32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 3rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: सहर की बातों पर हुआ माहीद को विश्वास, परवेज ने दी मुनीरा की धमकी

सहर होने को है 3rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर की बातों पर अब माहीद को विश्वास होता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां, सहर माहीद के पास होती है और उसे बुरा भला कहती है क्योंकि, माहीद ने उसे बहुत ही ज्यादा चोट पहुंचाया हुआ होता है।

सहर की परेशानी

लेकिन जब सहर वहां से माहीद का दर्द नजरअंदाज कर जाने की कोशिश करती है लेकिन, वो के नहीं पाती है। माहीद के दर्द को वो समझती है और उनसे बातें करती है। तभी अचानक सहर का हाथ माहीद पकड़ लेता है और सहर कहकर पुकारता है। जिसके बाद सहर को समझ नहीं आता है माहीद सच बेहोश हो है ना ? सहर वहां से अपना हाथ छुड़वाकर जाने की कोशिश करती है लेकिन उसका हाथ छूटता नहीं है। जिसके बाद अब बाहर सभी लोग माहीद से मिलना चाहते है और ताहिर कहता है सबसे पहले वो मिलेगा जिसके बाद ही कोई मिलेगा। बुआ जी उसे डांट लगाती है और उसे अपनी औकात में रहने के लिए कहती है। फरीद अमाल का बाल बनाता है और तब डोर बेल बजती है और दरवाजे पर कोई और नहीं बल्कि, परवेज होता है जो हर जगह कौसर को ढूंढने की कोशिश करता है। अमाल कहती है पापा को कुछ करना चाहिए। लेकिन फरीद इस बार परवेज को सबक सिखाना चाहता है और वो परवेज को कुर्सी पर बैठने के लिए कहता है जिसके बाद वो चाय नाश्ता लेकर आने की बात करता है लेकिन असल में वो पानी गर्म करता है। अमाल को अपने पापा का प्लान समझ आ जाता है और फरीद तब तक परवेज़ को कुर्सी से बांध देता है। जिसके बाद अमाल से माफी मांगने के लिए परवेज को फरीद कहता है नहीं तो वो गर्म पानी ही पूरा डाल देगी। परवेज अमाल से माफी मांगता है और फरीद उसे इस घर से चले जाने के लिए कहता है। वही बुआ जी और नाजिमा माहीद के कमरे में आते है और सहर को देखते है जिसके बाद सहर को दोनों ही मिलकर खरी खोटी सुनाते है और कहते है। माहीद के पैसे के पीछे सहर पड़ी हुई है। क्योंकि, घर से निकालने के बाद भी सहर वापस यहां आ गई है ? सहर अपनी सफाई में कुछ कहती नहीं है और तब तक कौसर वहां आती है जो कहती है कि, नियाजी मंजिल के लोगों को सिर्फ केस करना आता है वो वही करते रहते है। जिसके बाद कौसर और हुस्ना में बहस हो जाती है और कौसर कहती है सहर का कोई रिश्ता उस घर में किसी के साथ नहीं है।

माहीद को हुआ शक

कौसर वहां से सहर को लेकर जाती है लेकिन माहीद के हाथ पकड़ने की वजह से सहर जा नहीं पाती है। ऐसे में, कौसर माहीद और सहर का हाथ छुड़वा देती है। जिसके बाद बाहर आने पर कौसर सहर को डांट लगाती है कि, वो क्या कर रही है थी वहां ? सहर अपनी बात का विश्वास दिलाती है कि, उसका डॉक्टर बने का सपना है और वो बनकर रहेगी। वही कौसर को तभी फरीद का फोन आता है और परवेज अपना समान फरीद के घर भील जाता है जो अंदर जाने की कोशिश करता है चोरी छिपे जिसके बाद वो फरीद और कौसर को बात करते हुए सुनता है कि कौसर परवेज की बहन के यहां है। सहर वहां से चली जाती है और सभी लोग खाना खाने बैठ जाते है। परवेज तब तक घर में आने की कोशिश करता है और सहर और कौसर को ले जाने की बात करता है। माहीद होश में आते ही, नाजिमा से सवाल करता है कि, वो जब घर आया था उसे पहले ही सहर का गुस्सा माहीद पर फूटा था। उसका समान पैक था क्या कुछ सहर ने उसे नहीं कहा माहीद जानना चाहता है नाजिमा ने ऐसा क्या किया है ? नाजिमा कहती है उसने कुछ नहीं किया है। माहीद को ऐसे ही शक होता है। परवेज सहर और कौसर को चलने के लिए कहता है क्योंकि जिस दूसरी बेटी के लिए वो आंसू बहाती है उसका सच उसके पास है। परवेज एक पेपर दिखाता है और सच बताने की कोशिश करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, नाजिमा बुआ जी को कहती है कि, माहीद उस पर इल्जाम लगा रहे है जिसके बाद माहीद कहता है बुआ जी का नाम लेकर वो बच नहीं सकती है। माहीद दोनों से कहता है सहर ने जो भी इल्ज़ाम उस पर लगाए है सब सही थे। आप लोग चाहते ही नहीं थे कि, सहर उस घर में रहे।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here