30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 23rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अनुपमा पर लगा चोरी का इल्जाम, माही को हुआ अपनी गलती का एहसास

अनुपमा 23rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा हो चुकी है बंद कमरे में बेहोश।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां पॉल की पत्नी अनुपमा से ओवर टाइम करवाती है और ऐसे में पॉल को लेकर सारी चीजों का वो बदला लेती है।

खतरे में आई अनुपमा की जान

काम हो जाने के बाद अनुपमा घर जाने के लिए परमिशन मांगती है लेकिन, पॉल की पत्नी उसे कमरे में बंद कर देती है। क्योंकि उसे पॉल का बदला लेना होता है। घर पर जया अनुपमा के लिए परेशान हो जाती है कि उसकी अनु मां अभी तक आई नहीं है। ऐसे में अनुपमा को जया के लिए लगता है शायद उसकी बेटी आज भूखे ही रह जाने वाली है। लेकिन असल में बंकू जिद्द करता है और जया को खाना खिलाता है लेकिन जया खाना नहीं खाती है और अनुपमा के बारे में सभी से पूछती है। दिग्विजय अनुपमा को लेकर कहता है उनका ध्यान किधर है ? उनके साथ एक बच्चा भी है जो, काफी ज़्यादा उनके लिए परेशान है। जया दिग्विजय के पैरों पर गिर जाती है और कहती है उसे कि, उसे बस अनुपमा से दिग्विजय ही मिला सकता है क्योंकि, वो बहुत ही ज्यादा इंटेलिजेंट है। अनुपमा दरवाजा बार – बार खोलने की बात करती है लेकिन उसकी बात कोई सुनता नहीं है और उसी रूम में वो बेहोश हो जाती है।

माही को मिली शाबाशी

माही को लेकर घर में बहस होती है। लेकिन तब तक प्रेरणा प्रेम को काम करने के लिए लेकर चली जाती है। जिसके बाद माही अपने डिजाइन बा को दिखाती है लेकिन वसुंधरा कहती है उसके घर में हवा क्यों बदली हुई है ? क्या हुआ है ? माही बात काट कर अपने डिजाइन पर फोकस करवाती है। जहां, माही को जमकर तारीफ होती है। माही ये सब राही को क्रेडिट देती है। जिसे अब गौतम और माही के बीच बहस हो जाती है बंद कमरे के अंदर क्योंकि, माही सभी चीजें अब अपने हिसाब से करना चाहती है। गौतम पहले माही को राही और परी के खिलाफ करता है लेकिन, ये सब का कोई असर उस पर नहीं होता है। जिसकी वजह से गौतम अब माही को धमकी देता है अगर उसने कुछ भी ऐसी चाल चली जिसे नुकसान होगा उसका तो, माही के लिए सही नहीं होगा। अनुपमा को ढूंढने के लिए दिग्विजय उसक ऑफिस आता है। जहां वो वॉचमैन के साथ बहस करता है लेकिन अंदर जाकर पॉल की पत्नी के साथ भी बहस करता है। ऐस में दिग्विजय अनुपमा को ढूंढता है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए अनुपमा उसे बंद कमरे में मिल जाती है। अनुपमा को देखकर दिग्विजय वहां के सभी स्टाफ पर गुस्सा करता है लेकिन, कोई कुछ कहता नहीं है। अनुपमा जया के लिए परेशान हो रही थी लेकिन उसे देखकर वो भी शांति रहती है। दिग्विजय घर में शांति बनाए रखने के लिए कहता है क्योंकि, अनुपमा और जया की वजह से घर में बहुत शोर होता है। घर आते ही दिग्विजय अपनी बेटी के बारे में सोचने लग जाता है और अनुपमा जया से कहती है वो कैसे आ गई यहां ? बंकू बताता है किस तरह से उसने दिग्विजय को मनाया है और दिग्विजय भी जया को लेकर इमोशनल हो गया था।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जया को अनुपमा अपने साथ काम पर लेकर आती है। जिसके बाद उसके बैग में हीरों का हार पॉल की पत्नी डाल देती है और बच्ची समझकर सिक्योरिटी उसका बैग नहीं चेक करती है जिसके बाद अनुपमा घर आते ही जया का बैग देखती है और उसे हार मिलता है। ऐसे में, अनुपमा के घर पुलिस आ गई होती है और उसे पूछती है उसने ये सब काम क्यों किया है ? अनुपमा को लेकर सभी लोग बुरा भला कहते है। जिसके बाद अनुपमा के चोरी को लेकर बयान पॉल की पत्नी करती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here