31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 10th अप्रैल 2026 : रजी हुई घर से गायब ? धीरज ने मारा थप्पड़

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 10th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब धीरज हो चुका है परेशान क्योंकि रजी हो चुकी है गायब।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज से होता है। जहां सभी घर वाले महादेव को छुड़वाने के लिए सभी भानु से बात करते है लेकिन भानु जिद्द पर रहती है कि, उसे सिर्फ ओर सिर्फ अपने गहने चाहिए जो उसे सिर्फ महादेव से मिल सकते है।

महादेव की मजबूरी

गहने उसने सिर्फ और सिर्फ अपनी बेटी के लिए रखे हुए थे। रजी कहती है अगर उसने बेटी के लिए रखे थे तो, बेटी के पास ही है और उसे क्या मतलब है कि गहने है भी की नहीं है ? अगर अब केस होने वाला है तो, हो जाना ही अच्छा है क्योंकि, रजी भी बता देगी कि, उसके ससुर को फंसाया जा रहा है। भानु इस वक्त कुछ कहती है नहीं है लेकिन असल में वो रजी को थप्पड़ मारने की कोशिश करती है। वही पुलिस महादेव को वार्निंग देकर छोड़ती है क्योंकि, महादेव के पास भी गहने नहीं है। पुलिस का कहना होता है भानु केस वापस ले रही है तो ठीक है। वरना अब महादेव को पांच दिन के अंदर गहने देने होंगे। घर आते ही महादेव सभी चीज़ों को याद करता है और विद्या उसे समझाती है कैसे आज उसका परिवार एकसाथ खड़ा था। लेकिन, महादेव विद्या और घरवालों की गलती बताता है कि, जिदंगी भर वो वसूल के साथ चला लेकिन एक गलती बेटे की उसे जेल पहुंचा दिया। विद्या महादेव को समझाने की कोशिश करती है लेकिन महादेव सुने को तैयार नहीं होता है। वही दूसरी तरफ, धीरज से केतन सवाल करता है कहां चले गए ह गहने ? धीरज बार – बार कहता है उसने बेच दिए है। रजी ये सब देखती रहती है जिसके बाद केतन और आशीष दोनों का गुस्सा धीरज पर फूट जाता है। आशीष कहता है उसे पता है उसने कुछ अलग ही काम किया है अगर उसे बताना है तो बता दे सब कुछ ठीक हो सकता है लेकिन धीरज बार – बार बेचने की बात करता है और सभी थक हार कर धीरज को भला बुरा सुनकर चले जाते है।

रजी को पड़ा थप्पड़

रजी धीरज को इमोशनल सपोर्ट करने आती है लेकिन, धीरज का गुस्सा रजी पर फूट जाता है क्योंकि, रजी की वजह से ये अब हो रहा है। रजी को धीरज गहने लाकर देने की बात करता है क्योंकि, अगर उसने नहीं दिए तो सही नहीं होने वाला है और रजी घर से भी जा सकती है। रजी को इस बात का बुरा लगता है और वो सुबह – सुबह अपनी दोस्त के साथ कल्याण का पता करने के लिए निकल जाती है। नर्मदा चाय लेकर आती है लेकिन धीरज उसे ऐसा करने मना करता है और कहता है जिसे चाय चाहिए होगा वो खुद ले लेगा। लेकिन, शांति उसे रखनी होगी। नर्मदा हर जगह रजी को ढूंढती है लेकिन कही नहीं वो मिलती है। नर्मदा विद्या को बुलाती है और सारी बात बताती है जिसके बाद वो सभी के साथ रजी को ढूंढती है लेकिन रजी का पता नहीं चलता है। विद्या भानु को बाहर देखती है और भानु भी उस कहती है रजी के लिए इस घर में उसकी जगह नहीं है। जिसके बाद अब विद्या को समझ नहीं आता रजी कहां चली गई है ? महादेव सभी को ढूंढने के लिए कहता है अगर उसे कुछ हुआ तो वो भी इल्ज़ाम उसके सिर पर लग जाएगा। रजी कल्याण का पता करती है लेकिन, सभी कहते है अब वो यहां नहीं रहता है। रजी के दोस्त के घर से कॉल आता है और रात होते वो भी निकल जाती है। धीरज के बार – बार रजी कॉल काट रही होती है। जिसके बाद अब धीरज उसी जगह पहुंच जाता है जहां रजी होती है और रजी को देखते हुए वो थप्पड़ मार देता है उसे। धीरज की इस हरकत पर रजी भी बदले के लिए उस थप्पड़ मार देती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज गहने के बैग लेकर जाता है लेकिन, तब तक रजी वहां आती है और उसे सिर पर मारती है जिसके बाद धीरज देखता है रजी कल्याण के साथ मिली हुई है। ऐसे में, अब रजी कल्याण को कहता है कमाल का काम है ? सरप्राइस देती रहती है रजी हमेशा उसे।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here