34 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 15th अप्रैल 2026 : रजी ने बचाया महादेव को गिरफ्तार होने ?

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 15th अप्रैल 2026 On Tellyboosters. com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी सही समय पर आकर भानु को देती है करारा जवाब।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रजी और धीरज से होती है। जहां, रजी गहने लेकर वापस तो आ जाती है वही उसका मन धीरज को लेकर परेशान होता है। जिसके बाद धीरज उसी समय वहां आ जाता है और उसे लेकर सवाल करता है।

धीरज की परेशानी

रजी सीधा धीरज के गले मिलती है। जिसके बाद वो सारी बात बताती है कि, कल्याण ने उसे ब्लैकमेल किया था। लेकिन, रजी पर धीरज का गुस्सा फूट जाता है क्योंकि, रजी को लेकर धीरज घर पर क्या जवाब देता ? रजी भी यही बात धीरज से कहती है कि, वो घर पर क्या जवाब देती अगर धीरज को ही कुछ हो जाता तो ? महादेव को जाल में फंसाने के लिए मोगरा के घर वाले तैयार होते है क्योंकि, मोगरा को महादेव का बेटा आशीष बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। इस बीच अब मोगरा महादेव से टकराने का नाटक करती है। जहां वो कहता है बहुत ही ज्यादा वो नर्वस है इसलिए और कुछ वजह नहीं है। महादेव उसे मन शांत रखने के लिए कहता है। जिसके बाद मोगरा स्टेज पर शादी की बातें कहती है और विद्या महादेव को मोगरा काफी ज्यादा पसंद आती है। महादेव से मोगरा के घर वाले बात करने का सोचते है क्योंकि, आशीष भी अच्छा लड़का है। विद्या और महादेव भी बता करते है। मोगरा के घरवालों से जिसके बाद महादेव अपने घर से जुड़ी हर छोटी बात उनके घरवालों को बताता है और कहता है एक बेटा है और बहु और है उनके जो अभी कॉलेज के पिकनिक से बाहर गए हुए है। धीरज और रजी बस पकड़ कर अब अपने घर के लिए निकलते है। जिसके बाद धीरज को विद्या का फोन आता है और धीरज बताता है गहने मिल गए है। ये सुनकर विद्या काफी ज्यादा खुश हो जाती है।  घर आते ही यश स्पीकर पर महादेव का मजाक बनाता है कि, कल क्या दिन होने वाला है सब भूल गए है क्या ? विद्या और महादेव दोनों ही बात को इग्नोर कर अंदर चले जाते है।

भानु का टूटा विश्वास

विद्या धीरज को आशीष की शादी के बारे में बता देती है कि, दोनों का रिश्ता अब जल्द ही फिक्स होने वाला है। जिसके बाद रजी भी बहुत खुश होती है और दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। लेकिन रास्ते में ही अचानक से बस खराब हो जाती है और धीरज की टेंशन बढ़ जाती है कि, वो कैसे अब घर जल्द से जल्द जायेगा ? महादेव को आशीष को चिंता होती है और विद्या उसे शांत रहने के लिए कहती है क्योंकि, कल जो भी कुछ होगा अच्छा होगा। महादेव खाना खाने बैठता है और तभी वहां मोगरा के घर वालों का फोन आता है जो, कल ही मिलना चाहते है। महादेव उन्हें कल सुबह का ही समय देता है और विद्या कहती है उसे ये सब करने की क्या जरूरत थी ? कल क्या होगा क्या नहीं किसे पता है ? महादेव कहता है कल जो भी होने वाला सब अच्छा होगा। धीरज कानपुर से टैक्सी लेने की बात करता है जो उसे सुबह तक घर पहुंचा देगा। वही सुबह भानु पुलिस को फोन करती है और उसे कहती है अब महादेव को गिरफ्तार करने का समय आ गया है। भानु के कहने पर पुलिस आती है और महादेव को गिरफ्तार करती है। घर के काम और बच्चों का ख्याल रखने के लिए विद्या को महादेव कहता है। जिसके बाद पुलिस महादेव को लेकर जाती है लेकिन तब तक धीरज और रजी वहां आ जाते है और रजी भानु को गहने देकर उसे माफी मांगती है। भानु का एक बार फिर से घमंड टूट जाता है और रजी को समझ नहीं आता है कि, वो किस तरह से अब भानु को समझाएगी ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, महादेव धीरज से सवाल करता है कि, उसने कहा था कि ये जेवर उसने बेच दिए है। वही विद्या ने कहा था कि, दोनों पिकनिक पर गए है लेकिन अचानक से ये गहने आ कहां से गए है ? और विद्या ने बात क्यों छिपाई है ? महादेव इस बात की जानकारी हासिल करना चाहता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here