32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 9th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम को हुआ कार्तिक पर शक, अमायरा हुई बेहोश

रिमझिम 9th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम अपने सच का पता लगाने की कर रही है कोशिश।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम के पैर छूने की वजह से कार्तिक गिर जाता है। जिसके बाद वो अपने भेष भूषा को ठीक करता है और रिमझिम को ये पोटली अपने कमरे में ही जाकर खोलने के लिए कहता है।

रिमझिम का शक

रिमझिम अपने कमरे में सभी के जाने के बाद जाती है लेकिन, तब तक अमायरा अपने कमरे में तैयार होती है। जिसके लिए चंचल से रिमझिम मदद मांगती है और उसे कहती है अमायरा को तैयार करना होगा उसे। रिमझिम इस बात के लिए मना नहीं करती है और वो अपनी पोटली अमायरा के टेबल पर रख देती है। जिसके बाद दिया को मेक अप फिक्सर चाहिए होता है और चंचल वाई स्प्रे दे देती है जिससे कार्तिक अपना सच बताने की कोशिश करता है। अमायरा के चेहरे पर चंचल वो स्प्रे कर देती है और सभी अपने – अपने कमरे में चले जाते है। वही दूसरी तरफ, दिया स्प्रे रिमझिम को वापस देने जाती है क्योंकि, ये स्प्रे उसके ही बैग से निकला हुआ होता है। कार्तिक खुश होता है कि, अच्छा हुआ रिमझिम आ मिलकर उसने सच बताने की कोशिश की है। अपने कमरे में आते ही कार्तिक अपना लुक चेंज कर देता है। लेकिन, समीर वहां नाश्ता के लिए पूछने आता है और कार्तिक उसे अंदर नहीं आने देता है।

अमायरा हुई बेहोश

अमायरा का सभी लोग नीचे इंतजार करते है क्योंकि, पूजा शाम से पहले हो जानी चाहिए। जिसकी वजह से सभी लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते है। वही रिमझिम, वो समीर अपने प्लान के बारे में बताता है कि, किस तरह से रूप को वो शादी के लिए मनवाने की कोशिश कर रहा है। जिसके बीच रिमझिम और समीर की नजदीकियां देखने को मिलती है। ऐसे में अब, रिमझिम समीर को दूर करती है और अपना काम करने के लिए कहती है। नीचे सभी लोग अमायरा को ढूंढ रहे होते है लेकिन स्प्रे की वजह से अमायरा को चक्कर आते है और वो हवेली के एक कोने में बेहोश हो जाती है जिसे चंचल देखती है। रिमझिम पर तब तक सभी लोग इल्जाम लगाते है कि, उसने ही कुछ किया होगा। जिसके बाद रिमझिम कहती है उसे ये सब करने की जरूरत नहीं है जब वो चाहे हवेली की रानी बन सकती है। रिमझिम भी अमायरा को ढूंढने निकल जाती है और अब अमायरा के मिल जाने के बाद अमायरा से सभी लोग पूछते है वो बेहोश कैसे हो गई थी ? अमायरा को कुछ याद नहीं रहता है और अब, चंचल कहती है कि, ये सब कुछ तो पहले रिमझिम के साथ भी हुआ था। चंचल की बात को काट दिया जाता है और रिमझिम को समीर नीचे पंडित जी का आशीर्वाद लेने के लिए कहा जाता है। जहां रिमझिम पैरों के कुछ निशान देखती है और वो ऐसे ही निशान कार्तिक के पैरों पर भी होते है। जिसकी वजह से रिमझिम को लगता है शायद कार्तिक उसे कुछ बताना चाह रहा हो ? रिमझिम स्प्रे की बॉटल को देखती है के बेहोश किस वज़ह से वो हुई थी ? इसका सच वो जानना चाहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम को समझ आ जाता है कि, किस तरह से कार्तिक उसे कुछ बताने की कोशिश करता है। वही दूसरी तरफ अब पोटली को लेकर रिमझिम पता लगाने की कोशिश करती है कि, ये पोटली के बारे में और कौन हवेली में जानता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here