32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 16th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : बा और बाउजी की नई मुसीबत, अनुपमा का शुरू हुआ कैफे

अनुपमा 16th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां, अब बा और बाउजी दोनों एक – दूसरे से बात छिपाकर कर रहे होते है नौकरी।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा कैफे के लिए बंकू को कहती ह छोटी – छोटी चीजों से वो बहुत कुछ नया कर सकती है और चीजें अच्छी भी लगने लग जाती है।

शुरू हुआ नया कैफे

बंकू को ये आईडिया बहुत अच्छा लगता है जिसके बाद अनुपमा और वो दोनों ही मिलकर चीजों को सेट कर देते है और दिग्विजय देखता है तो उसे भी अच्छा लगता है। अनुपमा बताती है कि, चीजें कोई भी हटाई नहीं गई है। बस ऐसी रखी गई है। अगर कोई आए तो, उन्हें नुकसान ना पहुंचे। दिग्विजय कुछ कहता नहीं है। वही कस्टमर आ जाते है और अनुपमा और सभी का ध्यान वही चला जाता है। अनुपमा ने रिटर्न गिफ्ट के लिए मुकुट रखा हुआ होता है। जो, गेस्ट को काफी ज्यादा पसंद आता है। गेस्ट की एक बेटी होती है सावी जिसे देखकर दिग्विजय काफी ज्यादा इमोशनल हो जाता है। क्यूंकि, बार – बार उसे अपनी बेटी की याद आ रही होती है। कैफे में रौनक अच्छी लगती है और दिग्विजय को सावी की याद जिंदा लगने लग जाती है।

बा और बाउजी की कोशिश

बा काम करने के लिए अब घर जाना शुरु करती है। जहां, एक औरत के घर में बा को काम मिलता है लेकिन, उम्र के हिसाब से बहुत ही ज्यादा काम दे दिया जाता है। बा काम के लिए मना नहीं करती है लेकिन, बा को वहां अपने घर परिवार के लिए भला बुरा सुना पड़ता है जिसके बाद भी अनुपमा खाना बनाती है। वही दूसरी तरफ, अब बाउजी में भी सड़कों पर समान बेचना शुरू कर देते है जिसे घर में कुछ पैसे आ जाए। ऐसे में, बाउजी भी ये काम सबसे छिपते – छिपाते हुए करते है। जिसके लिए, अब दोनों ही एक – दूसरे को फोन करते है लेकिन, दोनों को अंदाजा हो जाता है कि, दोनों झूठ बोल रहे है। बाउजी की नजर अंश पर जाती है और वो छिप जाते है। जहां अंश को लगता है कि उसने बाउजी को देखा है लेकिन बाउजी उसे मैसेज करके कह देते है कि, वो मंदिर पर है बाद में कॉल करेंगे। अंश वहां से चला जाता है।

अनुपमा की परेशानी

अनुपमा कैफे शुरू होने की खुशी में काफी ज्यादा खुश होती है और सोचती है किसी भी तरह वो ये काम को पूरा करने वाली है क्योंकि, अगर कुछ अच्छा नहीं होगा कैफे में भी तो भी सारी चीजों की जिम्मेदारी अनुपमा की होती है। कैफे में डॉक्टर बोस और सभी लोग एंजॉय करते है और डांस करते है। तभी वहां दिग्विजय आ जाता है और अभी लोग शांत हो जाते है। लेकिन सबके साथ दिग्विजय भी डांस करता है और सावी की झलक उसे नजर आती है। जिसके साथ वो डांस करती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा के कैफे में कोई भी शक्श आता नहीं है। जिसके बाद अनुपमा रेडियो के जरिए सुनती है कि, एक बड़े सेफ को खाना बनाने की जरूरत है जो कुछ खाने बहुत ज्यादा स्वादिष्ट बनाती हो। बा को काम पर से निकाल दिया जाता है। जिसके बाद बाउजी भी उसे घर के बाहर देख लेते है और दोनों ही एक – दूसरे को देखकर परेशान हो जाते है। अनुपमा सैफ के पास जाती है लेकिन रिंग बजाने के बाद भी कोई दरवाजा नहीं खोलता है जिसके बाद अनुपमा खाने की खुशबू पंखे के जरिए फैला देती है और सैफ बाहर आ जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here