महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 2nd अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव ने ठान ली है वो जल्द से जल्द करवा देगा आशीष की शादी।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां रजी को कल्याण का फोन आता है और वो कल्याण से बात करने के लिए बाहर आती है।
भानु का गुस्सा
धीरज को लेकर कल्याण एक बार रजी को बुरा भला कहता है कि, धीरज की जाल से वो भाग कर आ गया है। सिर्फ इसलिए कि उसे रजी से प्यार है और रजी से अब उसे मिलना है। रजी कल्याण से वादा करती है कल मिलने का जहां कल्याण उसे पैसे भी लाने के लिए कहता है क्योंकि उसे जरूरत भी होती है। अगली सुबह रजी तैयार होकर बाहर आती है लेकिन तब तक वो देखती है मिल का पैसा आया हुआ होता है और विद्या ने उसे संभालकर अलमारी में रखा हुआ है। जिसके बाद कल्याण की बात को रजी याद करती है और विद्या के कमरे से पैसे लेने की कोशिश करती है। धीरज और विद्या दोनो ही बाहर हलवा का आनंद लेते है और विद्या रजी को भी कहती है ये सब देने के लिए लेकिन धीरज देने से इंकार कर देता है। विद्या जिद्द करती है और उसे कहती है इस पर रजी का भी हक है।
कल्याण का सच आया सामने
रजी के कमरे में काफी टाइम से फोन बज रहा होता है और धीरज कमरे में आता है। जहां, वो देखता है और रजी के लिए हलवा लाया है वो देने की कोशिश करता है। रजी का फोन जैसे ही धीरज उठाने जाता है वैसे ही रजी आ जाती है और उसे दूर रहने के लिए कहती है। अचानक से बैग रजी का गिर जाता है लेकिन, वो धीरज को हाथ नहीं लगाने देती है। जिसके बाद धीरज को वो पति बने से भी रोकती है क्योंकि शादी जबरदस्ती हुई है। वही दूसरी तरफ, धीरज विद्या से परमिशन मांगने की बात करता है लेकिन रजी मना करती है और कहती है अब करते है लेकिन रजी नहीं करेगी। रजी से मिलने के लिए कल्याण आ जाता है और उसे पहले प्यार का नाटक करता है। लेकिन बाद में कल्याण रजी से पैसे मांगने की कोशिश करता है और रजी देने से इंकार कर देती है क्योंकि उसे समझ आ जाता है कि, उसके साथ कल्याण सिर्फ पैसे के लिए साथ है। रजी और कल्याण के बीच झड़प होती है और कल्याण भानु का सारा प्लान बता देता है। रजी कहती है वो पैसा नहीं लेकर आई है क्योंकि वो चोर नहीं है। असल रजी ने अलमारी से पैसे लिए नहीं होते हैं। वही रजी को नुकसान पहुंचाने के लिए कल्याण उसपर हाथ उठाता है लेकिन रजी वहां से चली जाती है। तब तक रजी के सामने धीरज आ जाता है और वो कल्याण के साथ मारपीट करता है। रजी कल्याण के लिए बेकाबू हो जाती है और धीरज उसे संभालता है जिसके बाद वो सारा सच बताता है कि, भानु मौसी की ये सब चाल थी और रजी का दिल रखने के लिए उसने कहां था कि, कल्याण उसके कब्जे में है। रजी धीरज की मदद के लिए इंकार कर देती है लेकिन, धीरज कहता है वो कभी भी अहसान नहीं जताएगा ओर रजी को परेशान भी नहीं करेगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, आशीष के लिए महादेव ओर विद्या रिश्ता देखने जाते है। वही लड़की वाले कहते है आशीष और पूरा परिवार आता तो अच्छा रहता है। वही तब तक उस घर में भानु आ जाती है। जिसे देखकर महादेव फिर परेशान हो जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

