34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 15th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद का अनोखा रिश्ता, जादूगर ने ली सहर की जान ?

सहर होने को है 15th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर की जान पर है खतरा इस बात का होता है माहीद को अंदाजा।

प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहाँ माहीद को बार – बार सहर की याद आ रही होती है। हैदर वहां आता है और माहीद को समझाने की कोशिश करता है कि नाज़िमा को दुःख देकर उसे भी दुःख हो रहा है। लेकिन असल में माहीद को सहर की याद आ रही होती है।

कौसर हुई परेशान

सहर के लिए हैदर कहता है माहीद को उसकी याद आ रही है क्यूंकि उसने हाथ में मेडिकल पेपर देख लिया होता है। सहर की याद में माहीद हैदर से भी कुछ नहीं कहता है जिसके बाद हैदर माहीद गले मिलने के लिए कहता है लेकिन माहीद वहां से चले जाता है। सहर को खून की कमी होती है क्यूंकि, अब उसे खून देने वाला कोई नहीं है। जिसके बाद अब कौसर काफी ज्यादा परेशान होती है। वही, दूसरी तरफ परवेज सोच रहा होता है क्या उसे हॉस्पिटल जाना होगा ? या नहीं ? सफिया अपनी नाराजगी जाहिर करती है और कहती है कि, उसे नहीं जरूरत है कही भी जाने की। फरीद को सुल्ताना कहती है कि, अमाल जिद्द कर रही है कि उसे हॉस्टल जाना है। फरीद कुछ भी कहता नहीं है और उसे समझाने की बात करता है।

माहीद हुआ परेशान

कौसर को हॉस्पिटल में सुल्ताना देख लेती है क्यूंकि सुल्ताना हॉस्पिटल में अमाल को लेकर आती है लेकिन सुल्ताना नहीं चाहती है कि वो मिले जिसे वो कौसर से दूर जाने की कोशिश करती है। अमाल सहर के लिए दुआ करता है जहाँ उसे अंदेशा हो जाता है कि सहर की जान खतरे में आ गई है। वही माहीद हॉस्पिटल आता है और कौसर की मुलाकात सुल्ताना से होती है और कौसर खून के बारे में उसे बताती है जिसके बाद कौसर का ब्लड सुल्ताना ले लेती है और उसे पता चलता है सहर का खून किसी से भी नहीं मिल रहा है। इतने देर में जादूगर सहर के कमरे में आता है उसे नुक्सान पहुंचाने के लिए। जिसके बाद वो ऑक्सीजन के पाइप को काटने की कोशिश करता है। लेकिन माहीद तब तक सहर के कमरे में आ जाता है और जादूगर वहां कमरे में छिप जाता है। माहीद को शक होता है कोई ना कोई तो है जरूर यहाँ लेकिन , वो देख नहीं पाता है। माहीद डॉक्टर को बुलाता है और सहर की हालत को देखकर उसे समझ नहीं आता अचानक क्या हुआ है ? ऑक्सीजन के पाइप को देखकर डॉक्टर उसे ठीक करती है और अमाल की नजर तब तक कौसर पर जाती है। अमाल कौसर से मिलने का सोचती है लेकिन सुल्ताना उसे आराम करने के लिए कहती है। जिसके बाद वो अपने रूम में चली जाती है। माहीद डॉक्टर को चिल्लाते हुए देखता है कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई ? माहीद को याद आता है की जादूगर ने ही कुछ किया होगा। वापस माहीद सहर के रूम में जाता है लेकिन जादूगर वहां होता नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

माहीद उस जादूगर को देख लेता है। जिसके बाद जादूगर उस पर भी हमला करता है लेकिन, माहीद अपने आपको बचाता है और उसे पुलिस के हवाले कर देता है।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here