33 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

सहर होने को है 13th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद का अटूट रिश्ता, कौसर और हैदर की हुई मुलाकात

सहर होने को है 13th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर और माहीद के बीच बढ़ रही है नजदीकियां।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, माहीद सहर से कहता है कि, उसे अपनी अम्मी की बात माननी चाहिए। क्योंकि, सहर की उम्र बहुत छोटी है और उसे अपने सपने भी पूरे करने चाहिए।

सहर की परेशानी

सहर कहती है वो तो करेगी। लेकिन, जिस तरह से नाजिमा ने ख़राब की है उसकी जिदंगी वो क्या करेगी ? माहीद सहर को ये सब सोचने से मना करता है और कहता है कि, उसकी जिदंगी अब आजाद है और आजादी से उसे जीना होगा। दूसरी तरफ, अब सहर माहीद से सवाल करती है कि, जिस तरह से माहीद ने उसका साथ दिया हमेशा से हो वो माहीद के साथ शादी के बाद रहना चाहती थी लेकिन माहीद ने साथ छोड़ दिया। सहर माहीद को मारती है और सवाल पूछती है उसने क्यों किया ऐसे ? माहीद को मारते ही सहर के हाथों से खून निकल जाता है जिसके बाद सहर बेहोश हो जाती है। सहर को माहीद होश में आने के लिए कहता है। जिसके बाद वो सहर को जमीन पर आराम करने के लिए कहता है और उसे बातें करता है। जिसे उसे होश आ जाए। सहर की चिंता में कौसर परेशान हो जाती है और उसका पीछा परवेज कर रहा होता है। जहां अचानक ही कौसर को वो नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। लेकिन, हैदर की एंट्री वहां होती है और कौसर को बचा लेता है। हैदर काले कपड़े वाले शख्स को पकड़ने के लिए कहता है जो परवेज होता है लेकिन परवेज तब तक वहां से निकल जाता है।

अमाल की शर्त

कौसर हैदर का शुक्रिया अदा करती है। जहां, अब हुस्ना वहां आती है और कौसर को बुरा भला कहती है। कौसर उसे हैदर की पहचान पूछती है और हैदर नाजिमा की मदद करता है क्योंकि, नाजिमा भी जमीन पर गिर गई हुई थी। कौसर को पता चल जाता है कि, ये हुस्ना का बेटा है। जिसके बाद हुस्ना सहर को लेखा कहती है माहीद से वो बदला लेना चाहती है इसलिए कही लेकर चली गई है। दूसरी तरफ, सहर पतंग को लेकर बातें करती है कि, माहीद और चांद उसे दोनों एकसाथ चाहिए। जो बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। ऐसे में, सहर की बातों से माहीद को आइडिया आता है कि, किस तरह से दोनों इस मस्जिद से बाहर निकल सकते है। सहर को होश में लाने के लिए माहीद उसे लेकर खुदने की कोशिश करता है क्योंकि, यही एक रास्ता है जिसे सहर को बचाया जा सकता है। वही मस्जिद में कौसर सहर को ढूंढ रही होती है और हैदर उसे कहता है क्या वो किसी चीज को लेकर परेशान है ? कौसर की चिंता सहर के लिए होती है इसलिए अब सहर के लिए हैदर उसे खंडर में जाने के लिए कहता है। कौसर को समझता नहीं है कि, सहर वहां क्यों जाएगी ? कौसर सुल्ताना को फोन करती है, अमाल ने खीर बनाया हुआ है। कौसर वहां आने मना कर देती है और वो कहती है कि, अमाल उसकी बेटी है उसे समझाना होगा कि, हर जगह कौसर नहीं आ सकती है। माहीद होश में सहर को रहने के लिए कहता है। जिसके बाद माहीद सहर को लेकर कूदता है और जैसे ही दोनो जमीन पर गिरते है। वैसे ही सहर बेहोश हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर की हालत देखकर माहीद उसे हॉस्पिटल लेकर आता है। जहां वो सहर का पति बताता है, वही दूसरी तरफ कौसर कहती है सहर का पूरा नाम सहर बेग है। जिसके बाद, माहीद को कौसर अब सहर से दूर रहने के लिए कहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here