महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 20th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सिकंदर ने दे दी है मोगरा को चुनौती।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी और नर्मदा से होती है। जहां मोगरा और सभी लोग महादेव के परिवार को लेकर बाते करते है और रजी – नर्मदा सच का पता लगाना चाहते है। जिसके लिए वो अब मोगरा के घर वापस जाना चाहते है।
सिकंदर आया जेल से बाहर
वही दूसरी तरफ सिकंदर जेल से बाहर आ गया हुआ होता है। जहां, अब सिकंदर को अपनी मोगरा से मिलने का इंतजार होता है क्योंकि, मोगरा ने ही सिकंदर को जेल में डलवाया था। जिसके बाद अब सिकंदर के आदमी उसे बताते है कि, मोगरा की शादी फिक्स हो रही है जल्द से जल्द उसे कुछ ना कुछ करना होगा। वही दूसरी तरफ नर्मदा और रजी मोगरा के घर आते है और अभी लोग बहुत खुश होते है कि, उनका घर अब बहुत अच्छी तरह से चलने वाला है लेकिन तब तक घर में सिकंदर आ जाता है और कहता है ये सब उसके रहते नहीं होने वाला है। सिकंदर को देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है। जिसके बाद सिकंदर मोगरा से उसके चोरी किए हुए पैसे यानी 15 लाख मांगता है लेकिन, मोगरा अपनी गलती बताती है कि, उसकी मज़बूरी थी पैसे चोरी करने की जिसकी वजह से उसने ये काम किया था। मोगरा से अब सिकंदर शादी के लिए कहता है लेकिन मोगरा से चीज के लिए भी तैयार नहीं होती है। वही दरवाजे पर नर्मदा और रजी आ जाते है। जो मोगरा को दरवाजा खोलने के लिए कहते है लेकिन, मोगरा और बाकी सब जब तक दरवाजा खोलते है तब तक, धीरज वहां से दोनों को लेकर बाहर आ जाता हम जिसके बाद धीरज रजी को डांट लगाता है कि, किस तरह से दोनों जासूसी करते है।
रजी और नर्मदा का प्लान
धीरज को चिल्लाता देख नर्मदा धीरज को समझाती है और कहती है उसमें रजी की गलती नहीं है और जो किया है उसमें रजी ने सिर्फ साथ दिया है क्योंकि, प्लान अब नर्मदा का है। धीरज नर्मदा को काफी भला बुरा कहता है कि, दोनों की वजह से घर में कुछ ना कुछ बवाल होगा और ऐसे में धीरज और रजी भी मुसीबत में फंस जाएगी। ऐसे में अब धीरज की बातों का नर्मदा को बुरा लगता है और नर्मदा रजी घर आते है। जहां धीरज को कमरे में रजी चिल्लाती है कि, उसने ये क्या किया है ? नर्मदा भाभी को ये सब बोलने की जरूरत क्या थी ? दोनों के बीच में भाभी को बुरा बनाने की क्या जरूरत थी ? रजी इस चीज के लिए काफी रजी को समझाती है और कहती है नर्मदा भाभी ने उन्हें अपना भाई माना है धीरज को माफी मांगना चाहिए। रजी की बात कही ना कही धीरज को सही लगती है जिसके बाद धीरज भी बात को समझता है और उसे माफी मांगने के लिए नीचे आता है। सिकंदर मोगरा को कुछ वक्त की मोहलत देता है और पैसा या शादी करने की बात करता है। वही दूसरी तरफ महादेव और विद्या दोनो अपने बेटे को लेकर खुश होते है क्योंकि, उनके बेटे की शादी होने वाली है। घर में आशीष की खुशी देखकर भी सभी लोग खुश होते है। जिसके बाद अब धीरज माफी मांगने आता है नर्मदा से और बड़ी होने के नाते माफ कर देती है। धीरज कहता है एक सिर्फ परेशान हो गया था जिसकी वजह से उसने ये सब कुछ कह दिया था। नर्मदा बातों को समझती है और कहती है कि, वो धीरज की दिक्कतों को समझ रही है।
धीरज की माफी
धीरज अब नर्मदा को मना लेता है किसी भी तरह। जिसके बाद अगली सुबह वो कॉलेज के लिए निकलता है और रजी को भी चलने के लिए कहता है लेकिन, रजी कहती है आज वो घर का ही काम करेगी इसलिए वो जाएगी नहीं। वही धीरज महादेव से बात करने के लिए आता है और वो कहता है कि, जरूरत पड़ेगी तो, वो रुक सकता है लेकिन महादेव उसे ऐसा करने से मना करता है क्योंकि उसने ऐसा किया तो, धीरज फिर से काम को खराब कर देगा। भानु को पता लगाना होता है कि, क्या आजकल महादेव के घर में चल रहा है ? क्योंकि, में तैयारी बहुत ही जोरों शोरो से चल रही है। भानु कहती है ये सब के लिए उसने प्लान बना लिया है। जिसके लिए अब उसे कुछ नया करना होगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा और रजी दोनों ही मोगरा को भागते हुए देखते है जिसके बाद, नर्मदा मोगरा के पास आती है और उसे पूछती है अचानक क्या हुआ है उसे ? सिकंदर के आदमी नर्मदा को मोगरा समझकर किडनैप कर लेते है। जिसके बाद रजी ये बात धीरज को बताती है और धीरज कहता है अगर अब नर्मदा भाभी को कुछ हुआ तो सही नहीं होगा और रजी को वो अपने घर छोड़ कर आएगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

