अनुपमा 21st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब गौतम दे रहा है राही को धमकी।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा अब रॉसी को पुलिस में देने से मना करती है क्योंकि, अभी उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है। दिग्विजय फिर भी अनुपमा को कहता है ऐसे लोग जल्दी सुधरते नहीं है जिसकी वजह से उसे सजा देनी चाहिए।
अनुपमा का विश्वास
अनुपमा ऐसा करने से मना करती है और कहती है जब इंसान को गलती हो जाती है तब उसकी गलती ही, सबसे बड़ी गलती होती है। वही दूसरी तरफ अब अनुपमा को रॉसी गले लगा लेती है और वो जया को एक सुंदर गिफ्ट देती है जिससे जया को काफी अच्छा लगता है। राही सभी के लिए चाय बना रही होती है और अब गौतम भी उसे अपना काम करने के लिए कहता है लेकिन राही उसका काम करने से मना कर देती है। जहां, अब गौतम अनुपमा और राही दोनों को लेकर बहस करता है और उसे कहता है उसे अपना घर परिवार का कुछ सोचना चाहिए। नहीं तो, वसुंधरा नाम जल्द ही सब कुछ खराब कर देगा। वही गौतम चीनी का डब्बा खोल देता है और सारा शक्कर नीचे गिर जाता है। राही उसका मजाक बनाती है और वहां से चली जाती है। प्रेम अपने काम की वजह से परेशान रहता है और सभी को पैसे देने की बात करता है लेकिन, राही उसे शांत करवाती है और कहती है ऐसा कुछ नहीं होने वाला है उसे शांत रहना चाहिए। शाह हाउस में अब बा और बाउजी घर बैठे अच्छा काम करते है और सभी बच्चे पाखी और तोशु को लेकर सोचते है कोई ऐसा कैसे हो सकता है ? बा और बाउजी अनुपमा को लेकर सोचते है कि, अच्छा हुआ अनुपमा यहां नहीं है वरना उनकी वजह से अनुपमा भी परेशान हो जाती।
अनुपमा की कोशिश
अपने मां – बाप का जो शख्स भी होगा वो किस का होगा ? अनुपमा अगली सुबह सोचने लग जाती है कि, उसकी बेटी का फोन उसे आया है और वो बात करना चाहती है लेकिन अनुपमा का ये एक सपना होता है जो जल्द ही टूट जाता है। अगली सुबह दिग्विजय और अनुपमा दोनों ही कैफे के लिए समान लेने जाते है। जहां, अनुपमा आते समय देखती है कि, बंकू और जया उदास बैठे हुए है। बंकू बताता है सरकारी लोगों ने कैफे पर ताला मार दिया है। दिग्विजय को समझ आ जाता है ये काम किसी और का नहीं बल्कि, रणविजय का है। दिग्विजय अंदर से पूरी तरह टूट जाता है। जहां, वो याद करता है उसके परिवार में सावी के अलावा कोई भी था। वही जब वो आई थी इस दरवाजे से ही वो अंदर सावी को लेकर आया था। खाना पीना सब कुछ उसे बनाने का शौक था। अनुपमा दिग्विजय को संभालने के लिए कहती है क्योंकि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, राही की जिदंगी में एक नए शख्स की एंट्री होती है। जहां उसे अपने ऑफिस से फोन आता है और वो बताती है कि, उसकी कंपनी की फाउंडर उसे मिलने जल्द ही अहमदाबाद आ रहीं है। वही दूसरी तरफ अनुपमा के बैग से अनुज की तस्वीर गिरती है। जहां दिग्विजय अनुज को पहचान लेता है और कहता है कि, यही थे जो सावी के कैफे के लिए पैसे दिए थे। इस पर अब अनुपमा का हक है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

