34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 22nd अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट : हीर और नवाब में हुई बहस, पम्मी ने किया ब्लैकमेल

तू जूलिएट जट दी 22nd अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर ठुकरा देती है नवाब के प्यार को।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां हीर अपने पापा के साथ बहस कर रही होती है कि, उसे नवाब के लिए स्टैंड लेना होगा और अब उसे बात को समझना होगा।

नवाब की तैयारी

हीर नवाब के लिए अपने पापा को कहती है कि, उसे जो करना है वो करे लेकिन नवाब को कुछ भी होना चाहिए। वही दूसरी तरफ, नवाब खुश होता है और हीर को प्रपोज करने की बात बोजु से करता है। जहां, वो अंगूठी देखता है और कहता है कि, उसे ये रिंग बहुत पसंद आएगी। हीर के सामने हीर के पापा एडिटर को फोन करते है और उसे कहते है कि, गलती से फोन लग गया था लेकिन अब ठीक है कोई बात नहीं है। हीर वहां से सब कुछ छोड़कर अपने घर आती है। जहां गुलाब उसके जाने की तैयारी कर ली होती है। गुलाब हीर को कहती है सबसे पहले वो केक कट करेगी जिसके बाद वो जश्न मनाएगी उसके बाद ही कुछ और होने वाला है। वही गुलाब जिस तरह से हीर का मजाक बनाती है ये देखकर दिलीप उसे मना करता है घर में कुछ भी ऐसे काम करने के लिए।

गुलाब की प्लानिंग

हीर के लिए गुलाब कहती है अब कुछ भी हो जाए अब तो उसे जाना होगा ही इस घर से लेकिन तब तक नवाब वहां आ जाता है और नवाब सोचने लग जाता है कि, हीर के ना जाने की वजह से कही गुलाब उसे कांच की ग्लास से मार ना दे। नवाब इस बात को समझता है और उसके हाथ से ग्लास ले लेता है। जिसके बाद अब गुलाब नवाब से पूछती है कि, हीर क्यों नहीं जाएगी इस घर से ? नवाब कहता है हीर उसकी पत्नी है और उसका भी इस घर पर हक है। नवाब भेज देता है हीर को ऊपर जहां, जाते – जाते हीर सोचने लग जाती है कि, नवाब को वो सबसे बचाकर रखेगी। वही अगली सुबह नवाब कॉलेज में हीर को प्रपोज करने की बात करता है और टीना को ये सब से दूर रहने के लिए कहता है। नहीं तो वो कॉलेज के डीएम को बता देगा कि, किस तरह से टीना ने उसे परेशान किया था और अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी। वही हीर अपनी मां के घर जाती है। जहां वो नवाब को लेकर बात करती है और नवाब और हीर को लेकर कहती है कि, उसकी मां जब हीर हुई थी तो उसने फैसला कर लिया था कि, इस बच्चे पर वो बाप का साया नहीं पड़ने देगी। जिसकी वजह से वो नौ महीने के अंदर ही घर छोड़कर चली गई थी। अचानक स्टेशन पर उसे दर्द हुआ और वो वहां से हॉस्पिटल चली गई। तीन दिन बाद होश आने के बाद नीलू ने अपनी बेटी हीर को देखा था।

हीर ने ठुकराया नवाब का प्यार

हीर अपनी मां से पूछती है क्या उसे हॉस्पिल का नाम याद है ? नीलू बताती है मधुबन हॉस्पिटल नाम था उसका। हीर वहां पता करती है। जिसके बाद उसे कॉलेज में पता चलता है कि, नौ मार्च की ही डेट है। कॉलेज आते वक्त टीना का गुस्सा देखकर हीर समझ जाती है कुछ हुआ है और वो उसे पूछती है जिसके बाद हीर को टीना कहती है नवाब उसे प्रपोज करने वाला है। टीना वहां से चली जाती है और कोयल वहां आती है लेकिन, कोयल हीर को कुछ बताती नहीं है जिसके बाद हीर उसे सवाल करती है और उसे पता चल जाता है कि, नवाब उसे प्रपोज करने वाला है। ऐसे में कोयल लेकर जाती है और नवाब बेहद ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करता है। इस बीच दोनों में नजदीकियां देखने को भी मिलती है। जिसके बाद हीर नवाब के प्यार को ठुकरा देती है और तब तक वहां पम्मी आ जाती है। जो हीर को कहती है नवाब का प्यार ठुकरा कर उसने अच्छा किया है। क्योंकि, वो उसके पापा को सब कुछ बता देती। पम्मी अपना बदला लेने की बात करती है। जिसके बाद उसे समझ नहीं आता है वो नवाब के लिए क्या करे ? नवाब हीर से पूछता है अचानक उसे क्या हो गया है ? नवाब समझ भी पाता है बात को और अब उसे कहता है ये सब प्रपोजल वो प्राइवेट में करेगा। हीर नवाब को अपने से दूर करती है और उसे दूर रहने के लिए कहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर नवाब से कहती है कि, उसे अब नवाब के साथ नहीं रहना है जिसके बाद अब नवाब बीच क्लास में हीर को उठा कर लेकर चले जाता है और रूम में उसे पूछता है क्या वजह है ? नवाब को हीर कहती है वो सुन नहीं पाएगा। जिसके बाद नवाब हीर को बात बताने के लिए कहता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here