34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd अप्रैल 2026 : धीरज और रजी का प्लान हुआ फेल, महादेव ने दिए पैसे

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब धीरज और रजी का प्लान महादेव समझ नहीं पाता है और पूरी तरह से नर्मदा को छुड़ाने की करता है कोशिश।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और रजी से होती है। जहां, घर आते ही नर्मदा को लेकर वो कहते है कि, नर्मदा और रजी बाजार में समान ले रहे थे लेकिन तब तक वहां एक शख्स नर्मदा को किडनैप कर लेता है।

सिकंदर की धमकी

लेकिन असल में ये प्लान होता है धीरज और नर्मदा का। सभी लोग परेशान हो जाते है और पुलिस में जाने की बात करते है। महादेव को शक जाता है ये काम किसी और ने नहीं बल्कि, भानु ने किया है। सभी लोग उसके घर में जाते है और भानु को डराने धमकाने की कोशिश करता है। जिसके बाद भानु कहती है ये सब कुछ हुआ है तो, पुलिस स्टेशन उसे जाना चाहिए। ना कि, उसके घर पर। वही दूसरी तरफ सिकंदर को मोगरा और उसकी मां ज्यादा पैसे मांगने के लिए कहती है क्योंकि, अगर उसने ज्यादा पैसे मांगे तो सारा काम हो जाएगा और सब कुछ ठीक भी हो जाएगा। महादेव अब भानु के घर से पुलिस के पास जाने की बात करता है। जहां, मोगरा और उसकी मां आते है महादेव से पूछने के लिए कि क्या हुआ है नर्मदा का पता चला है भी की नहीं ? नर्मदा के लिए उन्हें ये बात कैसे पता चली ये बात महादेव पूछता है और वो बताते है कि, मोगरा ने बताया था। नर्मदा और रजी को उसने देखा था।

रजी और धीरज का प्लान

महादेव को दोनों मिलकर समझाते है कि, पैसे की वजह से उसे किडनैप किया होगा इसलिए पैसे देकर उसकी जान छुड़वा लो। महादेव को तभी सिकंदर का फोन आता है और वो पैसे मांगता है नर्मदा को लेकर। नर्मदा अपने पापा से बात करती है और कहती है ये लोग बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। जिसके बाद अब महादेव पैसे का इंतजाम करता है लेकिन उसे कही ना कही लगता है कोई ना कोई है उस साजिश के पीछे ? सिकंदर फोन पर 10 लाख ही मांगता है जिसके लिए मोगरा और उसकी मां परेशान हो जाती है और धीरज कहता है वो क्यों परेशान हो गई है ? मोगरा कहती है बहुत कम रक्कम है इस चीज के लिए नर्मदा को किडनैप किया गया है ? महादेव सिविल ड्रेस में पुलिस को बुलाता है और नर्मदा की जानकारी देता है। जिसके बाद विद्या महादेव को पुलिस को इस केस में लें जाने के लिए मना करती है।

सिकंदर का सच

सिकंदर पर मोगरा और उसकी मां गुस्सा करते है जिसके बाद दोनों को ही सिकंदर कहता है जितना उन्होंने पैसा लिया है उतना ही उसे चाहिए। इसे ज्यादा कुछ नहीं। लेकिन महादेव कहता है ये करना जरूरी है जिसके लिए उसे पुलिस की मदद लगेगी। महादेव और विद्या की बात रजी सुन लेती है और नर्मदा के लिए चिंता करने के लिए कहती है क्योंकि, महादेव से अकेले नहीं होने वाला है कुछ भी। रजी और धीरज महादेव का पीछा करने की कोशिश करते है। जिसके बाद महादेव पैसे लेकर आ जाता है और सिकंदर उस पैसे को कचरे के डब्बे के पास रखने के लिए कहता है। महादेव पहले नर्मदा को मांगता है लेकिन वो इंकार कर देता है जिसकी वजह से अब सिकंदर कहता है उसे अपनी बहु की चिंता नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव नर्मदा को लेकर पैसे देने का वादा करता है लेकिन तब तक पुलिस सिकंदर को पकड़ने की कोशिश करती है और नर्मदा को सिकंदर अपने पास रख लेता है। धीरज सिकंदर को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन तब तक वहां, धीरज की आंख में गुंडे मिर्ची डाल देते है और सभी लोग वहां से भाग निकलते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here