31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 7th अप्रैल 2026 : भानु ने करवाया महादेव को गिरफ्तार, टूट गया रजी का विश्वास

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 7th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी को भानु का प्लान समझ नहीं आ रहा होता है।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव के घर में भानु आती है और धीरज से गहने मांगती है लेकिन धीरज और गहने को लेकर भानु काफी ज्यादा बुरा भला कहती है।

विद्या का फूटा गुस्सा

जहां महादेव पर यश चोर का आरोप लगता है और कहता है चोर का बेटा चोर ही होता है। ये सब सुने के बाद केतन, आशीष और धीरज सभी लोग भानु के खिलाफ हो जाते है और कहते है कि, पापा से उसके तमीज से बात करनी चाहिए। जिसके बाद केतन ये सब के लिए आरोप विश्वा पर लगा देता है। महादेव धीरज से पूछता है क्या है पूरा मामला ? जहां अब धीरज कहता है कि, उसके पास गहने नहीं है ? महादेव धीरज से कहता है जहां भी गहने है सारे गहने लाकर इसके मुंह पर फेंकने की बात करता है लेकिन धीरज कहता है चोरी उसने ही की है। लेकिन, गहने के पैसे भी खर्च हो गए है। महादेव को समझ नहीं आता है वो क्या करे ? विद्या महादेव को सच बताने की कोशिश करता है लेकिन धीरज बात काट देता है और कहता है कि, चोरी ही उसने की है। महादेव कहता है विद्या जी अब छिपाने की क्या बात है इसमें ? भानु चोरी को लेखा धीरज को भला बुरा कहकर घर से बाहर तो चली जाती है। लेकिन गुस्सा उसका शांत नहीं हुआ होता है।

महादेव पर लगा आरोप

अपने घर आते ही यश भानु को कहता है ये सब उसने क्या किया है ? भानु को महादेव को सजा देनी चाहिए जो सही रहने वाला होता है। भानु कहती है वो अपनी अगली चाल चलेगी। जिसकी वजह से अब महादेव नई मुसीबत में आने वाला है महादेव धीरज से बिना कुछ कहे घर से चले जाता है और विद्या धीरज से नाराज हो जाती है कि, हर बार धीरज की आदत हो गई है ? सबकी गलती अपने सिर लेने की ? महादेव को लेकर धीरज कहता है ये सब अभी पापा को नहीं बताया जा सकता है। लेकिन, धीरज की बात विद्या सुनती नहीं है। धीरज रजी को आकर भला बुरा कहता है क्योंकि, रजी की सारी गलतियां इसमें है लेकिन धीरज को सजा मिल रही होती है। रजी बार – बार भानु को फोन करती है लेकिन भानु फोन उठाती नहीं है। विद्या को नर्मदा समझाती है सारे पैसे वो जल्द से जल्द दे देगी। चिंता करने की बात नहीं है। विद्या कहती है भानु इतनी आसानी से शांत नहीं रहने वाली है जरुर वो कुछ करने वाली है। ऐसे में अब, धीरज अपने कॉलेज के लिए जाता है और रजी भी विद्या को कहकर निकलती है। लेकिन नर्मदा कहती है क्या वो धीरज के साथ ही जा रही है ना ? रजी कहती है नहीं क्योंकि अभी उसे बोलूंगी तो झगड़ा होगा वापस से। नर्मदा रजी को कोशिश करने के लिए कहती है और रजी धीरज से कहती है लेकिन धीरज मना कर देता है और उसे बस से आने के लिए कहता है। धीरज की बात को विद्या सुन लेती है और धीरज को रजी के साथ जाने के लिए कहती है। धीरज विद्या की बात मान लेता है और उसके साथ कॉलेज चले जाता है। वही दूसरी तरफ अब, महादेव के मिल पर कुछ लोग आते है जिसे महादेव बात करता है लेकिन भानु की बातें उसके दिमाग में घुम रही होती है। तब तक महादेव के मिल पर पुलिस आती है और महादेव की गिरफ्तारी को लेकर कहती है। क्योंकि, महादेव को भी समझ आ जाता है क्या कुछ होने वाला है ? महादेव पुलिस को गलतफहमी बताता है। लेकिन पुलिस उसकी बात सुनती नहीं है और महादेव को गिरफ्तार कर ले जाती है। वही दूसरी तरफ, महादेव का पुलिस स्टेशन में भानु इंतजार करता है जो उसका मजाक बनाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव का पूरा परिवार पुलिस स्टेशन आता है जिसके बाद धीरज कहता है इसमें सिर्फ और सिर्फ उसकी गलती है। जिसके बाद महादेव सारी गलती में अपना नाम कहता है और अपना गुनाह कबूल करता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here