30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 24th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : माही ने लिया घर छोड़कर जाने का फैसला

अनुपमा 24th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब माही हो चुकी है गौतम से परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां, अनुपमा को रात भर नींद नहीं आ रही होती है। वही दूसरी तरफ अनुपमा को माही फोन करती है। लेकिन सही समय पर अनुपमा देखती नहीं है जिसके बाद वो माही को फोन करती ह लेकिन माही उसे ज्यादा कुछ कहती नहीं है।

राही और प्रेम हुए परेशान

अनुपमा को लगने लगता है वहां कुछ भी ठीक नहीं है। ऐसे में, अनुपमा अगली सुबह राही और प्रेम से बात करती है। जहां दोनों ही माही को लेकर बात कर रहे होते है कि, किस तरह से गौतम ने माही को परेशान किया हुआ है। अनुपमा को राही और प्रेम ये बात बताते नहीं है। जिसकी वजह से अनुपमा को लगता है दोनों ही उसे बातें छिपा रहे है। अनुपमा से प्रेम घर आने के बारे में पूछता है लेकिन, अनुपमा कहती है उसे टाइम लगने वाला है। वही दूसरी तरफ, माही सभी घरवालों के सामने आती है। जहां, वो अपने फैसले की बात करती है और वसुंधरा उसका फैसला सुना चाहती है। माही कहती है वो इस घर में अब नहीं रहना चाहती है और ये घर छोड़कर वो जा रही है। अनुपमा जया को लेकर बहुत लेट हो रही होती है और तब तक जया के हाथ से उसका खिलौना टूट जाता है और जया रोना शुरू कर देती है। दिग्विजय कुछ कहता उसे पहले ही अनुपमा कहती है अभी उसे डांटने के लिए शाम का इंतजार करना होगा क्योंकि, अभी वो और जया दोनों ही लेट हो रहे है। अनुपमा बाहर आती है। जहां उसके पहचान वाले बताते है कि, किस तरह से उसने गुड़ीवाड़ा के दिन अनुपमा को डांस करते देखा था। वही बाहर दिग्विजय भी आता है और उसे पता चलता है उसके बेटे ने एक लीगल नोटिस भेजी हुई है। जिसके बाद दिग्विजय को समझ नहीं आता वो क्या करे और वो घर में चले जाता है। अनुपमा को दिग्विजय की हालत देखकर अजीब और बुरा दोनों ही लगता है। लेकिन वो कुछ कहती नहीं है और वहां से चली जाती है।

माही ने लिया फैसला

गौतम माही को बाहर कुछ भी कहने से मना करता है और उसे अंदर ले जाने की कोशिश लेकिन, राही तभी माही को पकड़ लेती है और कहती है वो अंदर नहीं जाएगी। माही गौतम की गलती को बताती है कि, किस तरह से गौतम उसे परेशान कर रहा है और सभी इस बात पर माही का साथ देते है लेकिन, गौतम कहता है अगर इस घर से वो गया तो, अपनी बेटी को भी वो लेकर जाएगा। राही कहती है माही के तरफ से भी लीगल नोटिस दी जाएगी। जिसे गौतम जेल में जाएगा। वसुंधरा माही को टीका लगाती है और कहती है अगर वो बाहर गई तो हमेशा के लिए ये घर का दरवाजा बंद हो जाएगा। गौतम ने बिज़नेस को संभाला है वो ऐसा नहीं कर सकती है। प्रेम और सभी घर वालों का गुस्सा वसुंधरा पर फूट जाता है लेकिन वसुंधरा अपना फैसला सुना दो हुई होती है।

अनुपमा की तर्की

दिग्विजय घर आकर अपने बेटे को फोन पर चिल्लाता है और कहता है उसकी मां और बेटे को सिर्फ पैसे से मतलब है जिसके लिए वो पैसे देगा। अनुपमा अपने ऑफिस आती है। जहां पॉल की वाइफ को लग रहा होता है कि, अनुपमा रात भर उस कमरे में बंद होगी लेकिन ऐसा नहीं होता है। अनुपमा को देखकर उसके होश उड़ जाते है और अनुपमा उसे यही कहती है हौसले उसके बहुत मजबूत है। बार – बार गिरकर भी वो नहीं थकती है। पूरे स्टॉफ के सामने अनुपमा की तारीफ होती है। जहां उसे नई पोस्ट भी मिल जाती है। जिस पोस्ट पर पॉल की पत्नी होती है। अनुपमा को लगता है कही ना कही उसके सपने सच हो गए है। वही ये बात पॉल की पत्नी को अच्छा नहीं लगता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जया को अनुपमा अपने साथ काम पर लेकर आती है। जिसके बाद उसके बैग में हीरों का हार पॉल की पत्नी डाल देती है और बच्ची समझकर सिक्योरिटी उसका बैग नहीं चेक करती है जिसके बाद अनुपमा घर आते ही जया का बैग देखती है और उसे हार मिलता है। ऐसे में, अनुपमा के घर पुलिस आ गई होती है और उसे पूछती है उसने ये सब काम क्यों किया है ? अनुपमा को लेकर सभी लोग बुरा भला कहते है। जिसके बाद अनुपमा के चोरी को लेकर बयान पॉल की पत्नी करती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here