32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 1st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम और अमायरा की नई मुसीबत

रिमझिम 1st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम हो चुकी है समीर से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम से समीर पूछता है उसकी मौसी क्या बोलकर गई है ? लेकिन रिमझिम बात को टाल देती है। जिसके बाद अवीक को समीर रिमझिम का ध्यान रखने के लिए कहता है क्योंकि, बार – बार जमीन पर गिरती है।

 अमायरा की जलन

इस बीच ही अचानक रिमझिम को चक्कर आता है और वो गिरने वाली होती है। लेकिन, तब तक सही समय पर आकर समीर उसे बचा लेता है। समीर रिमझिम से कहता है हर जगह रिमझिम को गिरने की क्या जरूरत होती है ? समीर और रिमझिम में बहस हो जाती है बार – बार गिरने को लेकर। वही दूसरी तरफ, रिमझिम अब कार्तिक का पता लगाना चाहती है रिमझिम जहां वो कहती है कि, इस बार उसे पुलिस को इनफॉर्म करना चाहिए। क्योंकि अगर उसने ऐसा किया तो सही रहने वाला है। लेकिन समीर इस बात में उसका साथ नहीं देता है और कहता है अगर उसने ऐसा किया तो रिमझिम का भी नाम आयेगा और ये सही नहीं होने वाला है। इस दौरान समीर और रिमझिम के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

रिमझिम से परेशान हुई अमायरा

रिमझिम के कमरे में तभी ही अमायरा आ जाती है और समीर को अपने मां – पापा के घर चलने के लिए कहती है। क्योंकि, बहुत ही ज्यादा देर हो गई है। वही दूसरी तरफ, रूप राजवीर को दवाई देने आती है। जहां उसने प्रेम बनकर राजवीर से बात की थी और उसे पता चला था कि, राजवीर की तबियत खराब है। लेकिन, राजवीर उसके हाथ से दवा लेने के लिए मना कर देता है क्योंकि वो अभी भी कर रहा होता है प्रेम का इंतजार। रूप ये बात राजवीर की मां को बताती है जिसके बाद राजवीर को लेकर दोनों ही कुछ ना कुछ सोचने की बात करते है। लेकिन, प्रेम तब तक आ जाती है और कहती है उसे फैमिली डॉक्टर ने बताया था। राजवीर को अहसास होता है कि, उसकी प्रेम यही कही है। जिसके बाद वो अपने पति से मिलने के लिए आती है। लेकिन, रूप उसे बाहर लेकर चली जाती है और राजवीर के बाहर आते ही रूप अपने हाथ से तलाक के पेपर गिरा देती है। जिस पर राजवीर की नजर पड़ती है और उसे हर्ट होता है। प्रेम की बात सुने बिना हो राजवीर वहां से चले जाता है।

सुनंदा का फूटा गुस्सा

अमायरा और समीर दोनों की आरती बुआ मां करती है के उनके हाथ से दिया गिर जाता हे लेकिन उन्हें नहीं पता चलता है। ऐसे में रिमझिम आती है और उसके ऊपर गिर जाती है। जिसे समीर बचाने जाता है लेकिन वो भी रिमझिम के साथ गिर जाता है। अमायरा कुछ कहती उसे पहले ही सुनंदा उसके सिर से चुनरी ले लेती है और कहती है ये रिमझिम की है। अमायरा और रिमझिम में बहस हो जाती है क्योंकि, उसकी मौसी ने ऐसा काम किया है। रिमझिम कहती है वो लेकर आ जाएगी उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। रिमझिम ऊपर जाती है और सुनंदा को समझाती है जिसके बाद सुनंदा उसे पेंटिंग बताती है जो बार – बार उसे याद आती है। सुनंदा से रिमझिम चुनरी ले लेती है लेकिन, रिमझिम को समझ नहीं आता है इसे क्या कनेक्शन है उसका ? समीर वहां आकर बताता है कि, उसने अपनी पत्नी को ये दिया है। अगर उसने कार्तिक पर भरोसा नहीं किया होता तो आज उसकी जिंदगी में भी ये पल होता। रिमझिम समीर को लेकर सोचती है वो अब कैसे ये चीज को बताए ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अमायरा अपने पहले रसोई में रिमझिम की बनाई हुई मिठाई लेकर आ जाती है। जहां समीर को वो मिठाई का स्वाद अपनी मां की याद दिलाता है और इस चीज के लिए वो अमायरा को वो धन्यवाद कहता है। लेकिन बाद में रिमझिम और अमायरा में बहस हो जाती है कि, किस तरह से अमायरा ने रिमझिम के साथ ये धोखा किया है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here