34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 28th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट:  सहर ने की माहीद की मदद, वसीम के सामने आया हैदर का सच ?

सहर होने को है 28th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब वसीम को मिल चुका गजाला की चिठ्ठी।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद अपने खिलौने से अपनी अम्मी की यादों को जोड़ रहा होता है और सहर यही सब चीजें देख रही होती है।

सहर की परेशानी

धीरे – धीरे माहीद को उसकी अम्मी का एहसास होता है कि, उसकी अम्मी यही कही है। जिसके बाद माहीद कहता है बीच सफर में उसने मेरा साथ छोड़ दिया है। जिसके लिए अब माहीद अपनी अम्मी से नाराज है। लेखी गजाला कहती है वो माहीद से आज भी बेहद प्यार करती है। कौन सी मां अपने बच्चे को दुःख पहुंचाने की कोशिश करेगी ? माहीद इमोशनल होते जा रहा होता है। जिसके बाद उसे हर जगह अपनी अम्मी के ख्याल और बातें नजर आती है और सहर को समझ नहीं आता है वो क्या करे अब ? माहीद अपनी अम्मी से सवाल के जवाब मांगने के लिए पीछे जाता है और तब तक सहर माहीद से कहता है उसकी अम्मी दिल में है माहीद। उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। कौसर के हाथ में काम करते – करते सुई चुभ जाती है। जिसके बाद परवेज की बहन वहां आती है और कौसर का खयाल रखती है। इस बीच ही कौसर को लेकर वो कहती है कि, फरीद अच्छे इंसान है और उनके बीच अनोखा रिश्ता भी देखने मिला है। कौसर कहती है रिश्ता कैसा है कैसा नहीं ये बात उसे पता नहीं है। लेकिन कुछ चीजों में कौसर की उन्होंने बहुत मदद की है। जिसके बाद अब कौसर परवेज की बहन को कहती है फरीद को अंदर नहीं आने देने के लिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो काम नहीं कर सकती है। कौसर को अचानक याद आता है फरीद ने और परवेज ने दोनों ने अलग – अलग बातें कही है।

सहर ने की माहीद की मदद

हैदर अब माहीद की जगह लेने की कोशिश करता है। जहां वो मजदूरों से बात करता है लेकिन, माहीद की जगह वो बना नहीं पाएगा। ऐसा वसीम को लगता है। वसीम को लगता है अब हैदर को उसके खिलाफ नई चाल चलने की कोशिश करनी चाहिए। वही दूसरी तरफ हैदर समान उठाने जाता है और तभी उसे चोट लग जाती है। सभी के सामने हैदर नाटक करता है कि, उसे चोट नहीं लगी है लेकिन अंदर जाकर वो अपने चोट पर दवा लगाता है। ये सारी चीजें अब वसीम देख लेती है और इस दौरान ही उसके सामने एक चिट्ठी आती है जिसमें, गजाला की बातें लिखी होती है। उसे समझ नहीं आता है कि, ये चिट्ठी किसने बाहर लाई है ? माहीद अपनी अम्मी के पीछे जाने की कोशिश करता है और माहीद की मदद करन के लिए सहर आती है। जहां, वो कहती है वहां कोई नहीं है उसकी अम्मी उसके दिल में है। जिसके बाद सहर जमीन पर लेटने की बात करती है और माहीद ठीक वैसा ही करता है। माहीद को अपनी अम्मी के साथ – साथ सहर की बातें याद आती रहती है। सहर माहीद को शांत कर वहां से जाने का सोचती है क्योंकि उसे कही ना कही याद आते रहता है कि, किस तरह से माहीद ने उसे धोखा दिया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर से माहीद पूछने आता है कि, क्या उसने माहीद और नाजिमा की बात सुन ली थी ? सहर कहती है हां और मंगनी के बारे में भी उसे सब कुछ पता है। जिसके बाद माहीद सहर की रजामंदी जानना चाहता है क्योंकि, सहर और उसका तलाक नहीं हुआ है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here