34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 24th मार्च 2026 : भानु और रजी का बदला, आशीष को याद आया उसका अतीत

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 24th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब आशीष के दुख को समझ रहा होता है धीरज।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और रजी से होती है। जहां धीरज रजी को ढूंढ रहा होता है लेकिन रजी के बजाय रजी और धीरज के कॉलेज के दोस्त मिल जाते है।जो धीरज और रजी को साथ करवा देते है।

महादेव की उम्मीद

रजी और धीरज को एकसाथ देखकर उनके दोस्त एकसाथ फोटो लेने की बात करते है। जहां, रजी धीरज को उसी समय परेशान करती है और इस परेशानी में धीरज भी लेता है रजी से बदला। जिसके बाद दोनों ही कहते है कि, वो परिवार वालों के सतह आए हैं और अब उन्हें जाना होगा। नर्मदा केतन से माफी मांगती है क्योंकि घर वालों को समय देने के चक्कर में नर्मदा केतन को समय नहीं दे रही है। ये बात केतन भी अच्छे से समझ जाता है। वही दोनों टीम में जंग शुरू हो चुकी होती है। जहां, सबसे पहले विद्या रेस की बात करती है और इस रेस में नर्मदा केतन और धीरज रजी हिस्सा लेते है। इस बार भी रजी का मजाक धीरज बनाता है क्योंकि रजी दिखने में पतली होती है लेकिन वो होती है बहुत ही ज्यादा भारी। जिसके बाद दोनों ही अपनी रेस कंप्लीट करते है। कामाक्षी का मजाक सत्तू बनाता है क्योंकि, सत्तू कहता है मेले का सारा समान कामाक्षी इस झोले में लेकर जाने वाली है। कामाक्षी बताती है कि, वो मेले में मिलने वाले ट्रॉफी लेकर जाने वाली है। वही दूसरी तरफ बारी आती है कसा कसी की जिसमें। रजी धीरज को गिराने की कोशिश करती है। क्योंकि उसे जितवाना होता है भानु के परिवार को। ऐसे में अब धीरज को रजी पैर से गिराने की कोशिश करती है। लेकिन ऐसा होता नहीं है। विद्या के परिवार वालों की जीत हो जाता है। जहां, भानु अब इमोशनल होकर विद्या से कहती है इस बार जो वो गिरी है ना कोई बचा नहीं सकता है उसे। दोनों को अपने बचपन की यादें याद आ रही होती है। लेकिन विद्या घरवालों की खुशी में खुश हो जाती है।

धीरज का शक

धीरज रजी को दूर लेकर जाता है और उसे कहता है वो जो करने की कोशिश कर रही है उसे समझ आ रहा है। रजी कहती है वो ऐसा कुछ नहीं का रही है। रजी बात को घुमा देती है और कहती है धीरज बहुत ही ज्यादा शकी इंसान है जिसकी वजह से ऐसा सब होता है। उसकी जिदंगी में। वही दूसरी तरफ महादेव बच्चे को खिलौने दिलवाने दुकान पर आता है। जहां वो चाकू ओर सभी कुछ देखता है लेकिन, वो इस दुकान से हटाने को कहता है क्योंकि ये बच्चे का दुकान होता है। वही दूसरी तरफ विश्वा अपने गुंडों से बात करता है धीरज अभी तक घायल क्यों नहीं हुआ है ? गुंडों को बात करते देख धीरज देख लेता है और दोनों में बहस हो जाती है। अगले गेम के लिए कलसे में पानी चाहिए होता है और धीरज को विद्या ये काम देती है लेकिन महादेव ये काम आशीष को देता है और कहता है वो बड़ा है घर का वो कुछ गलती नहीं करेगा। लेकिन आगे जाते ही आशीष को उसकी गर्लफ्रेंड नजर आ जाती है उसके पति के साथ। जिसे लेकर आशीष के हाथ से कलसा गिर जाता है और इमोशनल हो जाता है। क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने अपने पति के सामने कह दिया कि वो आशीष को भी जानती है। ऐसे में धीरज आशीष को शांत करवाता है और ऐसा अभी कुछ सोचने के लिए मना करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विश्वा बदला लेने के लिए धीरज को कुछ गुंडों से पिटवा देता है। जिसके बाद धीरज अपनी इस लड़ाई में हार जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here