34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 23rd अप्रैल 2026 : नर्मदा ने बचाई रजी और धीरज की जान ? महादेव से धीरज ने मांगी माफी

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 23rd अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा ने अपनी चाल से कर दिया है सभी को हैरान।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव पैसे लेकर आता है और सिकंदर को कहता है वो दे देगा पैसे। लेकिन जैसे ही नर्मदा बाहर आती है और अचानक से एक गाड़ी बीच में आ जाती है। जिसकी वजह से महादेव पैसे दे नहीं पाता है और पुलिस वाले वहां अटैक कर देते है।

सिकंदर की धमकी

नर्मदा को सिकंदर वहां से लेकर जाता है। जहां, धीरज उसको पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन तब तक मोगरा उसके आंख में मिर्ची डाल देती है। जिसके बाद महादेव और रजी दोनों ही धीरज के लिए परेशान हो जाते है। धीरज और सभी लोग आते है लेकिन अकेले देखकर उसे विद्या का गुस्सा महादेव पर फूट जाता है और वो कहती है कि, अब महादेव को उसने समझाया था लेकिन महादेव ने उसकी एक भी नहीं सुनी है। जिसके लिए अब, नर्मदा की जान खतरे में आ गई है। मोगरा और उसकी मां दोनों ही सिकंदर को किडनैप कर लेते है और उसे बताते है कि, किस तरह का वो इंसान है क्योंकि, उसे जब कहा गया था कि, अपने हिसाब से उसे चलना नहीं चाहिए तभी भी उसने वही काम किया है। लेकिन, अब मोगरा दूसरी तरफ से दूसरी चाल चलती है। जहां वो सिकंदर के आदमी को अब मालिक बने के लिए कहती है क्योंकि, उसका प्लान अब वही कामयाब कर सकता है।

रजी और धीरज  का प्लान

उस गुंडे को अब मोगरा महादेव से पैसे मांगने के लिए कहती है वो भी 50 लाख। जिसके बाद अब इस बात को लेकर महादेव और धीरज में बहस हो जाती है कि, क्यों धीरज वहां आया था ? उसकी वजह से प्लान खराब हो गया है। धीरज इस बात के लिए महादेव से माफी मांगता है लेकिन कहता है कि, पुलिस को इस प्लान में शामिल करना सही नहीं था। जिसकी वजह से गलती हुई है। गुंडे अब महादेव को फोन करते है और नर्मदा की जगह वो 50 लाख रुपए मांगते है। महादेव इस पैसे का इंतजाम करने के लिए बैंक जाता है और सभी अपने काम में लग जाते है। लेकिन इस बार गुंडे महादेव को भी बल्कि धीरज को कहते है पैसे देने के लिए। महादेव धीरज को पैसे दे देता है और कहता है अब नर्मदा को किसी भी हालत में लेकर आना होगा। धीरज के साथ रजी भी जाती है लेकिन धीरज मना करता है। रजी उसकी बात को सुनती नहीं है। वही दोनों बुलाए गए जगह पर जाते है और नर्मदा के बदले पैसा दे देता है। लेकिन, नर्मदा इस बीच ही गुंडों के साथ गेम खेलती है और गुंडों के साथ से बंदूक लेकर उस पर निशाना बना देती है। मोगरा को समझ नहीं आता है वो अब इस सिकंदर का क्या करे ?

नर्मदा की चाल

रजी भी वहां आती है और गुंडों की जमकर पिटाई करती है। धीरज और सभी पर कब्जा देखकर मोगरा अपना प्लान फेल समझती है लेकिन तब तक, मोगरा छिपकर धीरज के हाथ से बंदूक गिरा देती है। रजी और नर्मदा गुंडों पर वार करते है और पैसे लेकर वहां से चले जाते है। धीरज और रजी को नर्मदा थैंक यूं कहती है क्योंकि उसकी वजह से वो बच पाई है। वही धीरज और नर्मदा को रजी बताती है मोगरा को काफी टाइम से सिकंदर परेशान कर रहा था इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया। धीरज अब ये बात घर पर बताने के लिए कहता है लेकिन रजी कहती है कि, ऐसा कुछ नहीं है। ये सब कुछ एक लड़की की जिंदगी में होता है। घर पर नर्मदा को देखकर सभी लोग बहुत खुश होते है और उसे गले से लगा लेते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव अब धीरज को आशीष की शादी से दूर रहने के लिए कहता है क्योंकि, वो दोनों ही जब जब साथ होते है कुछ ना कुछ काम खराब हो जाता है। धीरज इस बात का गुस्सा रजी पर निकालता है और कहता है घर में कुछ भी हो रहा है वो सब की वजह रजी है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here