अनुपमा 12th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है क्योंकि, जहां अब अनुपमा हो चुकी है जया को लेकर परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा और जया को एकसाथ देखकर घर का मालिक कुछ कहने वाला ही होता है तब तक जया कहती है कि, उसे बहुत जल्दी जाना था इसलिए वो बिना पूछे चली गई है।
अनुपमा की माफी
अनुपमा घर के मालिक को सॉरी कहती है वो वहां से चली जाती है। जिसके बाद अनुपमा बाहर आकर भी मालिक से बात करने की कोशिश करती है और अनुपमा के चिल्लाने की वजह से वो बाहर आते है। अनुपमा को वो घर के नियम बताते है क्योंकि अब अनुपमा को रहना वही है। अनुपमा घर में जया ने वो गंदा किया होता है उसे साफ करती है और मालिक को भी आने से रोकती है क्योंकि पानी गिरा हुआ होता है और अगर वो गिर जाएंगे तो और भी ज्यादा बुरा होगा। वही दूसरी तरफ जया का बॉल फिर से अंदर आ जाता है और जया बॉल को चिल्लाने लग जाती है कि जब पता है अंदर नहीं जाना था तो क्यों ? आया अंदर ? अनुपमा जया की वजह से माफी मांगती है। जया खाली रूम के बारे में पूछती है और उसके पास जाने का सोचती है लेकिन मालिक सके चिल्लाने की वजह से जया वहां से दूर चली जाती है और वो कहते है कि, इस रूम के आसपास भी कोई नहीं जा सकता है।
वसुंधरा का फूटा गुस्सा
गौतम एक बार फिर तोशू को धमकी देने की कोशिश करता है और अंश से जुड़ी सारी खबर उसे देता है। जहां गौतम उसे कुछ पैसे देता है। ऐसे में तोशू बताता है कि, जसप्रीत और अंश में नजदीकियां बढ़ रही है। गौतम ये खबर सुनकर खुश होता है। वही घर में सभी लोग अपने काम में बिजी होते है और तभी अनिल चाय के लिए पूछता है। जहां वसुंधरा कहती है कि उसने काम वाली को निकाल दिया है क्योंकि घर के मर्द करने लगे है सब तो अब क्या चाहिए ? वसुंधरा इस बीच अनिल से कहती है कि, कारोबार से जुड़ी सारे बड़े फैसले वो लेगा और इस बार ऐसा ही होगा। अनिल फाइल देता है और सभी अनिल को बाद में कहते है कि, बा है और पापा भी रहते तो यही होता।
राही हुई परेशान
प्रेम राही से पूछता है अगले हफ्ते वो फ्री है तो क्या वो गोआ चले ? प्रेम के इस आइडिया पर राही तारीफ करती है और चलने के लिए भी कहती है। वही जया को अब भूख लगी हुई होती है और अनुपमा को वो गाना गा कर सुनाती है। गेम में जया खाना मांगती है और रसोई ना होने की वजह से वो जया को केला देती है। जिसे जया कहती है दो ज्यादा हो जाएगा एक ही खाना है। अनुपमा को वो एक दे देती है। जया का ये प्यार देखकर अनुपमा इमोशनल हो जाती है। वही रात में प्राची परेशान हो जाती है कि, अचानक से क्यों प्राची रोने लगी है ? अनुपमा राही को याद करती है लेकिन दोनों की मुश्किलों को वो समझ नहीं पाती है। अगली सुबह अनुपमा तुलसी लेकर बाहर आती है और रूम मालिक से तुलसी रखने की परमिशन मांगती है। जहां उसे परमिशन मिल जाती है। ऐसे में, अब अनुपमा वहां के पौधे को देखती है और काफी पुराने पौधे होने की वजह से घर का नौकर बताता है कि, सावी उनकी बेटी थी। उनके नाम का ही पौधा लगा हुआ है। अनुपमा को ये सब चीजें बहुत ही ज्यादा अजीब लगने लग जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, राही घर पर प्रेरणा के बारे में पूछती है जहां, पूरे समान के साथ प्रेरणा घर में एंट्री करती है। वही दूसरी तरफ अपने घर के बंद कमरे में घर का मालिक का डांस करता है। जिसे आवाज सुनकर लगता है अनुपमा को कि जया चली गई है घर के अंदर ? लेकिन अनुपमा घर के मालिक को देखती है तो, हैरान हो जाती है। घर के मालिक की नजर अनुपमा पर जाती है और वो अनुपमा पर करते हैं गुस्सा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

