अनुपमा 20th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब दिग्विजय को लग रहा है अब उसके बेटे से डर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा को दिग्विजय थैंक यूं कहता है क्योंकि, दिग्विज के कैफे को अनुपमा ने बहुत ही अच्छी तरह से संभाला है।
नीता ने बनाया मजाक
दिग्विजय का ये अनोखा अंदाज देखकर सभी को खुशी मिलती है। जिसे बाद सभी लोग दिग्विज को बहुत ही ज्यादा नर्म दिल का इंसान बताते है। परी और ईशानी अपनी सेविंग देने का फैसला करते हैं। जहां, पाखी और तोशु दोनों इस बात के लिए दोनों को मना करते है। क्योंकि, वो पैसे उन्हें चाहिए होते है लेकिन, दोनों में से कोई भी उन्हें ये पैसे नहीं देता है। जबकि, अब दोनों ही बा और बाउजी की मदद करना चाहते है। दिग्विजय अपने बेटे की हरकतों से परेशान होता है क्योंकि, इस बार उसने कह दिया है कि, जल्द से जल्द उसे कुछ करना होगा। वही देर रात बैठकर सावी की यादों में दिग्विजय पैसे जमा करता है। क्योंकि, बर्थडे पर सावी कही ना कही जाती है। जिसके लिए सावी को पैसे देने की तैयारी दिग्विजय करता है। अनुपमा और बंकू ये देखते है और कहते है कि, कल सभी लोग अच्छे से सावी की पुण्यतिथि मनाएंगे। वही दूसरी तरफ राही कोशिश करती रहती है कि, प्रेम के होटल को लेकर उसे कोई ना कोई नया प्लान मिल जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं होती है और अनिल इस बीच राही को समझाने की कोशिश करता है कि, प्रेम उसे नाराज नहीं है बल्कि, अपनी किस्मत से नाराज है। इसलिए अब प्रेम को थोड़ा टाइम देना जरूरी है। उस पर क्या बीत रही है ये बात वो भी बहुत अच्छी तरह से समझता है क्योंकि, दुनिया ने हमेशा उसे भी ऐसा ही समझा है। राही अनिल को ये सब सोचने के लिए मना करती है और कहती है सभी को बस अपने काम पर ध्यान देना है। इस बीच राही और प्रेम के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। जहां, अब राही को अंश का फोन आता है और उसे घर आने के लिए कहा जाता है।
अनुपमा की कोशिश
घर आते ही अंश को सभी लोग पैसे देते है और उसे बा – बाउजी को देना होता है। अंश की सभी लोग हिम्मत बढ़ाते है और कहते है सब कुछ अच्छा होने वाला है। बा और बाउजी को उनके बच्चे पैसे देते है और उनका ध्यान रखने के लिए कहते है। जिसकी वजह से अब बा और बाउजी अपने बच्चों को लेकर खुश होते है। वही पाखी और तोशु ये बात पसंद नहीं आती है। दूसरी तरफ, नीता काम के लिए निकल रही होती है और उसे सिपर नहीं मिलता है जिसके बाद वो ख्याति को बुलाती है और नीता के हाथ में ख्याति सिपर देती है और अपना ख्याल रखने के लिए कहती है। ये सब देखकर अनिल ख्याति की तारीफ करता है लेकिन नीता की बेइज्जती करता है। नीता अपने काम का बहाना देती है। जिसके बाद अब, वो अनील से कहती है कि, कुछ समान बाहर रखना है उसे अनिल मदद कर देगा तो सही होगा। अनिल मदद कर देता है और ये देखकर बा अनिल को जोरू का गुलाम कहती है। जिसके बाद नीता बताती है घर के नौकर तो है नहीं यहां ? और जो है वो सब पैसे बर्बाद करन में लगे हुए रहते है। वसुंधरा को नीता भला बुरा कहकर वहां से चली जाती है।
रॉसी की माफी
अब अनुपमा देर रात बाजार जाती है सब्जी लेने के लिए और उसे सब कुछ मिल जाता है। जहां, अब वो रॉसी की बेटी को देखती है खेलते हुए और अनुपमा की नजर इस बीच ही रॉसी पर जाती है। रॉसी उसे नजरअंदाज कर देती है और अनुपमा आगे बढ़ जाती है लेकिन तभी व्हानएक बोर्ड गिरने वाला होता है और अनुपमा को समान याद आता है कि, समान उसका पीछे छूट गया है। पीछे मुड़ते ही वो देखती है रॉसी की बेटी की जान खतरे में है क्योंकि, बोर्ड गिरने वाला होता है। अनुपमा उसकी जान बचा लेती है और सभी लोग अनुपमा की तारीफ करते है। अनुपमा घर आती है देखती जया दिग्विजय को उदास होने से मना करती है क्योंकि, जया और वो दोनों मिलकर सब कुछ ठीक कर देंगे। इस बीच ही रॉसी वहां आती है और अनुपमा के पैरों में गिर जाती है। जया डर जाती है और वो अपनी अनु मां को गले लगा लेती है। जिसके बाद अनुपमा को रॉसी बताती है कि, उसने ही बंद किया था जया को। सभी लोग रॉसी को जेल भेजने की बात करते है लेकिन, अनुपमा उसे भली बुरी बातें कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा और दिग्विजय समान लेकर आते है। जहां वो देखते ह बंकू और जया को उदास। बंकू को बताता है सरकारी लोगों ने कैफे पर ताला मार दिया है। ये देखकर सभी लोग परेशान हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

