34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 20th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: माहीद ने की सहर की मदद, कौसर और परवेज की हुई बहस

सहर होने को है 20th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब कौसर ने परवेज को दे दी है धमकी जिसे लेकर अब हो गया है परवेज मजबूर ?

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद और सहर से होती है। जहां, माहीद से सहर अपने रिश्ते तोड़ने की बात करती है। क्योंकि, हर वक्त अब माहीद का दिया हुआ धोखा सहर को याद आते रहता है। कौसर फरीद से सहर की दवाई ले लेती है और फरीद से परेशान होने की वजह पूछती है ?

सहर और माहीद की नजदीकियां

लेकिन फरीद बताता है नहीं है क्योंकि, उसे खुद भी समझ नहीं आता है कि, किस तरह से वो सच कौसर या उसकी बेटी अमाल को बताएगा। फरीद कहता है उसके दुःख की वजह फरीद खुद ही है। कौसर कहती है हर पल वो फरीद के साथ है। अगर वो कुछ भी मदद कर सकती है तो जरूर उसे बताए। फरीद इस चीज के लिए कौसर का धन्यवाद करता है। सहर माहीद को बताती है अपनी जिदंगी के कुछ पन्नों को उसने माहीद के सामने खोल कर रख दिया था। जिसकी वजह से माहीद ने उसका मजाक बनाया था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। अब सहर माहीद से अपना रिश्ता तोड़ देगी। माहीद कोई भी बातों का जवाब नहीं देता है जिसकी वजह से वो कहता है सहर को अपनी जिदंगी का फैसल खुद लेना होगा और ये सब से माहीद खुद को भी दूर रखेगा। इस बीच ही माहीद और सहर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है क्योंकि, दोनों ही एक चादर को मोड़ रहे होते है। वही दूसरी तरफ नाजिमा काफी ज्यादा खुश होती है क्योंकि, उसे माहीद न रोक दिया है। हुस्ना और नाजिमा दोनों ही निकाह की तैयारियां करते है लेकिन नाजिमा की अम्मी को ये पसंद नहीं होता है और वो नाजिमा को सुधर जाने के लिए कहती है क्योंकि, माहीद ने उसे रुकने के लिए कहा है इसके ये मतलब है कि, माहीद उसे सजा देना चाहता है। नाजिमा की अम्मी अब हुस्ना को भी समझाती है ऐसे काम करना उसके लिए सही नहीं है। हुस्ना कहती है इस घर में ना अब सहर आएगी और नहीं उसकी अम्मी। माहीद और नाजिमा का ही निकाह होने वाला है।

कौसर का फूटा गुस्सा

सहर वहां से चली जाती है। जिसके बाद बीच – बीच में भी उसे चक्कर आते रहते है लेकिन माहीद नहीं बल्कि, कौसर उसे संभालती है। बाहर जाते ही माहीद को वही लड़की नजर आती है जिसे सहर ने जादूगर से बचाया था। लड़की की अम्मी सहर की तारीफ करती है माहीद और कहती है कि, सहर से उसे मिलना है। माहीद सहर का एड्रेस लिख कर देता है। जिसे, अब माहीद ही उन्हें सहर के घर तक ड्रॉप करने की बात करता है। सहर के घर में रहने से सफिया तरह – तरह के नाते मारती है सहर को और कहती है उसे भी घर से चले जाना चाहिए। सहर बताती है वो दोनों ही चले गए थे लेकिन बाद में परवेज ने ही उन्हें वापस घर में लेकर आया। ये कहकर कि, वो उन्हें मुनीरा का पता बता देंगे। परवेज सहर और कौसर से बहस करता है। जिसके बाद वो कहता है कौसर पैसा कमा कर देगी तभी वो मुनीरा का पता बता पाएगी। कौसर इस बीच ही अपना गुस्सा परवेज पर जाहिर करती है और कहती है एक ना एक दिन वो अपनी बच्ची का पता लगा लेगी। सहर परवेज को पिता होने का फर्ज बताती है जिसे परवेज ने कभी नहीं निभाया है। माहीद सहर के घर पर लड़की और उसकी अम्मी को छोड़ता है। जहां, सहर से मिलकर दोनों बहुत खुश होते है। वही कुछ चीजें छिपाकर माहीद सहर के खिड़की पर रखता है जिसे सहर अपने खाने पीने में खा सकती है। माहीद की अम्मी को लेकर औरत कहती है वो अगर जिंदा रहती तो, सहर के लिए बहुत खुश होती। जिसे सुनकर माहीद को उसकी अम्मी की याद आ जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर बंद कमरे में जाती है जहां, उसे ईट के अंदर से एक डायरी मिलती है। वो डायरी किसी और की नहीं बल्कि, माहीद की मां की होती है। जिसे देखने के लिए माहीद भी वहां आता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here