31 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6rd अप्रैल 2026 : धीरज पर लगा आरोप, महादेव का फूटा गुस्सा

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6rd अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव को लेकर भानु चल रही है नई चाल।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और रजी से होती है। जहां दोनों को करीब लाया जाता है फोटो लेने के लिए। लेकिन तब तक गुस्से में महादेव घर में आता है और सत्तू दोनों को भी फोटो लेने के लिए कहता है।

महादेव का फूटा गुस्सा

महादेव गुस्से में सत्तू को थप्पड़ मार देता है और उसे कहता है एक मुसीबत खत्म नहीं होती है दूसरी शुरू हो जाती है ? महादेव बताता है दो बच्चों की वजह से ही बड़ा बच्चा हमेशा सफर करता है। आए दिन आशीष को लेकर तरह – तरह का मजाक बनाया जाता है ? आज भानु ने तोड़ा रिश्ता कल कोई और तोड़ देगा रिश्ता ? रजी की तरफ धीरज देखता है। जहां रजी याद करती है कि, मिस तरह से रजी को भानु ने फोन किया होता है और आशीष को लेकर रजी से जानकारी निकलवाई गई थी। भानु इस प्लान से काफी ज्यादा खुश होती है क्योंकि वो किसी भी तरह अब महादेव के घर में खुशियां नहीं आने देना चाहती है। जिसके बाद आशीष से महादेव माफी मांगता है और कहता है उसके लिए वो बहुत ही अच्छी जीवनसाथी वो चुनकर लेकर आयेगा। धीरज और केतन को लेकर महादेव बुरा भला कहता है और अपने कमरे में चले जाता है। जिसके बाद रजी से धीरज उसके कमरे में पूछता है भानु मासी को पता कैसे चला ये सब ? रजी कहती है ये सब उसे कैसे पता होगा ? जब उसे खुद को कुछ नहीं पता है ? रजी धीरज को अपना फोन देती है और कॉल लिस्ट देखने की बात करती है लेकिन धीरज को रजी पर विश्वास नहीं होता है कि, रजी ने ऐसा कुछ नहीं किया है।

धीरज पर लगा आरोप

भानु के घर में सभी अपने गहने देख रहे होते है और अचानक से रजी के गहने उसे नजर नहीं आते है जिसके बाद रजी को भानु फोन लगाती है और उसे घर बुलाती है रजी गहने के बारे में भानु को बताती है कि, किस तरह से उसने कल्याण को देने की कोशिश की थी। क्योंकि, घर से वो भाग गई थी और गहने लेकर भाग गई थी। भानु रजी को घर जाने के लिए कहती है जिसके बाद देर रात तक भानु डीजे बजवाती है। ऐसे में, आशीष और दोनों भाई बाहर आते है। जो आशीष से माफी मांगते है और कहते है उनकी वजह से सब खराब हो गया है। आशीष ऐसा कहने से मना करता है और आशीष को दोनों भाई मिलकर अंदर भेज देते है। जिसके बाद दोनों भाई भानु के घर के अंदर पत्थर फेंक कर चले जाते है। केतन और नर्मदा अपने किए पर शर्मिंदा होते है क्योंकि, नर्मदा को भी अब अपने गलती का अहसास होता है। अगली सुबह भानु पुलिस को लेकर महादेव के घर आ जाती है। जहां, वो महादेव के सामने रजी से पूछती है क्या वो शादी के गहने लेकर गई थी ? रजी हां के जवाब देती है और विद्या उसे पूछती है बात माई हुआ है ? धीरज पर भानु आरोप लगाती है कि, धीरज ने भानु के गहने चुराए है। ये सुनकर सभी हैरान हो जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अब महादेव के खिलाफ भानु पुलिस कंप्लेन करती है। जिसके बाद महादेव को पुलिस लेकर जाती है। ऐसे में महादेव का इंतजार भानु पुलिस स्टेशन में करती है और उसका मजाक बनाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here