34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

तू जूलिएट जट दी 16th अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट : हीर और अर्जुन का रोमांटिक डांस, टीना का सच आया सामने ?

तू जूलिएट जट दी 16th अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को लगने लग जाता है कि, नवाब ने ही अर्जुन को किडनैप करवाया है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, हीर और नवाब का फोटोशूट होता है और अचानक से झूमर हीर पर गिरने वाला होता है लेकिन, हीर को नवाब बचा लेता है। दोनों के फोटो शूट से मैगजीन वाले काफी ज्यादा खुश हो जाते है।

नवाब और हीर की नजदीकियां

जिसके बाद अब हीर नवाब से अर्जुन के बारे में जानना चाहती है लेकिन, अर्जुन को लेकर नवाब उसे कुछ बताने से मना करता है और कहता है उसे इतनी फिक्र है तो वो खुद ही कर ले। जिसके बाद अब हीर बाहर भी आती है नवाब से अर्जुन के बारे में पूछने के लिए और नवाब उसे कुछ कहता नहीं है। जिसके बाद हीर उसे धक्का देती है और दर्द से नवाब चिल्लाता है जहां, हीर को पता चलता है हीर की वजह से ही नवाब को चोट लग गई है। हीर को नवाब टीना के पास जाकर पट्टी करवाने के लिए कहता है क्योंकि, टीना ही नवाब के लिए सब कुछ है। वही दूसरी तरफ बोजु अब नवाब का प्लान एक्जिक्यूट करने की कोशिश करता है। जहां, टीना को वो शराब पिलाकर सारा सच बताना चाहता है। वही दूसरी तरफ ऐसा ही होता भी है। बोजु टीना से क्लब में बात करता है और उसे ज्यूस देता है जिसमें में वो दवाई मिला देता है और टीना को नशे चढ़ने लग जाता है। नवाब अपने चोट को खुद ही ठीक करने की कोशिश करता है लेकिन, उसे होता नहीं है। जिसके बाद वहां हीर आती है पट्टी और दवा लेकर और उसकी पट्टी करती है।

टीना ने बताया सच ?

हीर कहती है उसे अब अर्जुन के बारे में बता देना चाहिए। शायद वो कोई मुसीबत में हो ? नवाब बताने से मना कर देता है और उसे कहता है हीर को खुद ही ढूंढ लेना चाहिए। वही इस बात को लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक शुरू हो जाती है। अर्जुन कॉलेज आता है और हीर को ढूंढ रहा होता है। वही कोयल बोजु और टीना को साथ में देखकर टीना पर अपना गुस्सा जाहिर करती है और बोजु से भी नाराज हो जाती है। लेकिन अपना प्लान कोयल को वो बताता है जिसके बाद भी कोयल काफी देर तक नाराज रहती है। वही कोयल गुस्से में बोजु के चेहरे पर पानी फेंक देती है और तभी उसे नवाब का फोन आता है टीना को लेकर। बोजु अपना और कोयल का झगड़ा बताता है और नवाब टीना को लेकर कॉलेज आने को कहता है। शराब के नशे में टीना अर्जुन से टक्करा जाती है और बार – बार नवाब और हीर को लेकर अर्जुन से कहती है उसने फोटोशूट करवाया है। अर्जुन को धोखा मिला है। ये चीज अर्जुन को हर्ट कर जाती है और वो अब हीर से मिलने के लिए पहुंच जाता है। हीर और अर्जुन का कॉलेज आमना – सामना होता है और अर्जुन बताता है किस तरह से नवाब ने उसे अपने घर में बंद किया हुआ था और ऋचा ने आकर उसकी जान बचाई है। वही, दूसरी तरफ हीर अपनी बात समझाने की कोशिश करती है लेकिन अर्जुन के गुस्से के सामने वो कुछ कह नहीं पाती है। नवाब टीना को देखता है और टीना को हीर के पास लेकर आता है जिसे टीना सारा सच कहे।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर पर नवाब का गुस्सा फूट जाता है क्योंकि बार – बार उसे अपनी बेगुनाही का सबूत देना होता है। वही दूसरी तरफ शराब के नशे में टीना अर्जुन को कहती है कि, उस रात नवाब और टीना के बीच कुछ नहीं हुआ था। अगली सुबह अर्जुन से टीना ये सब बात हीर को बताने के लिए मना करती है लेकिन, हीर तब तक वहां आ जाती है और उसे कहती है क्या छिपाने की कोशिश की जा रही है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here