महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 26th मार्च 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब रजी बचाती है धीरज की जान।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज से होती है। जहां धीरज विश्वा को समझ जाता है कि, धोखा उसे किसी और ने नहीं बल्कि, विश्वा ने दिया है।
महादेव की उम्मीद
विश्वा और धीरज में जमकर मारपीट होती है। वही कुछ गुंडों के जरिए विश्वा धीरज को जाना से मारने की कोशिश करता है लेकिन, विश्वा के मारने से पहले रजी वहां आ जाती है और धीरज के लिए कहती है अगर उसने धीरज को मारा तो, सही नहीं होने वाला है। रजी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती है कि, किसी भी तरह वो धीरज को बचा ले और वो कामयाब भी हो जाती है। लेकिन इसके बाद अब रजी और धीरज के जाने के बाद विश्वा धीरज पर गोली चला देता है। जो धीरज के हाथों पर लग जाती है।
रजी का शक
रजी ये देखकर परेशान हो जाती है और जल्द से जल्द धीरज को अस्पताल लेकर जाती है। रजी से धीरज और उसका रिलेशन पूछा जाता है और अब डॉक्टर भी कहते है कि,ये पुलिस केस बन सकता है। ऐसे में, रजी धीरज को लेकर परेशान हो जाती है और अब विद्या के घर में हो रहा होता है बवाल क्योंकि, धीरज और रजी घर अभी तक आए हुए नहीं होते है। जिसके बाद महादेव सभी को परेशान होने से मना कर देता है और वो कहता है धीरज उसका हाथ से निकल गया है। क्योंकि अब जो उसके मन में आता है वो वही करता है। विद्या और महादेव में जमकर बहस होती है और महादेव विद्या को खाने के लिए कहता है नहीं तो, फिर से उसे दर्द होने लग जाएगा। विद्या उम्मीद में रहती है जल्द ही उसका बेटा आ जाएगा। नर्मदा केतन से बात करती है कि, धीरज की चिंता उसे हो रही है। क्योंकि, रात भर दोनों गायब हो गए है। केतन उसे परेशान होने से मना करे देता है क्योंकि, दोनों साथ में ही होंगे। रजी देर रात केतन को फोन करती है और केतन आशीष को बताता है कि गोली लग गई है। दोनों नर्मदा से झूठ कहकर बाहर जाते है और हॉस्पिटल पहुंचते है। केतन और आशीष काफी ज्यादा गुस्से में रहते है कि, विश्वा ने कैसे किया ? वही दूसरी तरफ रजी सारा सच बता देती है कि कैसे सब कुछ हुआ है। वही धीरज को होश आता है और बदला और ये बात किसी को भी बताने से मना करता है। धीरज अपनी कसम देता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज पर जानलेवा हमला हुआ है ये बात विद्या को पता चल जाती है। जिसके बाद विद्या विश्वा और घर के सारे लोग को बाहर आने के लिए कहती है। जहां विश्वा को विद्या चप्पल निकालकर मारती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

