30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

अनुपमा 19th मार्च 2026 रिटेन अपडेट :  दिग्विजय हुआ बेहोश, बा ने मारे जसप्रीत को ताने

अनुपमा 19th मार्च 2026 रिटेन अपडेट  On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, अब अनुपमा हो चुकी है परेशान दिग्विजय को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा अब बंकू की मदद्द से हाथ में दवा लगाती है और बंकू बीमार है इस बात का अनुपमा को पता चल जाता है। जिसके बाद बंकू को वो आराम करने के लिए कहती है और साथ ही वो काढ़ा बनाने की बात करती है।

अनुपमा की मुश्किलें

अनुपमा का प्यार देखकर बंकू सोचता है कि, वो भी आज से अनुपमा को मां कहेगा। जिसके बाद वो खाना बनाना शुरू कर देती है और दिग्विजय वहां आता है। बंकू के बारे में पूछने के लिए अनुपमा कहती है वो बीमार है खाना आज वो बना लेगी। जिसके बाद अनुपमा को दिग्विजय मना करता है और कहता है बाहर से वो खाना मांगा लेगा। लेकिन अनुपमा के हाथ का खाना डॉक्टर को खाना होता है और वो बनाने के लिए कहता है। डॉक्टर के कहने पर अनुपमा खाना बनाती है जिसके बाद दिग्विजय अपने दोस्त को बताता है उसके बेटे ने धमकी और लीगल नोटिस भेजी हुई है। जिसके बाद दोनों को ही समझ नहीं आता है कि पैसे आयेंगे कहां से ? डॉक्टर सलाह देता है कि, उसे वापस से अपनी बेटी का कैफे शुरू करना चाहिए। ऐसे में दिग्विजय को ये फैसला सही लगता है।

गौतम का फूटा गुस्सा

राही के चेक को लेकर वसुंधरा कहती है कि, घर में औदा अभी राही का छोटा है लेकिन प्रेम उसे ऐसा करने से मना करता है क्योंकि, ये राही की पहली सैलरी है। जिसके बाद उसे बहुत कुछ भी आगे हासिल होगा। वसुंधरा की बात पर प्रेरणा अब कहती है कि, मेहनत के जरिए राही काफी आगे बढ़ जाएगी। इस बीच माही भी अपना काम बताती है और कहती है वो भी शुरू करेगी। लेकिन गौतम मना करता है जिसके वजह से माही कहती है इस बार ऐसा नहीं होने वाला है वो काम करेगी। वसुंधरा को समझ नहीं आता है कि, हर कोई बाहर जाकर ही काम क्यों करना चाहता है ? बा और बाउजी को पैसे को लेकर चिंता होती है। क्योंकि, बा और बाउजी पैसे से रिश्ते को भी तोलते हम जिसके बाद परी को तोशु समझता है उसे भी घर के काम नहीं करने चाहिए। लेकिन ना और बाउजी दोनों ही परी को समझाते है और तोशू को ऐसा करने से मना करते हैं। जिसके बाद परी को भी बाउजी की बात समझ आ जाती है। तोशु को भी बा और बाउजी अपने हिस्से का काम करने के लिए कहते है अगर उसने नहीं किया तो वो भी घर में नहीं रहेगा।

जसप्रीत की मुश्किलें

अनुपमा अब अपने घर में दिया बत्ती करने जाती है लेकिन सबसे पहले वो दिग्विजय को अपने हाथ का खाना खिलाती है जिसे उसे अपनी बेटी की याद आने लग जाती है और अनुपमा की तारीफ भी वो करता है। दिग्विजय से अनुपमा कैफे खोलने की बात करता है और दिग्विजय खाना छोड़कर चले जाता है और अनुपमा को ये सबसे दूर रहने के लिए कहता है। ऐसे में, अनुपमा डॉक्टर से माफी मांगती है क्योंकि उसकी वजह से खराब हो गया है। लेकिन ऐसा करने से डॉक्टर भी मना करता है और अनुपमा को टेंशन लेने से भी। बा अंश के लिए सपने देखने शुरू कर देती है कि, वो अब अच्छी बहु लेकर आएगी। जिसके बाद तुरंत ही वहां जसप्रीत आ जाती है और उसे टांट करती है कि, गुजराती लेकर आऊंगी जिस सब कुछ वो समझे। जसप्रीत को इस बात का बुरा लगता है लेकिन वो कुछ कहती नहीं है। घर में अनुपमा आरती करती है और आरती की धूप अगरबत्ती से दिग्विजय को उसका अतीत एल आते रहता है और अचानक वो बेहोश हो जाता है। पूरे घर में अनुपमा आरती लेकर जाती है जहां वो दिग्विजय को बेहोश देखती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नवरात्रि के खास मौके पर अनुपमा अब सभी के साथ डांस करती है। जहां, दिग्विजय आता है और सभी उसे देखकर शांत हो जाते है। ऐसे में अनुपमा जया के बैग में सावी की डायरी देखती है और जया पर चिल्लाती है कि उसने क्यों दूसरे का समान हाथ लगाया ? वही दूसरी तरफ दिग्विजय पूरे घर में ये डायरी को ढूंढ रहा होता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here