34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 23rd मार्च 2026 : केतन और नर्मदा का अनोखा रिश्ता, भानु ने चली रजी को लेकर चाल

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 23rd मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब महादेव नर्मदा को अपनी घर की बहु मान लेता है।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव को एक शख्स मेले में भानु और उसके रिश्ते को लेकर कहता है क्योंकि धीरज और रजी की शादी हो चुकी है।

महादेव की उम्मीद

महादेव का गुस्सा उस पर फूट जाता है और वो उसे थप्पड़ मार देता है। जिसके बाद सभी पूजा के लिए एकसाथ जाते है और इस पूजा में महादेव अपने बच्चों के साथ ही पूजा करता है लेकिन इस बीच पूजा में केतन और नर्मदा को महादेव सम्मान देता है और महादेव सभी को बताता है कि, नर्मदा उसके घर की बहु है। ऐसे में वो बेहद ही ज्यादा खुश होती है। लेकिन, धीरज और रजी को लेकर कोई बात नहीं होती है। जिसके लिए पंडित जी कहते है उसका एक और बेटा है ना ? विद्या याद दिलाती है और कहती है हां है ना। महादेव भूल गए थे जिसकी वजह से उसे याद दिलाना पड़ा है। रजी धीरज से कहती है तुम्हारा तो नाम भी नहीं लिया गया है जिसके बाद विद्या के कहने पर दोनों एकसाथ आते है और पूजा करते है। नर्मदा केतन के साथ मेले में कुछ पल बिताने की कोशिश करती है लेकिन केतन नर्मदा से नाराज रहता है और उसकी बातों को ध्यान भी देता है।

रजी और धीरज के रिश्ते पर विद्या का विश्वास

केतन अपने भाइयों के साथ मिठाई खाने जाता है लेकिन तब तक नर्मदा उसे वहां से लेकर आती है और उसे कहती है आज उसका पैसा खर्च करवाना है जिसके लिए उसे ऐसा करना होगा। विश्वा गुंडों के साथ अपनी जगह को ध्यान में रखने के लिए कहता है क्योंकि उन्हें आज ही धीरज का काम खत्म करना है। वही विद्या अब धीरज और रजी को एकसाथ पूजा करने की बात करती है। क्योंकि दोनों के रिश्ते को विद्या ने अपनाया है। रजी ये सब करने से मना करती है क्योंकि उसका मन नहीं मान रहा होता है। ऐसे में अब रजी को विद्या समझाती है रिश्ते कैसे भी हुआ हो लेकिन साथ में ही रहना है ना ? साथ में है तो, अच्छे से रहना होगा। ऐसे में, अब रजी काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। वही दूसरी तरफ यश और भानु दोनों रजी को लेकर सोच में रहते है कि क्या वो कर पाएगा ? रही विश्वास दिलाती है रजी कर लेगी क्योंकि वो उसकी बेटी है। नर्मदा से केतन कहता है वो आजकल केतन को छोड़कर सभी पर ध्यान दे रही है। ऐसे में नर्मदा केतन को मना लेती है और उसे शॉपिंग करवाती है जहां, नर्मदा को हरी चूड़ियां पसंद आती है लेकिन वो बिक गई होती है। केतन नर्मदा के लिए वो चूड़ियां अंजान औरत से मांग कर लेकर आता है और ऐसे में नर्मदा को वो चूड़ियां मिल जाती है। जिसके बाद दोनों ही बहुत ही ज्यादा खुश हो जाते है। भानु और यश की बात उसकी मां सुन लेती है और पूछती है कौन करेगा क्या करेगा ? भानु बात को पलट देती है और कहती है पूजा पाठ की बात हो रही है कि, किस तरह से महादेव के परिवार को हराया जाए ? शांति इस बीच ही कुछ कहती है लेखन यश उसे शांत करवा देता है। रजी धीरज को लेकर परेशान होती है और भानु वहां आती है। रजी कहती है उसे पूजा करना नहीं था लेकिन करवाया गया है उसे। भानु कहती है दुश्मन के लिए उसे ये सब करना होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विश्वा पूरी तैयारी करता है कि, वो धीरज को गुंडों की हाथों से मारवा दे लेकिन महादेव के बीच में आ जाने की वजह से वो नहीं कर पाता है। लेकिन अगली तैयारी होती है। जहां, बीच मेले में ही धीरज को मारने की प्लानिंग होती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here