34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 21st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: सहर के सामने आया गजाला का सच ? माहीद हुआ इमोशनल

सहर होने को है 21st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है गजाला के सच से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद देखता है कि, सहर के पास बैठी औरत माहीद की अम्मी की तारीफ कर रही होती है। क्योंकि, पढ़ने में वो बहुत अच्छी होती है। वही तारीफ भी सहर करती है क्योंकि, औरतों को जितना सम्मान दिया जाए उतना कम है।

सहर और माहीद की नजदीकियां

सहर और औरत की बात सुनकर माहीद को उसकी अम्मी की याद आने लग जाती है क्योंकि, उसे याद आता है कि, किस तरह से उसकी अम्मी ने जान दी हुई थी। परवेज कौसर को ढूंढने के चक्कर में आधे कपड़े में बाहर निकल जाता है जिसकी वजह से सफिया उसे बाहर आकर कपड़े देती है। वही सहर को माहीद के होने का अहसास होता है। जिसके बाद माहीद को लेकर सहर कहती है जब – जब किसी औरत को समझने की बारी आई है सभी ने बातों को समझा है। सहर को औरत कहती है अब उसे लेट हो रहा है अपनी बेटी को उसे डॉक्टर के पास भी ले जाना है। माहीद भी वहां से चला जाता है लेकिन जाने से पहले माहीद को सहर का अहसास होता है। जिसके बाद सहर उन्हें बाहर भेज देती है। वही दूसरी तरफ परवेज से अब सफिया कहती है मां – बेटी का जो भी नाटक है वो नाटक अब जल्द ही खत्म होना चाहिए क्योंकि, वो अब थक चुकी है ए नाटक से।

सहर के सामने आया सच ?

सहर दरगाह आती है अपना फोन लेने के लिए जिसकी वजह से वो अपनी अम्मी को फोन करती है और पूछती है वो कहां है ? कौसर बताती है वो दरगाह गई हुई है। वही दूसरी तरफ माहीद भी दरगाह आता है अपनी नमाज अदा करने के लिए। नियाजी मंजिल में अब नाजिमा की अम्मी और हुस्ना में बहस होती है क्योंकि, जो भी नाजिमा ने किया है वो हुस्ना के कहने पर किया है। ऐसे में चीजें सही नहीं है। अमाल को घर आते ही फरीद सच बताने की कोशिश करता है लेकिन अमाल कहती है उसका DNA रिपोर्ट आ गया है। फरीद उसे देखने से मना करता है लेकिन, सुल्ताना उसे रोकती नहीं है और अमाल को देखने के लिए कहती है। DNA रिपोर्ट मैच करता है और फरीद समझ जाता है कि, सुलताना ने ही कुछ किया होगा। अमाल खुश होती है और दोनों से गले मिलती है। वही दूसरी तरफ अब सहर के लिए माहीद भी परेशान हो जाता है। सहर अब गज़ाला का सच जानना चाहती है जो, उसी दरगाह के बंद दरवाजे में है। सहर अंदर जाने की कोशिश करती है और माहीद भी वहां अपनी अम्मी की यादों की वजह से जाता है। सहर आते ही चीजों को देखती है और ढूंढने की कोशिश करती है। ऐसे में, सहर को एक किताब मिलती है। वही तब वहां माहीद भी आ जाता है जिसे वहां एक लॉकेट और चैन मिलती है। ये देखकर माहीद वहां से चला जाता है। लेकिन सहर को जो किताब मिलती है उसमें गजाला के सच लिखे हुए होते है। जिसमें सहर को शक होता है शायद कोई था जिसने गजाला को मारने की कशिश की थी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर भेष बदलकर एक बार फिर माहीद के कमरे में जाती है। जहां, माहीद उसे पकड़ लेता है और पूछता है उसके कपड़े लेकर कहां जाया जा रहा है ? माहीद को वो घर की नौकरानी लगती है। जहां वो कहती है असलम की तबियत खराब है जिसकी वजह से ये काम उसे दिया गया है लेकिन अगर उसे दिक्कत है तो वो सीढ़ियों पर ही छोड़कर चली जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here