बहु को लेकर बहस होती है और विद्या कहती है नर्मदा सबसे पुरानी है इसलिए है घर की बड़ी का दर्जा भी उसे ही दिया गया है। विद्या यही बात अब रजी से करती है। जहां, विद्या धीरज के बारे में पूछती है लेकिन रजी को याद आता है आधी रात में ही, धीरज काम के लिए निकल गया था। क्योंकि, अगर वो सामने रहा तो, आशीष उसे जाने नहीं देगा। विद्या अब रजी को भी यही हार और साड़ी पहने के लिए कहती है। रजी धीरज के ना होने की वजह से शादी में नहीं आती है लेकिन, विद्या जिद्द करती है और इस जिद्द की वजह से वो तैयार हो जाती है। रजी और नर्मदा दोनों मोगरा के गहने की तारीफ करते है और मोगरा की बहन आशीष की अंगूठी उसे दिखाती है और नर्मदा कहती है इस पर हॉल मार्क नहीं लगा हुआ है ? रजी कहती है इसका मतलब है या तो ये नकली है या तो चोरी की है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मोगरा और आशीष की शादी में धीरज वहां पानी का काम करता है। जहां एक दो बार विद्या के सामने आने से धीरज बच जाता है लेकिन, आखिर में लाजवंती के नजर में वो आ जाता है और लाजवंती सभी के सामने उसे बुलाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here