32 C
Mumbai
Saturday, May 2, 2026

अनुपमा 2nd मई 2026 रिटेन अपडेट : बा हुई अनुपमा से नाराज, फूटा राही का गुस्सा

अनुपमा 2nd मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां,  अब अनुपमा पर फूट गया है राही के गुस्सा।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत राही से होती है। जहां, राही श्रुति की बात को याद करती है कि, किस तरह से प्रेम ने राही को कमरे से बाहर कर दिया था। श्रृति और राही दोनों कार में होते है और राही से श्रुति रास्ते के बारे में पूछती है।

राही की परेशानी

राही को रोड पर ही अनुपमा नजर आ जाती है। अनुपमा अपने कैफे को तैयार कर रही होती है और ये चीज राही को अच्छी नहीं लगती है। इस बीच ही राही बाहर निकलती है और अनुपमा के सामने आ जाती है। अनुपमा बंकू को अंदर जाने के लिए कहती है क्योंकि, उसे अभी कुछ भी पता नहीं है। राही अपनी चप्पल निकाल कर कैफे पर फेंकती है और सारे समान को तोड़ देती है। अनुपमा राही को ऐसा करने से मना करती है क्योंकि, राही को भी चोट लग जाएगी। लेकिन, राही रुकती नहीं है। बार – बार राही को वसुंधरा की बात याद आती रहती है जहां, वो हर चीज के लिए श्रुति को अच्छा और अनुपमा को खराब मां कहती है। राही कहती है कि, आज तक श्रृति ने अनुज को अपने दिल से जाने नहीं दिया है। लेकिन अनुपमा ने तो बेटी को भी अपना नहीं समझा है। अनुपमा को इन सारी बातों का बुरा लगता है लेकिन, वहां से समय रहते ही राही चली जाती है। घर में बा और अभी लोग ईशानी, अंश और बाउजी से बात करने की कोशिश करते है कि, आखिरकार कैफे में चल क्या रहा था ? बा कहती है उसने दूरबीन से कुछ नहीं देखा है। ऐसे में, अब सभी को समझ जाता है और सभी लोग बा का मजाक बनाते है। जिसके बाद वहां से सभी लोग चले जाते है। प्रेम दरवाजा खोल देता है और अपने आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। लेकिन अनिल सही समय पर आकर प्रेम को रोकता है और हिम्मत रखने के लिए कहता है क्योंकि, इस बार कुछ ना कुछ नया हल निकल जाएगा।

अनुपमा की चिंता

अनिल राही को फोन करता है लेकिन कोई नहीं उठाता है। राही के पैरों ने चोट लगी हुई होती है जिस पर श्रुति पट्टी लगा देती है। वही अनुपमा के पैरों पर बंकू दवा लगा देता है। अनुपमा सभी से माफी मांगती है और कहती है चीजें खराब हुई है तो वो ठीक भी कर देगी किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अनुपमा और राही दोनों ही अपने – अपने जगह पर परेशान रहते है किसी को कुछ नहीं आता है कि, अब आगे क्या करना है ? दिग्विजय अनुपमा को काम करने से मना करता है और कहता है अब जो भी काम है वो खुद कर लेगा। अनुपमा को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

  क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, श्रुति अपने बिजनेस के लिए नया काम और कैफे शुरू करना चाहती है। जहां वो प्रेम के खाने पर दांव लगाना चाहती है लेकिन, इस बारे में प्रेम कुछ कहता नहीं है। वही दूसरी तरफ पाखी, तोशु और बा अनुपमा के कैफे आते है और सभी से सवाल करते है क्या चल रहा है ये ? दिग्विजय को देखकर बा कहती है क्या रिश्ता है इसका ? आप से ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here