32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 17th मार्च 2026 : महादेव को रजी ने बताया सच, विद्या का झूठ आया सामने

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 17th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब नर्मदा करवाना चाहती है धीरज और रजी की सुहागरात।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां, रजी धीरज और विद्या से झूठ कहती है कि, उसे भानु ने अब समझाया है कि, वो घर की इज्जत है बल्कि ऐसा कुछ नहीं होता है।

नर्मदा और विद्या का प्लान

रजी ये सब झूठ इसलिए कहती है क्योंकि, उसे अब महादेव का घर बर्बाद करना होता है। विद्या और धीरज से ये बात करके रही वहां से चली जाती है। विद्या धीरज को कहती है रजी पर विश्वास करना चाहिए। बल्कि, धीरज का मन कहता है उसे नहीं करना चाहिए। क्योंमी रजी ऐसी इंसान है जो कभी सुधर नहीं सकती है। जिसके बाद अब विद्या धीरज को डांट लगाती है कि, उसे बात को समझना चाहिए और रजी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

धीरज और रजी की सुहागरात

नर्मदा विद्या से बात करने की कोशिश करती है। जहां वो विद्या को सुहागरात के लिए मना रही होती है। क्योंकि, धीरज और रजी को नर्मदा अपने रिश्ते की शुरुआत करने के लिए नया मौका देना चाहती है। ऐसे में विद्या कहती है नर्मदा कर सकती है लेकिन कैसे होगा ये ? क्योंकि ये काम बहुत ही ज्यादा मुश्किल है और विद्या ये सब चीजों को लेकर परेशान होने वाली है। घर में नर्मदा अपनी मर्जी से आई थी लेकिन रजी उसे जबरदस्ती लाया गया है। नर्मदा कहती है वो सब कुछ कर लेगी चिंता करने की बात नहीं है। महादेव के मिल मे से 10 बोरी चावल नहीं मिल रहे होते है जिसकी वजह से वो सीसीटीवी फुटेज देखने की बात करता है और महादेव उसी वजह रजी और धीरज को वहां देखता है। जिसके बाद वो कहता है घर पर क्या चल रहा है पता लगाना होगा उसे ? धीरज से नर्मदा बात करने के लिए आती है। जहां धीरज से जिद्द कर नर्मदा इस बात को मना लेती है। उसे समझाती है कि, दोनों पति – पत्नी से पहले दोस्त होने चाहिए। जिसके लिए धीरज मान जाता है और वो कहता है रजी को कैसे वो मनाएगी ? नर्मदा कहती है वो उसे भी मना लेगी। क्योंकि नर्मदा रिश्ते में बड़ी है। ऐसे में नर्मदा धीरज को अंदर ले जाने के लिए दूध और समान देती है जिसके बाद मामा जी और नर्मदा वहां से चले जाते है। अंदर आते ही धीरज रजी से वो दूध पीने की बात करता है। जिसके बाद रजी धीरज को आप कहकर बात करने की कोशिश करती है। ऐसा करने से धीरज उसे मना कर देता है और कहता है कि, उसे ये सब सुने कि आदत नहीं है उसे जैसा रजी पहले बुलाती थी वही ठीक है। लेकिन असल में रजी ये सब नाटक कर रही होती है। जहां वो धीरज को बताना चाहती है कि वो बदल गई है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव घर आते ही धीरज और रजी से जवाब मांगता है कि, आखिरकार रजी मिल पर करने क्या आई थी ? और धीरज उसे क्यों लेकर गया ? महादेव के बातों का रजी जवाब देती है और कहती है विद्या ने उसकी शादी जबरदस्ती करवा दी है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here