सहर होने को है 8th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब माहीद और सहर दोनों आ चुके है एक – दूसरे के करीब।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, सहर को परवेज धमकी देता है कि, अगर कौसर को वो अपनी छोटी बेटी ढूंढने में मदद करने देना चाहती है। तो उसे माहीद के पास स्टेज पर जाना होगा।
सहर की परेशानी
दादा जान ईद के मौके पर सहर ओर माहीद दोनों के हाथों गिफ्ट्स देने की बात करते है। जो कही ना कही सहर और माहीद को मजबूरन करना पड़ता है। सहर माहीद के पास आती है और हुस्ना, नाजिमा को ये अच्छा नहीं लगता है। नाजिमा को समझ नहीं आता है कैसे वो ये सब से उसे दूर करे ? वही दूसरी तरफ, हुस्ना दादा जान से कहती है कि, दोनों का तलाक होने वाला है ये दोनों कैसे करेंगे ? दादा जान हुस्ना को शांत रहने के लिए कहते है क्योंकि ये काम उनका है और काम के बीच में उसे नहीं बोलना चाहिए। माहीद और सहर दोनों ही एक दूसरे को कहते है जबरदस्ती लाया गया है उन्हें। यहां आने का मन सहर का नहीं था। सहर को माहीद कहता है उसे भी यहां दादा जान की वजह से आना पड़ा है। दूसरी तरफ, कौसर काफी ज़्यादा परेशान रहती है और बार – बार इंस्ट्रक्टर से पूछती है क्या उसे कोई जानकारी मिली है ? कौसर से वो कहता है उसे कुछ नहीं मिला है और समय भी काफी ज्यादा जाने वाला है।
अमाल की कोशिश
अमाल इस बीच ही कौसर को फोन करती है और उसे खीर के बारे में बताती है कौसर कहती है वो मिलने नहीं आ सकती है लेकिन खीर जरूर वो खाएगी। अमाल बताती है उसे वादा किया है अपने पापा से कि, कौसर से वो अब नहीं मिलने वाली है। सहर और माहीद गिफ्ट के जरिए एक – दूसरे से बात करते है और माहीद कहता है कि, अच्छा है सहर की उम्र ज्यादा नहीं है वो कुछ कर सकती है और एग्जाम भी दे सकती है। सहर कहती है उसे वादा भी दिया गया था। लेकिन किसी ने वादा को निभाया नहीं। लेकिन रिक्शे वाले भाई जान ने अच्छे से निभाया टाइम टू टाइम उसे स्कूल छोड़ दिया करते थे। माहीद और सहर के लिए हुस्ना वापस नई चाल चलने की कोशिश करती है। अमाल अपने हाथ की खीर सभी को टेस्ट करवाती है और सभी जमकर तारीफ करते है। जिसके बाद एक टिफिन में कौसर के लिए भी निकलवाती है और उसे अपने पापा से देने की बात करती है। जो बात अब सुल्ताना है और फरीद को पसंद नहीं आती है।
हुस्ना की चाल
हुस्ना एक औरत को थप्पड़ मारती है और उसे कुछ पैसे देती है। जहां नाजिमा उस औरत से मिलवाने के लिए हुस्ना माहीद से कहती है जिसे दोनों के बीच नजदीकियां बनी रहे। नाजिमा ठीक ऐसा करती भी है। सहर और माहीद के बीच ताहिर आता है और वो कहता है अब दोनों किसे गिफ्ट दे रहे है ? जरूरत मंद सभी चले गए है। सहर और माहीद दोनों के बीच बहस बंद हो जाती है और माहीद को नाजिमा वहां से लेकर जाती है क्योंकि उसे औरत से मिलवाना होता है लेकिन वो औरत नाजिमा को धोखा देकर चली जाती है। माहीद और नाजिमा को साथ में देखकर सहर कहती है कि, ताहिर को कुछ भी बात हो कितने खुशी – खुशी दोनों एक – दूसरे के साथ चले गए हैं ? बल्कि, माहीद नाजिमा का मजाक बनाता है और कहता है उसे नाजिमा को देखने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। नाजिमा पूरा मामला बताती है और उस औरत के पास लेकर जाती है लेकिन औरत के वहां ना होने पर माहीद नाजिमा पर गुस्सा करता है। वही ताहिर सहर को कहता है सहर के चेहरे पर जलन काफी अच्छा लग रहा है क्योंकि, सहर माहीद के लिए फिक्र करें। ताहिर को सहर माहीद को बुलाने के लिए कहती है क्योंकि, सहर बताना चाहती है अब कि वो माहीद के बिना बहुत खुश है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर के पास एक अंजान लड़की है और वो जादूगर से बचने के लिए मदद मांगती है। जिसके बाद सहर उसे भागने की कोशिश करती है लेकिन तब तक सहर को चाकू लग जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

