31 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

अनुपमा 4th मई 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा को मिली प्रेम की चुनौती, प्रेम का नया फैसला

अनुपमा 4th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान और उसे समझ नहीं आता है किस तरह का फैसला वो ले ?

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा को पुदीने की चटनी बनाते देख अंश और भी ज्यादा बनाने की बात करता है जिसके बाद अंश और अनुपमा कुछ चीजों को याद करते है।

राही की परेशानी

अनुपमा के साथ वहां दिग्विजय और बंकू भी आते है और बंकू और अंश एक दूसरे से बात करते है एक – दूसरे की मुश्किलों को समझते है। अंश बाहर चलने की बात करता है। जहां, दिग्विजय का मन नहीं होता है लेकिन अंश के लिए वो जाता है। अंश के साथ वो स्कूटी राइड करता है जिसके बाद सामने वाली बाइक के साथ उसकी टक्कर हो जाती है। लेकिन अंश दिग्विजय के लिए बहस करता है और कही ना कही दिग्विजय को अंश में अपना बेटा नजर आता है। दिग्विजय अंश को बहस करने से मना करता है और उसे वहां से चलने के लिए कहता है। इस बीच ही अब अंश दिग्विजय को कई सारी डिश ट्राय करवाता है। प्रेरणा और राही दोनों ही प्रेम को मनाते है कि, उसे श्रृति के दिए हुए ऑडर को फ़ॉलो करना चाहिए और उसे हाथ मिला लेना चाहिए। इस बीच ही अब प्रेरणा की पहली मुलाकात होने वाली होती है श्रृति से। जहां श्रुति वसुंधरा से बात करती है कि, प्रेम के लिए उसे कुछ ना कुछ करना चाहिए। इस बीच ही प्रेरणा के बैग का चैन नहीं बंद होता है और अचानक ही, उसके बैग का समान श्रुति के चाय में गिर जाता है। श्रुति से प्रेरणा माफी मांगती है और राही उसे कहती है कि, दोनों के बीच कन्फ्यूजन ना हो इसलिए वो दोनों को मिला देती है। श्रृति प्रेरणा के बारे में और भी चीजें जानने के लिए एक्साइटेड रहती है।

प्रेम का फैसला

अनुपमा के कैफे के काम शुरू होते है इस दौरान ही अनुपमा सभी के साथ मस्ती करती है। जिसके बाद दिग्विजय और अनुपमा की जया फनी फोटो निकालती है लेकिन, दिग्विजय उसे डिलीट करने के लिए कहता है लेकिन, वो डिलीट नहीं करती है। राही के घर में प्रेम के दोस्त आते है प्रेम से मिलने के लिए और उसे पूछते हैं उसके काम के लिए सभी लोग अनुपमा की तारीफ करते है लेकिन, प्रेम को गुस्सा आ जाता है वो कहता है कि, उसका काम अभी शुरू हुआ नहीं है। प्रेम का सभी लोग मजाक बनाते है और ये बात प्रेम को अच्छी नहीं लगती है। गौतम इस बीच ही अपनी चाल चलता है कि, अनुपमा की वजह से आज प्रेम कही का नहीं रहा है। इस वजह से अब प्रेम ले लेता है नया फैसला। प्रेम अपने दोस्तों के जाने के बाद श्रुति से हाथ मिला लेता है और उसके साथ काम शुरू करने के लिए वो तैयार हो जाता है। वसुंधरा का प्लान ये कामयाब होता नजर आता है क्योंकि, वसुंधरा ने जानबूझ कर किया हुआ है ये सब। अनुपमा अब इस बीच ही, सभी लोगों के साथ मस्ती करती है और चॉल वाले बा के सामने अनुपमा को लेकर बातें करते है कि, ये कैसे लोग है ? अनुपमा इस उम्र में भी किसी ना किसी के साथ घूम रही होती है। बा को ये बात पसंद नहीं आती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा को बा गुस्सा करती है। हर बार वो किसी मर्द को घर में लेकर आ जाती है। जिसके बाद अब, अनुपमा कहती है कैफे वो चालू करके रहेगी। उसके बीच में कोई नहीं आ सकता है। प्रेम घर में आता है और अनुपमा को चैलेंज करता है कि, किस तरह से अनुपमा ने उसकी खुशी को छीना था अब वो ऐसा करेगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here