तू जूलिएट जट दी 15th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को लगने लगता है कि, जहां अनमोल के सामने आ गया है रोहित और गुलाब का सच।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, हीर अपने फोटोशूट के लिए अनमोल को बताती है और अनमोल उसे चेहरे पर ग्लो लाने के लिए एक शीट मास्क देती है। दोनों अपने चेहरे पर लगाते है। वही अनमोल पाने ऑफिस की बात रोहित को बताती है कि, किस तरह से उसके ऑफिस जाने की वजह से रोहित नाराज होता है।
नवाब बना ड्राइवर ?
हीर कुछ भी कहती उसे पहले ही वहां दिलीप आ जाता है और दोनों को साथ में देखकर अनमोल और हीर का मजाक बनाता है। जिसके बाद हीर और अनमोल दोनों को दिलीप कहता है ऐसी चीजें दोनों को करनी चाहिए। दिलीप काफी खुश होता है कि, हीर मैगजीन में आ रही है। हीर कहती है बस अब कल का दिन अच्छे से निकल जाए। हीर अर्जुन को अगली सुबह कॉल करती है और उसे लेने आने के लिए कहती है क्योंकि साथ में ही दोनों का कॉलेज जाने का प्लान होता है। हीर कहती है थोड़ी देर में वो नीचे आ जाएगी। लेकिन अर्जुन का टैक्सी ड्राइवर कोई और नहीं बल्कि, नवाब होता है। जहां वो अर्जुन को अपने बारे में कुछ भी खिलाफ कहता हुआ सुनता है तो ब्रेक लगातार मारता है जिसे उसे चोट लगती है बार – बार लेकिन, जब घर पर आता है तो, नवाब अर्जुन को घर में किडनैप करने की बात करता है क्योंकि, अर्जुन कॉलेज गया तो उसका प्लान खराब हो जाएगा। हीर को समझ नहीं आता है अर्जुन इतने टाइम कहां रह गया है ? डनवाब अर्जुन को किडनैप कर उसे अपने ही घर में बंद कर देता है और उसे बता देता कि, ये काम किसी और ने नहीं बल्कि नवाब ने ही किया है। नवाब अर्जुन का फोन ले लेता है और हीर नीचे आती है अर्जुन को देखने लेकिन वो रहता नहीं है। ड्राइवर बनकर नवाब कहता है उसे अर्जुन ने ही भेजा है। अर्जुन के फोन से नवाब मैसेज कर देता है कि, वो सीधा कॉलेज में मिलेगा। जिसके बाद हीर कॉलेज आ जाती है। अनमोल ऑफिस जाती है तभी वो रोहित और गुलाब को बात करते हुए सुन लेती है किसी भी तरह दिलीप के साइन लेने होंगे पेपर पर क्योंकि, ये काम जल्द से जल्द करना होगा। रोहित ये काम अनमोल की वजह से नहीं कर रहा है ये बात अनमोल और गुलाब दोनों को पता चल जाता है।
हीर की जान आई खतरे में ?
टीना हीर का सब कुछ खराब कर देना चाहती है क्योंकि, वो नहीं चाहती है ये फोटोशूट अच्छे से हो जाए। जिसके लिए वो सारी चीजों अपने दोस्तों के साथ मिलकर खराब कर देती है। ऐसे में, अब सभी लोग अर्जुन के बारे में उसे पूछते है लेकिन किसी को भी कुछ भी पता नहीं होता है। हीर तैयार होकर अपनी मां को फोन करती है और दोनों की बातें पम्मी सुन लेती है जिसके बाद पम्मी कहती है वो हीर का फोटोशूट अच्छे से नहीं होने देगी। हीर तैयार होकर आती है लेकिन अर्जुन तब तक आया नहीं होता है। कोयल और बोजु दोनों ही हीर की तारीफ करते है और उसे बाल खुला रखने को कहते है लेकिन, नवाब को खुले बाल अच्छे लगते है इसलिए हीर बाल खोली नहीं होती है। तब वहां नवाब की एंट्री होती है। जिसे देखकर हर कोई नवाब की तारीफ करता है। नवाब अर्जुन के लिए कहता है अर्जुन अगर नहीं आया है तो क्या हो गया है ? हीर के साथ फोटोशूट वो कर लेगा। हीर मना करती है लेकिन नवाब फीस की बात याद दिलाता है और हीर को करना पड़ता है क्योंकि उसे ही फीस भरी जाएगी कॉलेज की। इस दौरान फोटोशूट के नवाब और हीर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर और नवाब के फोटो शूट की तैयारी चलती है। जहां, अब नवाब और हीर के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

