मन अतिसुंदर के बुधवार के एपिसोड में रजनी राध्या को डांटती है कि जो हुआ उसकी वजह वह ही है क्योंकि हर मुसीबत के पीछे कही-न-कही उसका ही हाथ होता है। एकता राध्या को कहती है कि वह उसकी बच्ची से दूर रहे और उसकी राजनीति में उसे न फँसाये।
राध्या अकेले रहती है तब प्रथम आता है और उससे पूछता है कि कुछ हुआ है क्या घर पर? वह इनकार कर देती है और उससे कहती है कि वह उसके लिए कॉफ़ी लेकर आती है। वह जब कॉफ़ी बनाने जाती है तो प्रथम उसके पास आकर उसे संभालता है और उसी समय इंडक्शन पर पक रहा दूध गिर जाता है।
प्रथम राध्या से कहता है कि वह ब्लैक कॉफी बनायेगा जिसको पीकर राध्या चुप हो जाती है। जब प्रथम वह पिता है तो उसे बहुत कड़वी लगती है। राध्या कहती है कि वह यह पीयेगी क्योंकि उसने बनाया है और दोनों मिलकर उसे खत्म करते हैं।
किचन में जाकर निहारिका राध्या के खिलाफ रजनी के कान भरती है और शकुंतला के पास आकर उसे राध्या का वीडियो दिखाती है जिसमें वह खाना नहीं बना पाती।
रात को राध्या प्रथम के लिए पनीर का पराठा बना रही होती है और पराठा बन भी गया होता है पर शकुंतला जानकरके उनके तरफ की लाइट्स का फ्यूज बंद कर देती है।
इसके बाद प्रथम लाइट ठीक करने जाता है पर ठीक नहीं कर पाता। वह राध्या से कहता है कि वह कुछ खाना चाहती है तो आर्डर कर ले क्योंकि वह इतनी गर्मी में कुछ नहीं खा पायेगा।
रात को कमरे में राध्या देखती है कि प्रथम सो नहीं पा रहा है और राध्या कहती है कि वह कमरे की खिड़की खोल देगी। व्यह कहता है कि उससे मच्छर आ जाएंगे और यह कहकर वह लिविंग रूम में चला जाता है।
वहां शकुंतला पंखें की हवा खा रही होती है और प्रथम को देखकर कहती है कि वह जानती है कि गर्मी उससे बर्दास्त नहीं होती इसीलिए वह बचपन में जैसे उसके करीब आकर सो जाता था वैसे ही आज भी आ जाए ताकि वह उसे सुला सके। प्रथम उसके तरफ बढ़ ही रहा होता है कि रुक जाता है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

