32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

सहर होने को है 2nd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट: माहीद के करीब आई सहर ? वसीम को मिली धमकी

सहर होने को है 2nd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान माहीद को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर से उसकी बुआ पूछती है उसे कैसा लग रहा है ? यहां से आजाद हो कर ? सहर कहती है अच्छा लग रहा है। उसे लग रहा है खुशी से वो नाचे। सहर वहां से अंदर वाले कमरे में चली जाती है।

सहर की परेशानी

वही माहीद अपने आपको सजा देने के लिए चाबुक से वार करता है और सहर के साथ – साथ बिताए सभी पलों से वो पीछा छुड़वाकर जाना चाहता है। सहर वहां कमरे में डांस करने के मगन में रहती है। जहां वो कई सारी कांच की शीश तोड़ देती है और वही कांच उसके पैर में भी लग जाते है। वही दूसरी तरफ, माहीद चाबुक से अपने आपको नुकसान पहुंचा कर बेहोश हो जाता है और ताहिर वहां आकर उसे संभालता है। ताहिर से माहीद अपने दिल की बात करता है कि, सहर के करीब जाना उसके लिए पाप था। हर चीज की जानकारी रखने वाला आज कैसे मार खा गया ? ताहिर जब तक समझाता है तब तक माहीद बेहोश हो जाता है। सहर को कौसर हॉस्पिटल लेकर आती है। वही हुस्ना को नाजिमा परफ्यूम गिफ्ट करती है जहां, वो कहती है माहीद की पत्नी बने के बाद उसे सोने में तोला जाएगा।

माहीद की बिगड़ी तबीयत

अमाल अपने पापा से पूछती है बुरी चीजें इतनी संभालकर क्यों रखी है ? फरीद अमाल के सवाल से परेशान हो जाता है और वो कहता है उसे समझ नहीं आ रहा है कैसे वो अमाल को विश्वास दिलाए ? लेकिन अमाल फरीद की बात पर विश्वास कर लेती है और उसे गले लगा लेती है। हुस्ना को ताहीर आकर बताता है माहीद की तबियत ठीक नहीं है हॉस्पिटल लेकर जाना होगा। वही सभी लोग हॉस्पिटल लेकर उसे आते है। परवेज गुस्से में घर के सारे काम का गुस्सा सफिया पर निकाल देता है जिसके बाद सफिया कहती है वो भी एक दिन घर छोड़कर चली जाएगी। जिसके बाद परवेज सारी बात उसे बताता है कि, किस तरह से माहीद के घर में रहना सहर के लिए अच्छा था लेकिन अब दोनों मां बेटी चली गई है। सफिया खुश होती है लेकिन जैसे ही परवेज पैसे की बात करता है वैसे ही सफिया को भी पैसे ही चिंता होने लग जाती है। जिसके बाद दोनों काफी परेशान हो जाते है। माहीद की ये हालत पर वसीम खुश होता है और हुस्ना ये चीज देख लेती है। जिसके बाद वसीम ये बात सभी को बताना चाहता है लेकिन सही समय पर वहां आकर हुस्ना वसीम को धमकी देती है अगर माहीद के लिए उसने कुछ भी बुरा कहा या सोचा तो उसके लिए सही नहीं होगा। सहर के बेड के बाजू में ही माहीद का बेड होता है और बार – बार सहर को अहसास होता है। डॉक्टर सहर को दूसरी तरफ देखने से मना करते है। जिसके बाद सहर आराम करती है लेकिन उसकी पट्टी दूसरी तरफ गिर जाती है और वो उस चीज को लेने के लिए माहीद के बेड के अंदर से जाती है। जहां सहर माहीद को देख लेती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, माहीद को सहर देखती है जिसके बाद वो उसे ढ़ेर सारी शिकायत करती है। जिसके बाद अब वो कहती है माहीद से वो बहुत दूर जाना चाहती है। लेकिन तब तक माहीद उसका हाथ पकड़ लेता है और सहर नाम से पुकारता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here