महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 24th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब धीरज को लेकर महादेव ने लिए है बड़ा फैसला।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव और नर्मदा से होती है। जहां, महादेव नर्मदा की वजह से परेशान होता है और नर्मदा महादेव से माफी मांगती है कि, उसे कहती है उसे समझना चाहिए़ था कि, उसके पापा कितने नाराज हो सकते है। लेकिन पैसे की भी जरूरत थी इसलिए बस उसने ऐसा किया है।
नर्मदा लौटी घर
वही अब नर्मदा घर में आती है और सभी लोग उसे आराम करने के लिए कहते है। जहां अब केतन भी कहता है कि, आज से पहले उसने कभी भी नर्मदा को इतना मिस नहीं किया था लेकिन अब से वो इतना परेशान नहीं करेगा नर्मदा को। नर्मदा केतन से भी कहती है सब कुछ ठीक होगा उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही दूसरी तरफ धीरज को लेकर महादेव फैसला लेने वाला होता है। जहां, सभी के खाना खाने के बाद उसे कहता है बाहर आने के लिए। धीरज से महादेव कहता है घर में जो भी परेशानी है सारी चीजों की वजह धीरज है और वो अब शादी एकदम आराम से करना चाहता है। इसलिए उसे अब आशीष की शादी से दूर रहना होगा। जिसके बाद धीरज को काफी ज्यादा बुरा लगता है महादेव की बातों का। सिकंदर को लेकर मोगरा नई चाल चलती है और उसे कहती है कि, अब वो महादेव के परिवार को लूटने की कोशिश करेगी। क्योंकि, कम पैसे में अब कुछ होने वाला नहीं है। सिकंदर को बताती है मोगरा की इस प्लान में उसको सिकंदर का भी साथ चाहिए वो इस बार सिकंदर को धोखा नहीं देगी।
धीरज और महादेव की चुनौती
सिकंदर को प्लान मोगरा बताती है कि, अब वो शादी करेगी और शादी के बाद अल्मोनी मांगेगी। सिकंदर को ये प्लान अच्छा लगता है। वही महादेव की बातें धीरज को बहुत बुरी लगती है। जिसके बाद धीरज से बात करने के लिए विद्या वहां आती है और धीरज सारी बातें उसे बताता है। धीरज कहता है महादेव से अब बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि, अब अपने लिए उसे खुद फैसला करना होगा। विद्या इमोशनल हो जाती है क्योंकि धीरज इस मुसीबत में सिर्फ और सिर्फ विद्या की वजह से फंसा है। नर्मदा विद्या को समझाती है और कहती है कुछ नहीं होने वाला है। सब ठीक हो जाएगा। रजी धीरज की हिम्मत को बढ़ाएगी। रजी रात में धीरज के लिए मिठाई लेकर आती है जो विद्या ने बनाया हुआ होता है लेकिन वो नहीं खाता है और फेंक देता है। जिसके लिए रजी पर धीरज का गुस्सा फूट जाता है और कहता है घर में आजकल जो भी हो रहा है सभी की वजह रजी है। रजी उस वक्त कुछ कहती नहीं है। धीरज महादेव के कमरे के बाहर आता है और महादेव अपने काम की वजह से बाहर आता है। जहां अब धीरज महादेव को वादा करता है कि, उसकी वजह से कुछ नहीं बिगड़ने वाला है। धीरज का ये वादा है।
धीरज की कोशिश
धीरज अगली सुबह कॉलेज के साथ – साथ काम देखने की बात करता है। वही अब भानु को उसकी मां कुछ लड़कों की तस्वीर देती है देखने के लिए। लेकिन भानु मना कर देती है। जिसके बाद अब यश भी भानु के लिए कहता है कुछ अच्छा लड़का उसे देखना चाहिए। एक लड़का भानु को उसमें से पसंद आता है। भानु उसे मिलने की बात पर सोचेगी ऐसा जवाब वो अपनी मां को देती है। धीरज को नर्मदा खाने के लिए कहती है लेकिन वो मना कर देता है। रजी सारी चीजों का वजह पूछती है और वो कहता है कि, पापा ने उसे दूर कर दिया है घर में सब कुछ ना कुछ करते है लेकिन, धीरज कुछ नहीं करता है इसलिए उसे काम देखना होगा। धीरज के इस बात का रजी को बुरा लगता है और दोनों ही कॉलेज चले जाते है। लेखकों धीरज वहां से अपने दोस्त के चाचा के ऑफिस जाता है। जहां, उसे दिल जीतने के लिए कहा जाता है क्योंकि, अंडर ग्रेजुएशन के लिए चीजें मुश्किल है। ऐसे में अब, धीरज कोशिश करता है लेकिन, धीरज को नौकरी मिलती नहीं है क्योंकि, महादेव को उसके चाचा जी जानते है और किस परेशानी में धीरज ने उन्हें फंसाया है ये सब जानते हुए धीरज को नौकरी नहीं मिलती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी वेटर की नौकरी एक होटल में करती है। जिसे अब भानु देख लेती है और महादेव को बताती है क्या यही इज्जत है उसकी इस घर में ? भानु रजी को सब कुछ छोड़ने के लिए कहती है लेकिन, रजी नौकरी छोड़ने से मना करती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

