33 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026

अनुपमा 30th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा और राही की गलतफहमी, श्रुति की चुनौती

अनुपमा 30th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान क्योंकि लौट आई है श्रुति उसकी जिदंगी में।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा का मन थोड़ा बेचैन होता है और उसे समझ नहीं आता है कि, किस तरह से वो अपने मन को शांत करवाए ? इस बीच ही अनुपमा अपने कान्हा जी यानी मंदिर जाने का सोचती है।

राही की चिंता

राही से प्रेम माफी मांगने के लिए उसके पास आता है और कहता है राही को प्रेम ने जिस भी तरह बुरा भला कहा है। वो सभी चीजों के लिए राही से प्रेम माफी मांगता है। ऐसे में अब, राही भी प्रेम की बातों को समझती है और उसे कहती है प्रेम ने जो भी किया ह उसने बातों को समझा है इसलिए अब प्रेम को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही प्रेम और राही के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वही श्रृति अब मंदिर में राही के नाम का हवन करवा रही होती है। जहां कुछ लोगों को मंदिर में जाने नहीं मिलता है जिसकी वजह से सभी नाराज हो जाते है। वही अनुपमा सभी को शांत करवाती है और भावना सभी की समझने के लिए कहती है मंदिर सभी का है लेकिन आज हवन उनकी बेटी के नाम का है। राही सपना देखने लग जाती है कि, प्रेम को राही के कैफे के बारे में पता चल गया है और वो पूरी तरह से अपने काबू नहीं है। राही पर प्रेम का गुस्सा उतर जाता है। लेकिन ये एक सपना होता है जिसकी वजह से अब राही को भी डर लगने लग जाता है। मंदिर खुलते ही सभी लोग प्रसाद लेते है और प्रसाद लेते वक्त श्रुति का लॉकेट अनुपमा के हाथ में गिर जाता है। अनुपमा को समझ नहीं आता है ये किस का है ? श्रृति वहां से अपनी गाड़ी लेकर निकल जाती है लेकिन अनुपमा का मन शांत नहीं होता है। बार – बार उसे कुछ ना कुछ गलत होने का एहसास होता है।

श्रृति और अनुपमा की बहस

तभी श्रुति आती है और लॉकेट के लिए कहती है वो उसका है। जिस भी चीज को अनुपमा ने लेने की कोशिश की थी आज वो वापस लेने आई है। अनुपमा श्रुति से पूछती है कहां थी वो कैसी थी ? लेकिन श्रुति बात सीधा राही के लिए कहती है। जहां अनुपमा कहती है वो सिर्फ अनुपमा की बेटी है। अनुपमा के लिए श्रुति कहती है आज वो इतनी अकेले क्यों है फिर ? क्या राही को अब मां का प्यार नहीं मिल रहा है। अनुपमा और श्रुति में पुरानी बातों को लेकर बहस शुरू हो जाती है। जहां अब मौसम को बदलता देख प्रेम भी राही को शांत करवाता है और कहता है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। अनुपमा श्रुति को सही और गलत कि बात को समझाती है क्योंकि, आज भले ही कुछ अलग हों रहा है लेकिन जब राही को बात समझ आएगी तब उसे भी अपनी मां सही लगने वाली है। अनुपमा अमेरिका ने किस तरह से श्रुति ने चाल चली थी ये बात याद दिलाती है और कहती है सच तभी भी जीता था और आज भी जीता है। श्रृति कहती है इस बार सच जीतेगा लेकिन अपनी बेटी के साथ जीतेगा। क्योंकि, जिसे अपनी बेटी की कद्र नहीं है उसे अपनी जिदंगी में रखने का मतलब नहीं है। श्रृति कहती है सालों पहले उसका जो भी गया था वो सब अब वो ले लेगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, राही अनुपमा के कैफे को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है। जहां वो कहती है अनुपमा से की वो दुनिया की सबसे बुरी मां है क्योंकि, उसे समझ ही आ रहा है वो क्या करना चाह रही है ? अनुपमा कहती है ये कैफे किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं खोला गया है। राही कहती है अपनी बेटी का सपना तोड़कर दूसरों की बेटी का सपना पूरा कर रही है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here