अनुपमा 23rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा हो चुकी है राही और प्रेम को लेकर परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अब दिग्विजय को कहती है जिंदगी कैसी भी हो उसे जीना जरूरी है इसलिए अब कुछ भी हो जाए दिग्विजय को कभी भी हार नहीं मानी चाहिए।
दिग्विजय हुआ इमोशनल
अनुपमा खुद भी काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है क्योंकि, समर की याद आज भी उसके दिल में होती है। वही, ईशानी किचन में खाना बना रही होती है और बा को नई डिश ट्राय करने के लिए कहती है। बा ईशानी की जमकर तारीफ करती है और कहती है कि, उसे ऐसे ही नया अपना कुछ – कुछ सीखना चाहिए। लेकिन पाखी को ये बात पसंद नहीं आती है और वो ईशानी को डांट लगाती है जिसके बाद ईशानी भी कहती है वो खाना बनाना नहीं छोड़ने वाली है क्योंकि, कुछ चीजों ने वो भी अपनी मां पर गई है। बा पाखी को डांट लगाती है और कहती है वो किस तरह की मां है ? अगर उसने कुछ अच्छा किया है तो, उसकी हिम्मत उसे बना चाहिए ना कि, काम करने से उसे रोकना चाहिए। वही माही की नजर अंश पर चली जाती है। जहां वो देखती है कि, अंश की हालत खराब है और ये किसी और ने नहीं बल्कि, गौतम ने किया है। अनुपमा घर में देखती है दिग्विजय अपना समान लेकर बाहर आ जाता है। जिसके लिए अनुपमा को बुरा लगता है लेकिन, वो कहती है ये बात अब दिग्विजय को समझना होगा।
राही का गुस्सा
अनुपमा बाहर समान को देखती है और कोच के बैग को देखकर डॉक्टर से पूछती है ये किस का है ? डॉक्टर बताते है कि, पहले कोच हुआ करता था दिग्विजय। दोनों याद करते है किस तरह वो सावी के लिए दिग्विजय गेम को जीतता था और सारी खुशियां उसके नाम कर देता है। ऐसे में अब अनुपमा को पता चलता है कि, सावी की मौत का इल्जाम दिग्विजय पर उसकी पत्नी ने लगाया था जिसकी वजह से उसे वो छोड़कर अपने बेटे के साथ अलग हो गई थी। अंश अपने दर्द पर दवा लगता है और सभी बहनें उसका ख्याल रखने के लिए वहां आती है। जिसे देखकर बा और बाउजी दोनों को बहुत अच्छा लगता है।
दिग्विजय और अनुज का सच
वसुंधरा अनुपमा के गोआ के कैफे को खरीदना चाहती है। जिसके लिए वो कहती है रणविजय के पास एक भी पेपर नहीं होने चाहिए। वसुंधरा से गौतम पूछता है उसने ऐसा क्यों किया है ? वसुंधरा कहती है कि, अनुपमा को कैफे चलाने का मौका भी मिलना चाहिए क्योंकि, प्रेम के साथ उसने बुरा किया है। गौतम राही को अब संभालने के लिए कहती है क्योंकि, राही भी अब पंख निकाल रही है। राही गौतम को धमकी देती है और उसे दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि, आज जो भी उसने अंश के साथ किया है अच्छा नहीं किया है। वसुंधरा राही को अनुपमा जैसी बताती है। जिसके बाद राही कहती है हां वो है उनके जैसी क्योंकि, वो गलत को गलत कहती है। प्रेम ये बात सुन लेता है और उसे कहता है बाकी की तरह ही राही ने भी उसे लूजस कहा है। राही कहती है उसने पूरी बात नहीं सुनी है। दूसरी तरफ अनुपमा दिग्विजय से बात करने जाती है जहां, वो गिरने वाली होती है। लेकिन, तब तक वो संभल जाती है और अनुपमा के हाथ से अनुज की तस्वीर गिर जाती है। दिग्विजय उसे पहचान लेता है। जिसके बाद अब अनुज को लेकर दिग्विजय कई सारी बातें बताता है कि, किस तरह से अनुज और उसकी मुलाकात हुई थी और किस तरह से उसकी बेटी अनुज की जान बन गई थी। अनुपमा बताती है अनुज उनसे बहुत प्यार करते थे। लेकिन बेटी की वजह से कुर्बानी देनी पड़ी थी। दिग्विजय कैफे की बात बताता है और कहता है कैफे चालू करने के लिए भी सावी को उन्होंने ही पैसे दिए थे। दिग्विजय अनुपमा से पूछते है कि, अब अनुज कहां है ? अनुपमा कहती है उसके दिल में। उनकी धड़कन में। जिसके बाद अनुपमा कहती है हर राह उसे अनुज ने ही दिखाई है। दिग्विजय को अनुपमा की ये बात सुनकर बहुत ही ज्यादा दुःख होता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, सीता नवमी पर अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती है उसके और उसकी बेटी के बीच सब कुछ ठीक हो जाए। वही अनुपमा के जिंदगी में दे रही होती है ऐसी शख्स दस्तक जहां, उसका नाता भी होता है अनुज से। अनुपमा का फोन अचानक गिर जाता है और राही – अनुपमा के फोटो के बीच दरार बन जाती है। अनुपमा ये किसी चीज का अपशगुन मानती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

