32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 18th मार्च 2026 : महादेव और विद्या में हुई बहस, धीरज को हुआ रजी पर शक

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 18th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब रजी महादेव को बताती है सारा सच।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत धीरज और रजी से होती है। जहां घर में महादेव आता है और रजी और महादेव से बात करने के लिए उसे ऊपर बुलाता है लेकिन, विद्या ऐसा करने से मना करती है। महादेव के जिद्द पर रजी और धीरज को नर्मदा नीचे आने के लिए कहती है।

महादेव का सवाल

जिसके बाद रजी और धीरज से महादेव सवाल करता है कि, किस तरह से रजी उसके मिल आई हुई थी और सब उसे इस बात का जवाब देना होगा। धीरज और रजी का वीडियो भी महादेव दिखाता है जिसके बाद रजी कहती है वो इस बात का जवाब देगी। लेकिन रजी को धीरज मना करता है। वही इस बीच रजी कहती है कही उसे ऐसा तो नहीं लग रहा है विद्या ने शादी करवाई है उसकी ? रजी कहती है ऐसा सोचना गलत है। क्योंकि, ऐसा नहीं है। रजी बताती है कि, उसे पता चल गया था मिल पर यश मामा जी आए हुए है जिसकी वजह से वो महादेव को बताने के लिए आई थी लेकिन धीरज की वजह से ये प्लान खराब हो गया है। रजी कहती है और इस बात को समझती भी है जिसके बाद महादेव कहता है कि, अभी उसकी बनाई गई कहानी पर विश्वास करेगा वो लेकिन बाद में सच पता चला तो सही नहीं होने वाला है।

धीरज और रजी की बहस

रजी और धीरज अपने कमरे में आते है। जहां धीरज रजी को परेशान करने के लिए उसे कहता है नीचे उसे सोना होगा। क्योंकि कई बार वो सोया है और उसकी नींद पूरी नहीं हुई है। रजी धीरज को नीचे जाने के लिए कहती है लेकिन धीरज उसकी बात को सुनता है। जिसके बाद रजी को थक हार कर बेड पर ही सोना होता है। अगली सुबह रजी के लिए सभी लोग साड़ी पसंद कर रहे होते है। जहां रजी ये सब लेने के लिए मना कर देती है। क्योंकि विद्या रजी के लिए बहुत ही ज्यादा महंगी साड़ियां पसंद कर रही होती है। जिसके लिए रजी को कुछ – कुछ चीजें याद आती है और वो ये सब लेने के लिए मना कर देती है। विद्या और नर्मदा जिद्द करती है लेकिन रजी कहती है वो सूट में ठीक है और ये सब करने की जरूरत नहीं है। धीरज रजी को कमरे में आकर कहता है उसने मां और भाभी की बेइज्जती की है और उसे साड़ी भी लेनी होगी। रजी बताती है कि पैसे के मामले में उसके घर वाले कैसे है ? और धीरज भी काम नहीं करता है 15 हजार की साड़ियां है कौन लेगा ? इतनी महंगी ? धीरज को बात सही लगती है लेकिन फिर भी वो लेने के लिए कहता है और पैसों की चिंता करने से मना करता है। धीरज को समझ नहीं आता है रजी क्यों ऐसा कर रही है ? क्योंकि, कल रात भी वो अच्छी बहु बने का नाटक कर रही थी और आज भी ये सब ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव विद्या से कहता है मिल से भी धीरज ने पैसे चोरी किए थे। लेकिन, विद्या कहती है धीरज ने भी बल्कि केतन ने पैसे चोरी किए थे। वही दूसरी तरफ, विद्या से महादेव कहता है कि, वो अब बातें छिपाने लगी है जिसकी वजह से उसका विश्वास टूट रहा है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here