33 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 30th अप्रैल 2026 : आशीष हुआ गिरफ्तार, विश्वा और धीरज में हुई जंग

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 30th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां,अब महादेव पर विश्वा ने उठा दिया है हाथ।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव को आशीष की चिंता होती रहती है। वही दूसरी तरफ, उसे समझ नहीं आता है कि, अब क्या किया जाए ?

भानु का बदला

आशीष का फोन मोगरा भी नहीं उठाती है और लाजवंती मोगरा को कहती है थोड़ी देर उसे बात ना ही करो तो अच्छा है। वही दूसरी तरफ दिन भर का हारा थका धीरज घर आता है जिसे लेकर विद्या परेशान होती है और उसके हाथ में छाले देखकर विद्या को बुरा लगता है लेकिन धीरज विद्या को चिंता करने से मना करता है। कमरे में आते ही रजी भी धीरज की हालत को देखकर सवाल करती है लेकिन, धीरज रजी को भी शांत रहने के लिए कहता है और कहता है उसे कि, चिंता करने की जरूरत नहीं है। खाना वो लेकर आया है अब वो खा सकता है। रजी और धीरज एकसाथ खाना शुरू करते है। वही नर्मदा को कुछ भी चीजें सही नहीं लगती है। विद्या को नर्मदा समझाती है कि, अब चिंता करने से कुछ नहीं होने वाला है। वही महादेव का मजाक भानु और यश बनाते है। जहां, महादेव को लेकर शादी की बात और आशीष की शादी को लेकर काफी कुछ भला बुरा कहते है। महादेव कुछ कहता नहीं है बस दोनों का मजाक बनाता है कि, किस तरह से दोनों ने अपनी जिंदगी महादेव पर बर्बाद कर दी हुई है। महादेव और भानु की बहस सुनकर सभी बाहर आते है। जिसके बाद सभी को पता चलता है लाजवंती को पता चल गया है कि, क्या कुछ हो रहा है महादेव के घर में। आशीष अपने पापा को चिंता करने से मना करता है और कहता है सब कुछ अच्छा होने वाला है। घर में आते ही महादेव और विद्या अपने कमरे में आशीष को लेकर परेशान होते है। मोगरा को याद कर आशीष इमोशनल हो जाता है। वही दूसरी तरफ अब धीरज और रजी में बहस हो जाती है। क्योंकि, रही पर धीरज का गुस्सा फूट जाता है और धीरज ये सब में रजी की गलती बताता है।

आशीष जाएगा जेल ?

रजी कहती है क्या शादी से पहले ये सब नहीं होता था ? क्या शादी से पहले दोनों की बहस नहीं होती थी ? रजी धीरज को बार – बार अपनी गलती दिखाने के लिए मना करती है क्योंकि, हर बार रजी की गलती नहीं होने वाली है। वही दूसरी तरफ अब अगली सुबह रजी भानु के पास जाने का सोचती है। जहां भानु गार्डनिंग करती है और मैडी उस बात करने की कोशिश। इस दौरान दोनों में बहस हो जाता है और अब दोनों को लेकर भानु मैडी को भला बुरा सुनाती है। भानु कहती है कि, शादी के जो भी वो सपने देख रहा है वो सच नहीं होने वाला है इसे अच्छा है उसे बाहर ही चले जाना चाहिए। तब तक रजी वहां आती है भानु से बहस कृष्ण के लिए कि, आखिरकार वो क्यों कर रही है ऐसा ? भानु रजी को ये सब से दूर रहने वाला के लिए कहती है लेकिन विश्वा तभी वहां आता है और रजी और विश्वा में बहस हो जाती है। विश्वा धक्का देता है लेकिन, तब तक महादेव रजी को पकड़ लेता है कर महादेव के साथ बहस होता है। महादेव को विश्वा के हाथ का थप्पड़ लग जाता है जिसके बाद धीरज और सभी के साथ बहस करता है और विश्वा पर हाथ उठाता है। महादेव दोनों को अलग करता है। जिसके बाद विश्वा और धीरज बाहर नाके पर मिलने के सोचते है और विश्वा अपने दोस्तों के साथ वहां रहता है जिसे वो धीरज को सबक सिखा सके। ए बीच आशीष भी वहां आता है और धीरज सारी बातें बताता है। जिसके बाद धीरज को पीछे छोड़कर विश्वा से कांच की बॉटल से आशीष उसे मारता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, आशीष के खिलाफ दर्ज हो जाती है कंप्लेन जहां महादेव को लगता है धीरज के। खिलाफ हुई है। लेकिन पुलिस जैसे ही आशीष का नाम लेती है महादेव के होश उड़ जाते है। वही दूसरी तरफ भानु ये बात लाजवंती को बता देती है। जहां वो पुलिस स्टेशन में महादेव और आशीष का मजाक बनाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here