33 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

तू जूलिएट जट दी 11th अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट : नवाब और हीर के बीच बढ़ी गलतफहमी, गुलाब ने फंसाया हीर को ?

तू जूलिएट जट दी 11th अप्रैल  2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब हीर को लगने लगता है कि, गुलाब की वजह से उसका रिश्ता दिन पर दिन खराब हो रहा है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर से होती है। जहां, हीर और गुलाब में बहस होती है और नवाब वहां आकर कहता है कि, मॉम का माइक चालू है। जिसकी वजह से बात बाहर जा रही है।

हीर और नवाब की गलतफहमी

नवाब माइक बंद कर देता है और सारा इल्जाम एक बार फिर से हीर पर आ जाता है। क्योंकि, हीर ने सिर्फ रिश्ते तोड़ने की बात की हुई होती है। जहां अब गुलाब इस बात का फायदा उठाती है और उसे कहती है कि, क्या नवाब ने सच में सुना ? गुलाब ने कोई भी रिश्ता तोड़ने की बात की हो ? नवाब एक बार फिर से हीर को गलत समझ लेता है और उसे कहता है हीर इस बार भी गलत है। हीर उसे अपने पर भरोसा करने के लिए कहती है क्योंकि, सच वही जानती है। जिसके बाद हीर और नवाब दोनों ही अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करते है लेकिन तभी नवाब कहता है अगर उसे सच बताना है तो, वो ये बताए कि, दिलजीत को मॉम ने ही भेजा है। हीर को तभी मैसेज आ जाता है। जहां उसे पता चलता है कि, दिलजीत को उसके बड़े पापा लेकर आ रहे है। नवाब बाहर जाता है और दिलजीत बाहर ही रहता है। जिसके बाद उसे डरा धमाके दिलजीत कहता है कि, हीर ने ही उसे कहा था ये सब करने के लिए। हीर ने ही उसे फंसाया है।

गुलाब का बदला

गुलाब हीर को लेकर काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। जिसके बाद वो याद करती है कि, किस तरह से दिलजीत को उसने मुंह बंद करने के लिए पैसे दिए थे। नवाब को हीर समझाने की कोशिश करती है लेकिन नवाब उसकी बात नहीं सुनता है और वहां से चले जाता है। वही हीर रात में अपनी मां से बात करती है कि, कितन कुछ हो गया है उसकी जिदंगी में। तब तक नीलू सभी को देखती है और हीर के बारे में पूछती है। जहां सभी घर वाले अब उसे नाराज हो जाते है। लेकिन हीर का खास दिन रहता है उसका बर्थडे जिसकी वजह से नीलू उसे समझाती है इतनी आसानी से उसे हार नहीं मानना है। ऐसे में हीर को लगता है काश कुछ ऐसा हो जाए जिसे लगे कि, सब कुछ ठीक हो गया है नीलू जन्म को लेकर काफी चीजें बताती है जिसे हीर का मूड ठीक होता है। वही घर में सभी लोग हीर का बर्थडे सेलिब्रेट करने आते है लेकिन नवाब नहीं आता है। हीर को उम्मीद रहती है कि, नवाब आएगा उसके बर्थडे के लिए लेकिन नवाब बोजु को कहता है हीर का बर्थडे मनाने के लिए।

हीर का बर्थडे

नीलू घर से समान लेकर जाती है। जहां, अब उसे घर से जाने के लिए उसका पति रोकता है लेकिन, नीलू कहती है शादी नहीं हो रही है जाना होगा ही अब उसे। वही सभी लोग हीर का बर्थडे सेलिब्रेट करते है लेकिन दिलीप को पता होता है हीर उसका इंतजार कर रही है। हीर सपने देखने लग जाती है कि, उसने क्या कुछ नहीं किया है नवाब के लिए। नवाब उसक बर्थडे प्लान करता है। जहां दोनों डांस करते है लेकिन, ये सब एक सपना होता है। अनमोल को हीर एक केक का टुकड़ा रखने को कहती है जिसे वो नवाब को खिलाए। लेकिन नवाब हीर को परेशान देखता है लेकिन उसके पास आता नहीं है। घर में टीना आ जाती है और वो गुलाब से नवाब के बारे में पूछती है। गुलाब कहती है आउट हाउस में होगा। टीना कहती है नवाब वहां नहीं है। नवाब हीर के सो जाने के बाद हीर के पास आने की कोशिश करता है। जहां वो उसका बर्थडे केक खा सकें।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, अपने बर्थडे के लिए हीर सेट अप करती है। जहां, वो नवाब का इंतजार करती है। वही दूसरी तरफ अर्जुन वहां आकर बताता है कि, किस तरह से रात नवाब ने टीना के साथ बिताया है। ऐसे में नवाब हीर से बात करने की कोशिश करता है। जिसके बाद हीर उसे अपना रिश्ता खत्म करने के लिए कहती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here