सहर होने को है 30th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान माहीद के सवाल से।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, बार – बार सहर से माहीद से सवाल करता है कि, उसे लेटर कहां मिला है ?
कौसर का सच
सहर के झूठ को माहीद पकड़ लेता है। जिसके बाद अब सहर से माहीद कहता है क्या खाला जान से उसे कहा था चिट्ठी के बारे में ? सहर को याद आता है जिस लड़की की मदद की थी सहर ने माहीद उसका ही नाम ले रहा है और सहर हां कह देती है। सहर अब माहीद को वहां से जाने के लिए कहती है क्योंकि, वो उसके सवालों से परेशान हो गई है। माहीद सहर से कहता है क्या उसने नाजिमा और माहीद की बातें सुनी थी ? सहर हां कहती है और माहीद उसकी रजामंदी जानना चाहता है कि, क्या सच में सहर चाहती है वो नाजिमा से मांगनी करे ? सहर माहीद को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कहती है और खुश होने का नाटक करती है। जिसके बाद सहर वहां से चली जाती है और माहीद इस दौरान सहर की यादों में खोया हुआ रहता है। कौसर देर रात फरीद के घर जाने का सोचती है क्योंकि, कुछ सवालों का जवाब उसे चाहिए होता है। अमाल फरीद को मैसेज करती है जहां जाने के लिए उसने पापा को मनाया है मम्मा ने उसे भेज दिया है। फरीद को समझ नहीं आता है अमाल कहां चली गई है ? फरीद सुल्ताना से बात करने लिए आता है लेकिन, सुल्ताना कहती है अमाल तब तक बाहर रहेगी जब तक फरीद के सिर से भूत ना उतर जाए सच बताने का।
माहीद की परेशानी
फरीद सुल्ताना को समझाने की कोशिश करतरहा लेकिन सुल्ताना वहां से चली जाती है। माहीद और सहर दोनों ही एक – दूसरे को याद करते है और इमोशनल हो जाते है। इस दौरान ही कौसर आती है और फरीद को काम करता हुआ देखती है। जहां एक नजर कौसर को फरीद सही लगता है। लेकिन बाद में कौसर फरीद से जवाब मांगती है मुनीरा उसकी जिंदा है। लेकिन, फरीद ने उसे झूठ क्यों कहा ? फरीद कहता है उसे नहीं पता परवेज क्या करना चाहता है क्योंकि, जो सच था उसने बता दिया। सुल्ताना बाहर आती है और कौसर को बुरा भला कहती है क्योंकि, कौसर और परवेज के मामले बार – बार घर तक आते है। इस बीच ही अब कौसर कहती है ठीक है वो अब इस चीज का पता खुद लगा लेगी। दूसरी तरफ माहीद को लेकर घर में सभी परेशान रहते है और नाजिमा अपनी मेहंदी की तैयारी कर रही होती है। घर में शांति देखकर नाजिमा सभी को बात करने के लिए कहती है क्योंकि घर में शांति अच्छी नहीं लगती है। माहीद का पता लगाने के लिए हैदर को कहां जाता है लेकिन, वसीम कहता है गजाला के कमरे के बाहर उसने देखा था। दादा जान को समझ नहीं आता है बार – बार माहीद ऐसी हरकतें क्या करता है ? दादा जान माहीद को बुलाने की बात करते है लेकिन तब तक माहीद खुद आ जाता है और अपनी अम्मी को लेकर कहता है आज तक जो भी अम्मी को लेकर सच बताने की कोशिश की है उसने सुना है। लेकिन आगे अब सारे सच का पता वो लगाएगा। ये सुनकर सभी हैरान हो जाते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर माहीद के घर आती है नाजिमा और माहीद के मंगनी में शिरकत करने के लिए लेकिन माहीद उसे अपने से दूर रहने के लिए कहता है। लेकिन सहर कहती है वो इस मंगनी में शामिल जरूर होगी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

