तू जूलिएट जट दी 18th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर हो चुकी है टीना से परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर और अर्जुन से होती है। जहां, हीर को अर्जुन सारा सच बताता है कि, किस तरह से टीना ने प्लान बनाया होता है और उसमें नवाब को फंसाया गया था। जिसके बाद अब हीर को काफी ज्यादा नवाब के लिए बुरा लगता है।
हीर के सामने आया सच ?
हीर के पापा दिलीप के ऑफिस में बतमीजी करते है और कहते है कि, कुछ दिन बाद वो बहुत कुछ कर सकते है क्योंकि ये ऑफिस ही उनके नाम जो जाएगा। हीर के पापा बताते है भले ही उनके हाथ में ये एक छोटा पेपर है लेकिन बड़े काम है। जहां वो कहते है, ये पेपर से दिलीप की दुनिया बदल सकती है। दूसरी तरफ हीर की अब टीना पर गुस्सा आता है और वो पूरे कॉलेज में टीना को ढूंढ रही होती है। जिसके बाद टीना को वो एक रूम के लेकर जाती है और उसे सच बताने के लिए कहती है। टीना कुछ कहती नहीं है बल्कि कहती है गलती उसकी है। जहां वो सारी बातों को बताने से मना कर देती है। ऐसे में हीर सामने रखे पाइप से पानी डाल देती है और कहती है जब तक टीना सच नहीं बताएगी ऐसा ही चलते रहेगा। टीना पानी से परेशान हो जाती है और कहती है कि, वो बताती है सच। सारा सच टीना हीर को बता देती है। जिसके तुरंत बाद ही नवाब वहां आ जाता है और टीना की मदद करता है उसे सेफ फील करवाता है जिसके बाद वो टीना को बाहर लेकर जाता है। हीर इस बीच उसे बात करने की कोशिश करती है लेकिन नवाब कहता है पहले विश्वास नहीं था ? अब कैसे क्या हो गया ?
गुलाब की नई चाल
बाहर जाते ही नवाब टीना को भी उसके दिमाग का इलाज करवाने के लिए कहता है। वही दूसरी तरफ, दिलीप को बताता है कि, हीर की शादी दिलीप ने जबदस्ती करवाई थी और उस समय वो अंडर एज थी। दिलीप के सामने वो दो ऑप्शन रखता है जैसे वो पूरा बिजनेस उसके नाम कर दे। या फिर जेल जाए। हीर के पापा ये सब कहकर वहां से चले जाते है। जिसके बाद अब, गुलाब हीर के पापा को धमकी देती है कि उसने सिर्फ डराने की बात कही थी ना कि, कुछ और करने की। हीर के पापा कहते है अब जो उसकी मर्जी होगी वो करेंगे। दिलीप के सामने गुलाब पुलिस को फोन करती है लेकिन ऐसा करने से दिलीप मना कर देता है। वही हीर नवाब को मनाने उसके पास आती है लेकिन, हीर की बात को नवाब सुनता नहीं है और कहता है अब ये रिश्ते खत्म हो होगा। दिलीप को घर पर चक्कर आने लग जाते है क्योंकि, बिजनस की चिंता होने लग जाती है। लेकिन, गुलाब को चिंता करने से दिलीप मना करता है। नवाब हीर से बिना बात किए चला जाता है। जहां, अब हीर घर आती है और देखती है कि, अनमोल और रोहित में बहस चल रही होती है। हीर पूछती है क्या हुआ है ? और रोहित बात बनाने लग जाता है कि, किस तरह से अनमोल ने उस पर शक किया था लेकिन अब उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है रोहित को बुरा नहीं लगा है। जिसके बाद अब हीर कहती है विश्वास बहुत बड़ी चीज है। नवाब और हीर के बीच दूरियां देखने को मिलती है। जहां, नवाब गुस्से में होता है और हीर समझ नहीं पाती है वो कैसे मनाए ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर को उसके पापा धमकी देते है कि, वो अब किसी भी तरह हीर की पढ़ाई को रोक देंगे। वही दूसरी तरफ, नवाब से हीर कहती है कि, शादी के वक्त वो अंडर एज थी। जिसके लिए वो नवाब को जेल में डाल सकते है। वही नवाब को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कॉलेज में आ जाती है। जहां, हीर की बात कोई सुनता नहीं है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

