तू जूलिएट जट दी 13th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल तू जूलिएट जट दी कि कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब गुलाब के सामने नवाब का सच आ चुका है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत हीर और नवाब से होती है। जहां नवाब हीर को साथ में देखकर गुलाब को विश्वास नहीं होता है।
हीर और नवाब का रोमांस
इस बात का पता लगाने के लिए नवाब को गुलाब फोन करती है। जहां नवाब गुलाब से झूठ कहता है कि वो अपने दोस्त के साथ मूवी देखने जा रहा है लेकिन असल में वो होता है हीर के साथ। गुलाब ये झूठ को सहन नहीं कर पाती है जिसके बाद वो वहां से चली जाती है। गुलाब को काफी ज्यादा बुरा लगता है कि, नवाब ने उसे झूठ कहा है। जिसके बाद नवाब से हीर कहती है उसे मां से झूठ बोलने की क्या जरूरत थी ? नवाब बात को समझने के लिए हीर से कहता है। वही दूसरी तरफ, गुलाब की काफी ज्यादा तबियत खराब हो जाती है। जहां ऋचा बीच रास्ते से गुलाब को पिक अप करती है और गुलाब बार – बार कहती है हीर के लिए उसने झूठ कहा है मेरे से ? नवाब का नाम क्या गुलाब लेती है। जहां अब ऋचा को भी याद आ जाता है कि, हीर का वो फरिश्ता कोई और नहीं बल्कि नवाब ही था। नवाब को जॉब पर हीर भेजती है। जहां पहली कमाई नवाब हीर को देता है। ये देखकर हीर नवाब के लिए छोटा सा सेलिब्रेशन रखती है। हीर सोचती है अगर नवाब की पूरी फैमिली रहती तो कितना अच्छा होता।
गुलाब का फूटा गुस्सा
गुलाब अपने कमरे में नवाब संग तस्वीरों को देखकर इमोशनल हो जाती है। जहां, तभी ही उसे हीर फोन करती है और उसे कल सुबह होटल में आने के लिए कहती है। जहां, नवाब काम कर रहा होता है। अगली सुबह हीर नवाब के लिए होटल में आती है। जिसके बाद गुलाब का वो वहां वेट करती है लेकिन नवाब ये सब बातों से अंजान होता है। नवाब टेबल साफ कर रहा होता है और हीर उसे कहती है शिफ्ट खत्म होने से जाना सही नहीं रहने वाला है। इतने में ही गुलाब वहां आ जाती है और नवाब को देख लेती है। नवाब जिसके टेबल को साफ कर रहा होता है गुलाब उसकी बेइज्जती करती है और नवाब को वहां से चलने के लिए कहती है। गुलाब हीर से कहती है उसका ये सरप्राइस था ? हीर को समझ नहीं आता है अचानक क्या हो गया है ? गुलाब हीर को बुरा भला कहती है लेकिन नवाब उसे रोक देता है और कहता है इसमें हीर को गलती नहीं है। गुलाब को विश्वास नहीं होता है कि, नवाब ने उसके साथ बातमीज़ी की हुई है। जिसके बाद नवाब को गुलाब घर चलने के लिए कहती है लेकिन नवाब जाने से मना कर देता है। गुलाब का कहना होता है ज्यादा दिन वो अपनी मां के बिना नहीं रहेगा और सारे शौक उसके खत्म हो जाएंगे।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला है कि, हीर और नवाब के डेट को बर्बाद करने के लिए गुलाब प्लान बनाती है। जहां वो भी उसी होटल में जाती है। वही दूसरी तरफ, हीर और नवाब के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

