31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 8th अप्रैल 2026 : महादेव को हुई जेल, भानु ने चली नई चाल

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 8th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी महादेव को जेल से बाहर निकालने के लिए भानु के पैरों में गिर जाती है।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव को जेल में लेकर आया जाता है और भानु उसका मजाक बनाती है कि, किसी भी तरह उसे अब नया फैसला लेना होगा। लेकिन महादेव कुछ कहता नहीं है।

विद्या का फूटा गुस्सा

क्योंकि, भानु की पहचान मिनिस्टर है और झूठे केस में ही उसने महादेव को फंसाया हुआ है। महादेव को जैसे ही अंदर डालते है तब तक धीरज और सभी लोग महादेव के पास आते है और ये बात पता चलते ही महादेव के लिए धीरज कहता है उसके पापा ने नहीं बल्कि, उसने चोरी की है। जिसकी सजा भी धीरज को मिलनी चाहिए। धीरज की बातों को महादेव काट देता है और कहता है उसे ऐस नहीं करना चाहिए। क्योंकि, गलती महादेव की है उसने अच्छी परवरिश नहीं दी है। धीरज भानु के सामने जाता है और उसे कहता है कि, महादेव की इसमें गलती नहीं है उसे कुछ ना करने को लेकिन भानु सुनती नहीं है और कहती है महादेव अपने किए का ही भुगतान भुगत रहा है। रजी को समझ नहीं आता है वो क्या करे ?

रजी की अपील

भानु वहां से अब जाने की बात करती है क्योंकि पुलिस स्टेशन में उसका बहुत ही काम बिगड़ गया हुआ है। वही दूसरी तरफ, विद्या बाहर आते ही भानु को काफी बुरा भला कहती है क्योंकि, भानु ने विद्या की जिदंगी को खराब कर दिया है जिसके लिए विद्या को हर वक्त नई मुसीबत का सामना करना पड़ता है। भानु बीते बातों को या करने के लिए कहती हैं कि, किस तरह से उसने घर छोड़ा और अपनी बहन का भी साथ छोड़ दिया उसने। भानु वहां से चली जाती है। लेकिन रजी भानु को कहती है महादेव के साथ ऐसा कुछ नहीं करने के लिए जिसे उसे दुख पहुंचे। रजी का भानु मजाक बनाती है और कहती है क्या उसे अब परिवार की चिंता होने लगी है ? वो अब उसकी बेटी नहीं रही है ? भानु की बातों का रजी पर असर नहीं पड़ता है और भानु वहां से चली जाती है। बारिश में रजी भींग रही होती है और सभी को महादेव की चिंता होती है। धीरज रजी से कहता है उसके घरवालों ने जो भी किया है सही नहीं किया है उसे ये चीज का कर्ज चुकाना होगा। विद्या को धीरज संभालता है और आशीष को महादेव के लिए धीरज खाना देता है क्योंकि, धीरज के खाना देने से महादेव खाना नहीं खाएगा।

रजी की कोशिश

रजी बारिश में भींगते हुए अपनी भानु मां के पास आती है। जिसे देखकर भानु की मां काफी खुश होती है लेकिन, रही आई हुई होती है भानु से मिलने जो सीधा उसके कमरे में जाती है। पुलिस महादेव के लिए जेल का खाना लेकर आती है जिसे देखकर सभी परेशान हो जाते है। वही दूसरी तरफ नर्मदा कहती है ये सब के लिए और पापा को जेल से निकलवाने के लिए क्या करना होगा ? पुलिस सोमवार का इंतजार करने के लिए कहती है। वही दूसरी तरफ, रजी भानु के पैरों में गिर जाती है और महादेव की बेल मांगती है क्योंकि, ये सही नहीं किया है भानु ने। भानु रजी का ये प्यार देखकर इमोशनल नहीं होती है बल्कि उस परिवार के लिए भला बुरा कहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव के लिए भानु रजी के सामने शर्त रखती है कि, उसे एक बात मानी होगी तब जाकर वो महादेव को जेल से बाहर निकालेगी। जिसके बाद रजी के मंगलसूत्र को वो तोड़ने जाती है और लेकिन, रजी उसे रोक देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here