34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 24th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट :  अनुपमा लौटी अहमदाबाद ? राही और प्रेम की गलतफहमियां

अनुपमा 24th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट  On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान और हो रहा है उसे राही की चिंता।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा अब दिग्विजय से कहती है अनुज ऐसे ही थे हर किसी की मदद करते थे। अनुपमा अनुज को लेकर सोचने लग जाती है कि, ये कैफे अब वो किसी भी तरह से चालू करके रहेगी।

अनुपमा का वादा

अनुपमा सोचने लग जाती है श्रुति अब कहां होगी ? दिग्विजय से बात करके उसे ख्याल आया कि, वो अब होगी कहां ? ऐसे अब दिग्विजय और अनुपमा अपना सारा समान लेकर घर से निकलते है। जहां उसे कई सारी यादें याद आती रहती है। वही दूसरी तरफ, अब अनुपमा अहमदाबाद लिए सोचती है कि, उस जगह पर वो नई शुरुआत करेगी। वही इस बीच ही राही को फोन आता है श्रुति का जहां वो राही के काम की तारीफ करती है और कहती है उसकी मेहनत बर्बाद नहीं जाएगी। जल्द वो मिलेगी राही से। राही उस कहती है वो कभी भी शिकायत का मौका नहीं देगी। इस बीच फोन कट करते ही राही को समझ नहीं आता है कि, उसने नाम क्यों नहीं पूछा है ? अनुपमा नए सफर पर निकल जाती है। जाते – जाते कुछ लोग अनुपमा को गिफ्ट देते है और उसमें उसे उसके कान्हा जी और अनुज की निशानी मिल जाती है। जिसे देखकर अनुपमा बहुत ही ज्यादा खुश हो जाती है।

घर लौटी किंजल

अनुपमा ये सभी चीजों को इशारा समझती है और कहती है उसके अनुज उसके साथ है अब कोई भी चिंता नहीं है। राही अचानक से गिरने वाली होती है और प्रेम उसे संभालता है। जिसके बाद अब प्रेम को राही नाराज होने से मना करती है और कहती है गौतम और अंश की बात पर उसने मम्मी का साथ दिया था और कुछ भी ऐसा नहीं है। जिसके बाद भी राही प्रेम से माफी मांगती है और प्रेम कहता है भले ही वो बता करना बंद कर दी हो लेकिन आज भी वो ममी से प्यार करती है। प्रेम वहां से चला जाता है और राही सोचती है अच्छा हुआ मम्मी यहां नहीं है नहीं तो ओर भी चीजें खराब हो जाती। नए सफर में अनुपमा अब दिग्विजय को शांत रहने के लिए और चिंता करने से भी मना करती है। बा और बाउजी के पास किंजल आ जाती है। जिसे देखकर सभी बहुत खुश होते है। किंजल को तोशु कहता है वो आई है तो सब इतने खुश क्यों है ? 15 दिन का कहकर 2 महीने बाद आई है ? किंजल को परेशान करने से बा मना करती है। वही पाखी याद दिलाती है किस तरह से पराग और उसकी मां ने सब कुछ खराब कर दिया था किंजल का ?

वसुंधरा और राही की बहस

किंजल अब अपने काम स बहुत खुश होती है और पाखी उसे ब्रांड नेम देने की बात करती है लेकिन बा यहां काम की बात करने से पाखी को मना करती है। दूसरी तरफ अब किंजल माही के लिए भी काम लेकर आती है और ये देखकर तोशु सोचने लग जाता है गौतम अब उसे छोड़ने वाला नहीं है। ईशानी कहती है गाजर का हलवा बना हुआ है वो लेकर आती है। सभी बच्चे हलवा खाने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड रहते है। वही दूसरी तरफ किंजल के कमरे में आते ही तोशु उसे अपनी बात में फंसाने लग जाता है कि, उसे बहुत मिस किया है किंजल को लेकिन किंजल बात को समझती नहीं है। वही दूसरी तरफ माही की नौकरी के लिए किंजल को तोशु मना करता है लेकिन किंजल उसकी बात नहीं सुनती है। वही अब ख्याति अपना काम शुरू करने जाती है। जहां वसुंधरा बार – बार ख्याति को परेशान करती है। जिसकी वजह से ख्याति गिर जाती है। राही वसुंधरा से कहती है ये सब बा ने जानबूझ कर किया है। राही और वसुंधरा की बहस हो जाती है। जिसके बाद अब ख्याति भी कहती है घर से वो ज्यादा काम कर रही है ? दिक्कत क्या है इसमें ? वसुंधरा कहती है उसकी जिंदगी का फैसला कोई और नहीं करेगा बल्कि सिर्फ वाई करेगी। घर में तभी पावर ऑफ ऑटोनोमी के पेपर देने वाला शख्स आता है जो, पराग ने भिजवाए हुए होते है। ये सुनकर सभी हैरान हो जाते है। अनुपमा मंदिर दर्शन करने के लिए आती है। जहां वो एक लड़की को माला बेचते हुए देखती है और उसे उसकी वजह पूछती है ? अनुपमा को पता चलता है उसकी मां बहुत बीमार है जिसकी वजह से वो ये काम कर रही है। अनुपमा और सभी लोग मिलकर लड़की के माला बेचने में मदद करते है। जिसकी वजह से लड़की काफी ज्यादा खुश हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, सीता नवमी पर अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती है उसके और उसकी बेटी के बीच सब कुछ ठीक हो जाए। वही अनुपमा के जिंदगी में दे रही होती है ऐसी शख्स दस्तक जहां, उसका नाता भी होता है अनुज से। अनुपमा का फोन अचानक गिर जाता है और राही – अनुपमा के फोटो के बीच दरार बन जाती है। अनुपमा ये किसी चीज का अपशगुन मानती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here