34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 24th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: क्या सहर बता पाएगी गजाला का सच माहीद को ?

सहर होने को है 24th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर गजाला का सच माहीद के सामने लेकर आने वाली है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। सहर को माहीद उसके घर जाने के लिए कहता है और वो किस तरह से जाएगी ये बात माहीद को भी नहीं पता होता है। सहर माहीद को फुल लेकर आने के लिए कहती है जिसे वो अपने चेहरे से ढक कर चली जाएगी।

सहर की परेशानी

सहर के इस बात को माहीद नहीं मानता है। जिसके बाद अब सहर अपने पूरे बाल को आगे करके उस पर चश्मा लगा देती है। ऐसे में,ये देखकर अब सहर का मजाक माहीद बनाता है और अब दोनों को इस बात का अहसास होते ही माहीद वहां से चले जाता है। सहर को ये कहकर कि, उसे जल्द से जल्द यहां से जाना होगा। नीचे फैसला लेने के लिए कई सारे लोग होते है। वही, माहीद उस औरत की बात को सुने के लिए कहता है लेकिन हैदर कहता है अभी उनका वक्त खत्म हो गया है लेकिन माहीद कहता है फैसला और परेशानी जिसकी भी हो सुनी जाएगी। ऐसे में अब माहीद औरत को पैसे देने से इंकार कर देता है और कहता है कि, उन्होंने पहले ही पैसे दे दिए है। माहीद का ये फैसला सुनकर हैदर माफी मांगता है और कहता है कि, उसे पता नहीं था। माहीद कहता है सारी चीजें उसे पता होनी चाहिए। माहीद अब इस बीच ही, सहर पर नजर घुमाता है क्योंकि, वो इतनी आसानी से चली जाएगी ये हो नहीं सकता है। सहर माहीद के कमरे में ही वो तिजोरी को खोलती है। जहां उसे मोती मिलती है। सहर अब माहीद की अम्मी के कमरे में जाने का सोचती है। जहां, वो जाती है और गजाला के समान को देखती है। कई सारी चीजें सहर को उसमें से मिलती है। वही परवेज़ अब हॉस्पिटल पहुंच गया होता है 15 साल पहले की बात सुनकर वॉचमैन भी समझ नहीं पाता है कि, परवेज कहना क्या चाहता है ? वॉचमैन से परवेज 15 साल पहले वो बच्ची को छोड़ने वाली बात करता है लेकिन उस कुछ पता नहीं होता है और वो जवाब नहीं देता है। परवेज इस बीच ही फरीद को देखता है और सुनता है कि, वो किसी और से नहीं बल्कि, कौसर से बात कर रहा होता है। फरीद का पीछा करते हुए परवेज कौसर के काम वाली जगह पर चले जाता है।

गजाला का सच

वही अब माहीद के कमरे से सहर निकल जाती है और माहीद के फैसले पर सहर भी बहुत ज्यादा खुश होती है। इस बीच वो या करती है नाजिमा को लेकर उन्होंने अपनी गलती कभी भी कबूल नहीं की ये चल क्या रहा है ? सहर गजाला के रूम में जाती रहती है तभी उसे धक्का बुआ जी का लगता है जो सहर को बुरा भला कहती है और वहां से चली जाती है। माहीद अब पूरे घर में सहर को ढूंढ रहा होता है लेकिन सहर उसे मिलती नहीं है। गजाला के कमरे में माहीद की कई सारी चीजें होती है। जिसे देखकर और पढ़कर सहर भी इमोशनल हो जाती है। वही, वो ठान लेती है कि, वो ये बात माहीद को बताएगी। सहर के काम करने वाली जगह पर परवेज़ आता है और सब कुछ खराब कर देता है। कौसर और परवेज में बहस हो जाती है और परवेज कौसर को धक्का दे देता है। जिसे फरीद संभालता और दोनों के रिश्ते को लेकर परवेज सवाल उठाता है। कौसर और फरीद का विडियो परवेज बनाता है और कहता है वो भी दुनिया वालों को दिखाएगा। फरीद परवेज को समझाने की कोशिश करता है लेकिन परवेज सुनता नहीं है। वही माहीद से नाजिमा से बात करने आती है लेकिन माहीद कहता है दोनों के बीच जितनी कम बातें हो उतना अच्छा है। माहीद अब नाजिमा को उसे दूर रहने के लिए कहता है। क्योंकि ये सब वो अब सहर लिए कर रहा है और कुछ नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, नाजिमा मंगनी को लेकर माहीद से हां कहती है। जिसके बाद वो कहता है कि, अब उसे देरी नहीं करनी चाहिए कल ही मंगनी कर लेनी चाहिए। वही दूसरी तरफ पूरे घर में सहर ढूंढ रही होती है माहीद को जहां, वो उसकी अम्मी की चिट्ठी उसे पढ़ाना चाहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here