34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 16th अप्रैल 2026 : महादेव का फूटा धीरज पर गुस्सा, विद्या ने माफी माफी

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 16th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब मोगरा के घरवालों को लेकर नर्मदा को होता है शक।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, घर में सभी लोग लड़की वाले के आने की तैयारी कर रहे होते हैं। वही दूसरी तरफ सभी लोग खुश भी होते है कि, किस भी तरह आज मोगरा के घर वालों से आशीष की बात बन जाए।

महादेव की मजबूरी

मोगरा के घर वाले आशीष के यहां जाने की तैयारी कर लेते है। जहां महादेव उन्हें एड्रेस देता है और घर आने की बात करता है। महादेव और उसका पूरा परिवार आता है बाहर और सभी लोग मोगरा से मिलकर काफी खुश होते है। जिसके बाद घर में नर्मदा सभी से बात करती है और मोगरा के घर वालों को महादेव का घर देखना होता है जिसके बहाने वो प्रॉपर्टी वगैरा भी देख सकते है। मोगरा घर देखती है और कामाक्षी को लेकर वो समझ जाती है कि, वो बहुत ही ज्यादा लालची इंसान है क्योंकि, हार बार उसे कुछ ना कुछ चाहिए होता है। नर्मदा मोगरा के पापा से उसका काम पूछती है और इस काम के चक्कर में वो कई सारे झूठ भी कह देता है। जहां नर्मदा और रजी दोनों को शक जाता है। लेकिन सही समय पर आकर मोगरा की मां सब कुछ संभाल लेती है। मोगरा की मां महादेव से पूछती है कि, वो अब क्यों इतने शांत है ? महादेव कुछ कहता नहीं है बस बातचीत करता है। मोगरा के घर पर जाने का अब सभी का प्लान बनता है जिसके कारण मोगरा के घर वालों को समझ नहीं आता है क्या करे ?

रजी और धीरज की परेशानी

मोगरा का परिवार घर आकर परेशान हो जाता है कि, जिस अमीरी का वो नाटक कर रहे है ? उतना बड़ा बंगला वो लाएंगे कहां से ? मोगरा की मां और उसकी बहन शूटिंग की जगह जाने का सोचते है जो रेट पर देते है। लेकिन मोगरा की मां बात वहां जमती नहीं है। जिसके बाद अब नर्मदा को चीजें जो भी अलग लगती है वो अब केतन को बताती है लेकिन केतन ये सब चीजों पर नर्मदा को ध्यान देने से मना करता है। इस बीच विद्या खाने के लिए सभी परिवार वालों को बुलाती है और महादेव धीरज और रजी को आने देने से मना करता है क्योंकि उसे कुछ सवाल के जवाब चाहिए होते है और महादेव पहले पूछता है गहने आए कहां से है ? धीरज बहाने बनाता है लेकिन, ये भी बहाना महादेव को झूठ लगता है। विद्या कहती है कि, हर बार उसका धीरज पर शक करना सही नहीं है। इस बार भी वो परेशानी से लड़ा है। जिसके बाद महादेव विद्या की बात को समझने की कोशिश करता है और कहता है उसे अब ये सच जानना ही नहीं है।

नर्मदा को मिला रजी का साथ

कमरे में आते ही नर्मदा फिर से केतन से मोगरा की बात लेकर करती है लेकिन, नर्मदा की बात अब रजी सुन लेती है और नर्मदा उसे सारी चीजें बताती है। जहां अब रजी उसकी मदद करने के लिए तैयार हो जाती है। वही धीरज को रजी ये अब बात बताती है लेकिन वो ये सब करने से मना करता है क्योंकि, पापा की डांट भी उसे मिल चुकी है और उसे अब कुछ नहीं करना है। घर में भाइयों में जश्न मनाया जाता है क्योंकि, घर से परेशानी कम हो गई है। आशीष खुश होता है उसका रिश्ता हो रहा है। विद्या रजी को इस खुशी का हकदार बताती है क्योंकि, रजी की वजह से ए घर में खुशियां है। वही अगली सुबह मोगरा की मां पैसे को लेकर बंगले की बात करती है और कुछ जगह पर वो देखती भी है। वही महादेव के घर वाले खुश होते है कि, सभी घर जा रहे है। महादेव लोकेशन भेजने की बात करता है। जहां मोगरा की मां एड्रेस देती है और सभी लोग वहां आ जाते है। महादेव और घर के लोगों को देखकर चीजें सही नहीं लगती है। जिसके बाद उन्हें समझ नहीं आता है वो कहां आ गए है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव और उसका पूरा परिवार मोगरा के घर आता है लेकिन, नर्मदा और रजी दोनों ही बंगला देखना चाहते है। जहां मोगरा की मां हां कह देती है। वही पीछे के दरवाजे से मोगरा के पापा और बहन होती है। अचानक नर्मदा और रजी को आवाज सुनाई देती है और उन्हें समझ नहीं आता है कि, अचानक कहां से ये आवाज आ रही है ? दोनों ही दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे होते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here